
Share Market Holiday: आज गुरुवार को देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार BSE और NSE पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। आइए जानते हैं यहां असली वजह
Share Market Holiday: आज गुरुवार को देश के दोनों प्रमुख शेयर बाजार बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर ट्रेडिंग पूरी तरह बंद से रहेगी।वहीं, इस संबंध में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने ऑफिशियल सर्कुलर भी जारी कर जानकारी दी है।
क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार
दरअसल, महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनावों के वजह से (15 जनवरी 2026) को शेयर बाजार में अवकाश घोषित किया गया है। पहले जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि इस दिन केवल सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा और ट्रेडिंग खुलेगी, लेकिन अब नए सर्कुलर में बदलाव करते हुए पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे जारी किया गया है।
बता दें कि, यह महाराष्ट्र के 29 नगर निगम में लागू होगा। साथ ही, इसमें मुंबई सिटी और मुंबई सबअर्बन जिले भी शामिल हैं, जहां बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव हो रहे हैं।
मुंबई में लागू रहेगा आदेश
हालांकि, यह आदेश पूरे मुंबई शहर में लागू रहेगा। जिसमें पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में पूरी तरह से लागू रहेगा। साथ ही, इस दिन सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां, बैंक और अन्य संस्थान भी बंद रहेंगे। इसके अलावा, यह छुट्टी उन मतदाताओं पर भी लागू होगी जो मुंबई में पंजीकृत हैं लेकिन काम के कारण शहर से बाहर रहते हैं, ताकि वे मतदान कर सकें।
जानकारी के लिए बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए डाले गए वोटों की गिनती 16 जनवरी 2026 को की जाएगी। साथ ही, इससे पहले भी साल 2017 में नगर निगम चुनावों के कारण शेयर बाजार बंद रखे गए थे।
मार्च 2026 में कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
दरअसल, साल 2026 में शेयर बाजार करीब 16 दिन बंद रहेंगे। वहीं, इनमें से 4 छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं, जब बाजार सामान्य तौर पर भी बंद रहता है।
शेयर बाजार 2026 में इस महीने की सबसे ज्यादा छुट्टियां
- 3 मार्च – होली
- 26 मार्च – श्रीराम नवमी
- 31 मार्च – श्री महावीर जयंती
के दिन बंद रहेगा।
About The Author
Aparna Panwar
अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।






