Skip to main content Scroll Top
मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन, MCD की कार्रवाई,8 आरोपी गिरफ्तार
Current image: Uttam Nagar murder case

Uttam Nagar Murder Case:पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुए हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसमें आज मामले के मुख्य आरोपी के घर पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। बता दें कि यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई है, ताकि इलाके में किसी भी तरह का तनाव या हिंसा न हो।

प्रशासन के अनुसार, अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई कानून के तहत की गई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अब तक इस हत्याकांड में कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, अब घटना के बाद इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसके वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर

जानकारी के अनुसार, आज रविवार को नगर निगम (MCD) की टीम और पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी पहुंचे। जिसके बाद यहां मुख्य आरोपी उमरदीन के घर के उस हिस्से को तोड़ा गया, जिसे अवैध बताया गया है। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर और हथौड़ों की मदद से मकान के अवैध निर्माण को गिराया गया। साथ ही, इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। जिसमें स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमानुसार की गई है और अगर इलाके में अन्य अवैध निर्माण पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई जारी रहेगी।

होली के दिन हुआ था विवाद

दरअसल, यह पूरी घटना 4 मार्च को होली के दिन हुई थी। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में दो पड़ोसी परिवारों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

जानकारी के मुताबिक एक बच्ची ने पानी से भरा गुब्बारा फेंका था, जो सड़क पर फट गया। उसी समय वहां से गुजर रही एक महिला के कपड़ों पर रंग लग गया। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बता दें कि पहले यह विवाद सिर्फ बहस तक सीमित था, लेकिन थोड़ी ही देर में मामला हिंसक झगड़े में बदल गया।

युवक पर किया गया हमला

पुलिस के अनुसार झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने 26 साल के तरुण कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तरुण को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल अवस्था में तरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। वहीं, तरुण की मौत की खबर मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस केस में शामिल मुख्य आरोपियों में उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) शामिल हैं। इसके अलावा एक नाबालिग और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। आज रविवार को हुई नई गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

दरअसल, घटना के बाद उत्तम नगर के जेजे कॉलोनी इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। लोगों के विरोध प्रदर्शन और बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।जिसमें पुलिस अधिकारी लगातार इलाके में निगरानी कर रहे हैं। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। साथ ही, प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का सख्त संदेश

बता दें कि नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को प्रशासन का सख्त संदेश माना जा रहा है। जिसमें अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई भी इसी दिशा में एक कदम बताया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।

अभी जांच जारी है

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। साथ ही, घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़ा कैसे बढ़ा और इसमें किन-किन लोगों की साजिश थी।

ये भी पढ़ें: YouTube पर आएगा नया फीचर, अब ऐप के अंदर ही भेज सकेंगे मैसेज और वीडियो, जानें कैसे?

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250