
UPSC Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। Union Public Service Commission (UPSC) ने साल 2026 के लिए कई मंत्रालयों में कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अहम विभागों में काम करने का अवसर मिलेगा, जो न केवल सम्मानजनक है बल्कि एक सुरक्षित और स्थिर करियर भी प्रदान करता है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संस्कृति मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में की जाएगी। अब ऐसे में यह अवसर उन युवाओं के लिए काफी खास है, जो देश सेवा के साथ-साथ एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या या देरी से बचा जा सके। यह भर्ती आपके करियर को नई दिशा दे सकती है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
UPSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। जिसमें उम्मीदवार 1 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
कुल पदों की संख्या और विवरण
बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए वैकेंसी इस प्रकार हैं।
- असिस्टेंट कीपर – 1 पद
- सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II – 7 पद
- लाइवस्टॉक ऑफिसर – 8 पद
किस मंत्रालय में मिलेगी पोस्टिंग?
UPSC की इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग मंत्रालयों में नियुक्त किया जाएगा। आइए जानते हैं किस पद के लिए कौन सा विभाग जिम्मेदार है।
असिस्टेंट कीपर
यह पद संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले Anthropological Survey of India में है। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। वेतन लेवल-7 के अनुसार दिया जाएगा।
सीनियर स्टोर ऑफिसर ग्रेड-II
यह पद रक्षा मंत्रालय के तहत Defence Research and Development Organisation (DRDO) में है। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष तय की गई है और वेतन लेवल-10 के अनुसार मिलेगा।
लाइवस्टॉक ऑफिसर
यह पद मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग में है। इस पद के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है और वेतन लेवल-10 के अनुसार दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (संभावित)
अब ऐसे में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की जाती है, लेकिन सामान्य तौर पर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए अनुभव भी मांगा जा सकता है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया
UPSC भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आमतौर पर निम्न चरणों में होती है।
- लिखित परीक्षा (यदि लागू हो)
- इंटरव्यू / पर्सनालिटी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई होती है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को फीस देनी होती है, जबकि SC/ST और महिला उम्मीदवारों को अक्सर छूट मिलती है।
आवेदन कैसे करें?
UPSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें
- अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
क्यों खास है यह भर्ती?
UPSC की यह भर्ती कई कारणों से खास मानी जा रही है।
- केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित मंत्रालयों में नौकरी का मौका
- आकर्षक वेतन और भत्ते
- देश सेवा का अवसर
- करियर ग्रोथ और स्थिरता
जरूरी सलाह
आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- गलत जानकारी भरने से बचें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें।
ये भी पढ़ें: SSC GD Exam Date 2026 का शेड्यूल आज हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, जानें तिथि और डिटेल






