Skip to main content Scroll Top
Aaj ka Mausam: 2 दिन होगी झमाझम बरसात! देशभर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Current image: 2 दिन होगी झमाझम बरसात!

Aaj ka Mausam: 24 जनवरी 2026 को पश्चिमी विक्षोभ के वजह से देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। जिसके वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

Aaj ka Mausam: 24 जनवरी 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिसमें पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही उत्तर भारत से लेकर पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों तक कई राज्यों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। जिस वजह से ठंड और बढ़ेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण से ऊंचाई वाले इलाकों के साथ-साथ कई मैदानी क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से ठंड का असर और बढ़ गया है।

दिल्ली-NCR का मौसम

बता दें कि, दिल्ली-NCR में आज शुक्रवार की सुबह से ही मौसम ने करवट ले ली है। जिसके बाद तड़के हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इससे पॉल्यूशन से भी थोड़ी राहत मिली है। वहीं, IMD के मुताबिक आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह और शाम के समय गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुछ इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। साथ ही, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

पंजाब और हरियाणा में बारिश का कहर

बता दें कि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब में बसंत पंचमी के मौके पर मौसम बिगड़ा हुआ है। जिसमें जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। साथ ही, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। जिसमें हरियाणा के चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार, भिवानी और अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है और ठंड बढ़ेगी।

उत्तर प्रदेश में मौसम का असर

उत्तर प्रदेश में 24 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में जैसे गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा और बरेली में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं,
पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में भी बादल और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। जिसमें कई इलाकों में शीतलहर और कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें जयपुर के साथ कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। साथ ही, मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए कुछ जिलों में ऑरेंज और कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं, कई इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। जिसमें शिमला में करीब तीन महीने बाद पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। साथ ही, कुछ जगहों पर सड़कें बंद हो गई है। जिसके बाद लोग बहुत परेशानी में है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में भी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में सर्दी का कहर

जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग पूरे राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है। जिसमें गुलमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा और बारामूला जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी से सर्दी और बढ़ गई है। श्रीनगर के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले दो दिन तक घाटी में हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

दक्षिण भारत में भी बदला मौसम

उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत के तमिलनाडु और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250