Skip to main content Scroll Top
Tata Punch EV के फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, 20 फरवरी को होगी लॉन्च
Current image: Tata Punch EV

Tata Punch EV: भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय माइक्रो-एसयूवी टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) का फेसलिफ्ट मॉडल अनवील कर दिया है। बता दें कि यह नई फेसलिफ्ट वर्जन 20 फरवरी 2026 को लॉन्च होने वाली है। बताया जा रहा है कि, कंपनी ने अपने ग्राहकों और कार प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए इसे पहले ही पेश कर दिया है। फेसलिफ्ट मॉडल में बाहरी और आंतरिक डिज़ाइन दोनों में कई बदलाव किए गए हैं, जबकि इंजन और बैटरी की तकनीक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

एक्सटीरियर में बड़ा बदलाव

पंच ईवी फेसलिफ्ट में सबसे ध्यान देने योग्य बदलाव सामने की तरफ है। बता दें कि, यह नई फेसलिफ्ट एसयूवी में क्लीन और क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक इलेक्ट्रिक एसयूवी की पहचान देता है। दरअसल, पुराने मॉडल में मौजूद हेडलाइट यूनिट्स को जोड़ने वाला काला ट्रिम पीस अब हटाया गया है। इसके साथ ही डीआरएल को जोड़ने वाली एलईडी लाइट बार भी हटा दी गई है, जिससे इसका लुक सिंपल और मिनिमलिस्टिक हो गया है। बता दें कि, फ्रंट बंपर में भी मामूली बदलाव किए गए हैं। इसमें नया डिज़ाइन किया गया स्कफ प्लेट शामिल है, जो एसयूवी के ओवरऑल प्रोपोर्शन को बदले बिना इसे नया और आकर्षक रूप देता है। इसके अलावा, नई फेसलिफ्ट में ऐरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय वील्स भी दिए गए हैं, जो नेक्सॉन ईवी से प्रेरित हैं। ये वील्स गाड़ी के लुक को प्रीमियम टच देते हैं और रेंज में भी मददगार साबित होते हैं।

टाटा मोटर्स ने फेसलिफ्ट मॉडल के लिए नया एक्सटीरियर कलर विकल्प भी पेश किया है। इसमें सनलिट येलो शेड शामिल है, जो हैरियर में भी मिलता है। इस कलर के साथ कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ दिया गया है, जो गाड़ी को यंग और स्पोर्टी लुक देता है।

इंटीरियर और केबिन में सुधार

गाड़ी के अंदर भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि, नई फेसलिफ्ट में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से लैस 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। यह सिस्टम नेक्सॉन ईवी से लिया गया है। इसके अलावा कंपनी नए थीम वाले अपहोल्स्ट्री विकल्प भी पेश कर सकती है।

फेसलिफ्ट मॉडल में लेवल 2 ADAS तकनीक शामिल होने की संभावना है। जिसमें मौजूदा फीचर्स जैसे 360 डिग्री कैमरा, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ऑटो-डिमिंग IRVM और एम्बिएंट लाइटिंग बरकरार रहेंगे।

इंजन और बैटरी विकल्प

  • 25 kWh बैटरी – ARAI रेंज 265 किमी, 82 हॉर्सपावर और 114 एनएम टॉर्क।
  • 35 kWh बैटरी – ARAI रेंज 365 किमी, 122 हॉर्सपावर और 190 एनएम टॉर्क।

कीमत और लॉन्च डेट

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा वर्जन से थोड़ी अधिक हो सकती है। बता दें कि, नई एसयूवी 20 फरवरी 2026 को भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी। कंपनी ने ग्राहकों को पहले ही इसकी झलक दिखाई है, जिससे खरीदारी से पहले ग्राहकों में उत्साह बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: जापान में “Iron Lady” सानाए ताकाइची की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250