
Sonam Wangchuk: लद्दाख से बड़ी खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को केंद्र सरकार ने जेल से रिहा करने का फैसला लिया है। जिसमें सरकार ने उनके खिलाफ लगाए गए National Security Act (NSA) के जरिए की गई कार्रवाई को भी समाप्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सरकार का कहना है कि यह फैसला लद्दाख में शांति और स्थिरता का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही, सभी पक्षों के साथ संवाद को आगे बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, पिछले कई महीनों से सोनम वांगचुक हिरासत में थे और उन्हें राजस्थान की Jodhpur Central Jail में रखा गया था।
सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला
केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लद्दाख में हालात ठीक करने के लिए और सामाजिक विश्वास को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।बता दें कि इसी कड़ी में गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक की हिरासत की समीक्षा की और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद उन्हें रिहा करने का निर्णय लिया।
सरकार का कहना है कि लद्दाख जैसे संवेदनशील क्षेत्र में शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसलिए यह फैसला इस उद्देश्य से लिया गया है कि सभी हितधारकों के बीच सकारात्मक बातचीत हो सके और किसी भी तरह का तनाव कम किया जा सके। सरकार ने यह भी कहा है कि लद्दाख की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाते रहेंगे।
लद्दाख हिंसा के बाद हुई थी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, कुछ महीनों पहले लद्दाख में हुए प्रदर्शनों के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए थे। वहीं,इस दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए थे। बताया जा रहा है कि इसी मामले में प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया था। जिसके बाद जांच एजेंसियों का कहना था कि उस समय प्रदर्शन के दौरान भीड़ जमा हो गई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था। स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद से वे कई महीनों तक पुलिस और प्रशासन की निगरानी में रहे।
जोधपुर जेल में थे बंद
दरअसल, हिरासत में लिए जाने के बाद सोनम वांगचुक को सुरक्षा कारणों से लद्दाख से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसमें उन्हें राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया था। साथ ही, पिछले कुछ महीनों से वे वहीं बंद थे और उनके मामले की समीक्षा चल रही थी। अब केंद्र सरकार के फैसले के बाद उनकी हिरासत समाप्त कर दी गई है और उन्हें रिहा कर दिया गया है। इस फैसले को लद्दाख के सामाजिक और राजनीतिक माहौल में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कौन हैं सोनम वांगचुक
जानकारी के लिए बता दें कि सोनम वांगचुक लद्दाख के जाने-माने इंजीनियर, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे लंबे समय से शिक्षा सुधार, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने लद्दाख में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई प्रयोग किए हैं और छात्रों के लिए वैकल्पिक शिक्षा मॉडल विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को लेकर भी कई अभियान चलाए हैं।
‘थ्री इडियट्स’ फिल्म से भी जुड़ा है नाम
सोनम वांगचुक का नाम देशभर में उस समय ज्यादा चर्चा में आया जब यह बताया गया कि बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan की सुपरहिट फिल्म 3 Idiots में ‘फुनसुख वांगडू’ का किरदार उनसे प्रेरित था। जिसके बाद फिल्म में दिखाया गया यह किरदार एक ऐसे इनोवेटिव वैज्ञानिक और शिक्षक का था, जो पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था से हटकर नए तरीके से छात्रों को सीखने के लिए प्रेरित करता है। इस वजह से सोनम वांगचुक देशभर के युवाओं के बीच भी काफी लोकप्रिय हो गए थे।
लद्दाख के मुद्दों पर रहे हैं मुखर
बता दें कि पिछले कुछ सालों में सोनम वांगचुक लद्दाख से जुड़े राजनीतिक और संवैधानिक मुद्दों को लेकर भी सक्रिय रहे हैं। जिसमें वे कई बार लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों के अधिकारों को लेकर आंदोलन और प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना रहा है कि हिमालयी क्षेत्रों में विकास की योजनाएं स्थानीय पर्यावरण और संस्कृति को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए।
संवाद और शांति पर सरकार का जोर
सरकार ने अपने बयान में कहा है कि लद्दाख में स्थायी शांति और विकास के लिए सभी पक्षों के बीच संवाद बेहद जरूरी है। इसी कारण से सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि क्षेत्र में विश्वास का माहौल बने और सामाजिक तनाव कम हो सके। जिसमें सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया है कि लद्दाख के लोगों के हितों की रक्षा के लिए विकास योजनाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर लगातार काम किया जाएगा।
अब आगे क्या हो सकता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोनम वांगचुक की रिहाई से लद्दाख में चल रहे कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत का रास्ता खुल सकता है। बताया जा रहा है कि अगर सरकार और स्थानीय नेताओं के बीच सकारात्मक संवाद होता है तो इससे क्षेत्र में स्थिरता और विकास को भी बढ़ावा मिल सकता है।फिलहाल इस फैसले को लद्दाख के हालात को सामान्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:Delhi Weather: दिल्ली में बदलेगा मौसम,15 मार्च को हल्की बारिश के आसार, यहां जानें मौसम अपडेट






