Skip to main content Scroll Top
SSC GD Exam Date 2026 का शेड्यूल आज हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम, जानें तिथि और डिटेल
Current image: SSC GD Exam Date 2026

SSC GD Exam Date 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार SSC GD Constable Exam 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे लाखों उम्मीदवारों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया है। यह परीक्षा देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में युवा भाग लेते हैं। इस बार SSC GD परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी और यह प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह तक चलेगी। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा को चार सप्ताहों में विभाजित किया गया है ताकि परीक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए एक नया स्लॉट चयन सिस्टम भी लागू किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी केवल अपने परीक्षा सप्ताह का चयन कर सकेंगे। लंबे समय से परीक्षा स्थगित होने के कारण उम्मीदवार नई तिथियों का इंतजार कर रहे थे, जो अब समाप्त हो गया है। SSC जल्द ही एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। ऐसे में अब सभी अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए क्योंकि परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है।

SSC GD Exam 2026 का पूरा शेड्यूल

SSC ने परीक्षा को चार अलग-अलग सप्ताहों में बांट दिया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। परीक्षा शेड्यूल इस प्रकार है।

  • पहला चरण: 27 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026
  • दूसरा चरण: 4 मई 2026 से 9 मई 2026
  • तीसरा चरण: मई के दूसरे/तीसरे सप्ताह में (जल्द अपडेट होगा)
  • चौथा चरण: मई के आखिरी सप्ताह तक है।

SSC GD Exam 2026 Postponement Update

दरअसल पहले यह परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित होने वाली थी, लेकिन इसे बाद में पोस्टपोन कर दिया गया था। इसी कारण उम्मीदवारों को लंबे समय से नई तारीखों का इंतजार था। अब SSC ने ऑफिशियल तौर से परीक्षा तिथि जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों में राहत की भावना है।

SSC GD Slot Booking 2026: नया सिस्टम क्या है?

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार SSC ने परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया है। पहले उम्मीदवार अपनी पसंद का शहर, शिफ्ट और तारीख चुन सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब नया नियम क्या है।

  • उम्मीदवार अब केवल परीक्षा का सप्ताह (Exam Week) चुन सकेंगे।
  • शहर, तारीख और शिफ्ट SSC द्वारा तय की जाएगी।
  • यह प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
  • उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक अपनी प्राथमिकता दे सकते हैं।

SSC GD Admit Card 2026 कब आएगा?

SSC GD Admit Card 2026 को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तारीख है।

  • एग्जाम सिटी स्लिप: परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले है।
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से 3–4 दिन पहले है।

SSC GD Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, ssc.gov.in
  • “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • SSC GD Admit Card 2026 लिंक खोलें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

SSC GD Exam City Slip 2026

एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें उम्मीदवार को यह जानकारी मिलेगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। इससे उम्मीदवार यात्रा की योजना पहले से बना सकेंगे।

SSC GD Exam 2026 की तैयारी कैसे करें?

अब जब परीक्षा की तारीखें घोषित हो चुकी हैं, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए।

  • रोजाना रिवीजन करें।
  • पिछले साल के प्रश्नपत्र हल करें।
  • मॉक टेस्ट जरूर दें।
  • फिजिकल और रिटन दोनों की तैयारी साथ करें।
  • टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।

SSC GD Exam 2026 महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • वैध आईडी प्रूफ साथ रखना जरूरी है।
  • परीक्षा समय से पहले सेंटर पर पहुंचें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है।

SSC GD Exam 2026: क्यों है यह परीक्षा महत्वपूर्ण?

SSC GD Constable भर्ती देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्तियों में से एक है। इसमें लाखों युवा हर साल आवेदन करते हैं। यह नौकरी सुरक्षा बलों जैसे BSF, CRPF, CISF, ITBP आदि में भर्ती का अवसर देती है। इसलिए यह परीक्षा युवाओं के लिए करियर बनाने का बड़ा मौका है।

ये भी पढ़ें: Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार की नई पहल, अब 1 लाख तक मिलेगी सब्सिडी, यहां जानें स्कीम की पूरी जानकारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250