
SanDisk Extreme Fit USB-C Flash Drive: आज के समय में लैपटॉप और टैबलेट पहले से ज्यादा पतले और हल्के हो गए हैं, लेकिन इनके साथ एक आम समस्या अक्सर सामने आती है। जिसमें स्टोरेज का जल्दी भर जाना। यह तब होता है जब यूजर्स 4K वीडियो, हाई-रिजॉल्यूशन फोटो, बड़े सॉफ्टवेयर और डॉक्यूमेंट स्टोर करते हैं तो डिवाइस की इंटरनल मेमोरी जल्दी फुल हो जाती है। अब ऐसे में समस्या का समाधान देने के लिए मशहूर स्टोरेज डिवाइस कंपनी Sandisk ने भारत में एक नया और बेहद कॉम्पैक्ट फ्लैश ड्राइव लॉन्च किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने Sandisk Extreme Fit USB-C Flash Drive नाम से एक नया स्टोरेज डिवाइस पेश किया है। जिसमें कंपनी का कहना है कि यह दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB-C फ्लैश ड्राइव है। इसका डिजाइन इतना छोटा और कॉम्पैक्ट है कि यूजर्स इसे अपने लैपटॉप या टैबलेट में लगाकर लंबे समय तक वहीं छोड़ सकते हैं। यही वजह है कि इसे “प्लग इन एंड फॉरगेट” यानी लगाइए और भूल जाइए स्टाइल में डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं यहां पूरी डिटेल।
बेहद छोटा और कॉम्पैक्ट डिजाइन
Sandisk का यह नया फ्लैश ड्राइव बेहद छोटे आकार में आता है। इसका साइज इतना कॉम्पैक्ट है कि इसे लैपटॉप या टैबलेट के USB-C पोर्ट में लगाने के बाद बार-बार निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिसमें कंपनी का कहना है कि इसका डिजाइन ऐसा बनाया गया है कि यह डिवाइस से ज्यादा बाहर नहीं निकलता। इससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी बाधा नहीं बनता। साथ ही,यूजर्स इसे हमेशा के लिए अपने डिवाइस में लगाकर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आसानी से डेटा एक्सेस भी कर सकते हैं। इसके छोटे आकार की वजह से यह उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो अक्सर यात्रा करते हैं या जिन्हें हर समय एक्स्ट्रा स्टोरेज की जरूरत होती है।
USB-C डिवाइस के लिए खास डिजाइन
बता दें कि आजकल बाजार में ज्यादातर नए लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट डिवाइस USB-C पोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में एक्स्ट्रा स्टोरेज की जरूरत भी पहले से ज्यादा बढ़ गई है। जिसमें Sandisk का यह नया फ्लैश ड्राइव खास तौर पर USB-C डिवाइस को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे यूजर्स आसानी से लैपटॉप,टैबलेट,USB-C सपोर्ट वाले कंप्यूटर, कुछ स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, यह फ्लैश ड्राइव उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी हो सकता है जिन्हें काम, पढ़ाई या ट्रैवल के दौरान अपने साथ ज्यादा डेटा रखना पड़ता है, लेकिन वे भारी एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव कैरी नहीं करना चाहते।
400MB/s तक की तेज रीड स्पीड
Sandisk Extreme Fit USB-C Flash Drive में तेज डेटा ट्रांसफर के लिए शानदार स्पीड दी गई है। जिसमें कंपनी का कहना है कि इसमें अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से स्पीड मिलती है।128GB से 1TB मॉडल में –400MB/s तक रीड स्पीड।64GB मॉडल में – 300MB/s तक रीड स्पीड। इस स्पीड की मदद से बड़ी-बड़ी फाइल्स, वीडियो, फोटो और डॉक्यूमेंट को तेजी से ट्रांसफर किया जा सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए यह काफी फायदेमंद है जो बड़े वीडियो फाइल्स या हाई-क्वालिटी मीडिया फाइल्स के साथ काम करते हैं।
हजारों मूवी और बड़ी फाइल्स कर सकते हैं स्टोर
बता दें कि 1TB स्टोरेज वाला यह फ्लैश ड्राइव यूजर्स को काफी बड़ी स्टोरेज क्षमता देता है। इसमें यूजर्स आसानी से हजारों फोटो, सैकड़ों 4K वीडियो और बड़ी संख्या में डॉक्यूमेंट स्टोर कर सकते हैं।
- सैकड़ों फुल HD या 4K मूवी।
- हजारों हाई-रिजॉल्यूशन फोटो।
- बड़ी मात्रा में डॉक्यूमेंट।
- ऐप्स और सॉफ्टवेयर।
- स्टोर कर सकते हैं।
Sandisk Memory Zone ऐप का सपोर्ट
दरअसल, इस फ्लैश ड्राइव के साथ Sandisk Memory Zone ऐप का सपोर्ट भी मिलता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने डेटा को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। बता दें कि इस ऐप की मदद से यूजर्स फाइल्स को व्यवस्थित तरीके से ऑर्गनाइज कर सकते हैं, जरूरी डेटा का बैकअप ले सकते हैं,स्टोरेज को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।कई डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी Sandisk Extreme Fit USB-C Flash Drive को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह कई तरह के डिवाइस के साथ आसानी से काम कर सके। बता दें कि यूजर्स इसे USB-C लैपटॉप,टैबलेट, कंप्यूटर, कुछ USB-C स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
कंटेंट क्रिएटर्स और ट्रैवलर्स के लिए फायदेमंद
बता दें कि आज के डिजिटल दौर में लोग पहले से ज्यादा डेटा स्टोर करते हैं। खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी स्टोरेज बेहद जरूरी होती है। ऐसे यूजर्स अक्सर इन चीजों के साथ काम करते हैं 4K वीडियो, हाई-रिजॉल्यूशन फोटो, बड़े सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट, डॉक्यूमेंट और डेटा फाइल्स। अब ऐसे में लैपटॉप या टैबलेट की इंटरनल स्टोरेज जल्दी भर जाती है। इस स्थिति में इस तरह का छोटा लेकिन हाई-कैपेसिटी फ्लैश ड्राइव एक्स्ट्रा स्टोरेज देने का आसान और सस्ता तरीका बन सकता है।
कीमत और उपलब्धता
जानकारी के लिए बता दें कि Sandisk ने इस फ्लैश ड्राइव को भारत में कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसमें यह डिवाइस फिलहाल Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा। इसकी कीमत है।
- 64GB – 2,049 रुपये है।
- 128GB – 2,799 रुपये है।
- 256GB – 4,899 रुपये है।
- 512GB – 4,999 रुपये है।
- 1TB – 17,299 रुपये है।
यूजर्स के लिए क्यों खास है यह फ्लैश ड्राइव
Sandisk का यह नया फ्लैश ड्राइव कई कारणों से खास माना जा रहा है। बता दें कि इसकी खास खासियतें बेहद छोटा और कॉम्पैक्ट डिजाइन है। 1TB तक की बड़ी स्टोरेज क्षमता है।400MB/s तक तेज रीड स्पीड है। USB-C डिवाइस के साथ कम्पैटिबिलिटी है। Sandisk Memory Zone ऐप सपोर्ट है। अब ऐसे में यह सभी फीचर्स की वजह से यह फ्लैश ड्राइव उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो छोटे साइज में ज्यादा स्टोरेज और तेज डेटा ट्रांसफर चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: गर्मी का डबल अटैक,7 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का आसार; IMD ने किया अलर्ट जारी






