
RBI Bank Assistant Vacancy: भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2026 में असिस्टेंट (Assistant) के 650 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो स्नातक पास हैं और बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं।
जानकारी के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, भत्ते और स्थायी सरकारी सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही, इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की महत्वपूर्ण डेट
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। बता दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मार्च 2026 की गई है। जिसमें उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए केवल पास होना पर्याप्त है।
- कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का बुनियादी ज्ञान जरूरी रखा गया है।
- जिस राज्य या भर्ती कार्यालय के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।
- पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए कम से कम 15 वर्ष की रक्षा सेवा पूरी करना या पूर्व सैनिक के रूप में मान्यता होना जरूरी है।
आयु सीमा और छूट
जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। यानी निर्धारित कट-ऑफ तिथि के अनुसार उम्मीदवार की आयु 20 से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन
दरअसल, चयनित उम्मीदवारों को 29,000 रुपये हर महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। जिसमें यह वेतनमान 29,000 से 78,640 रुपये तक रहेगा, जिसमें भत्ते शामिल होंगे। बता दें कि भत्तों को जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन लगभग 58,514 रुपये (एचआरए को छोड़कर) तक पहुंच सकता है। समय-समय पर वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी भी होती रहती है, जिससे यह नौकरी और अधिक आकर्षक बन जाती है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त लगेगा।
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये सूचना शुल्क तय किया गया है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा।
- आरबीआई कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
दरअसल, इस भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
यह वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी। कुल 100 अंक निर्धारित होंगे और परीक्षा हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। - मुख्य परीक्षा (Mains)
मुख्य परीक्षा भी वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। इसमें कुल 200 अंक होंगे और परीक्षा की अवधि 135 मिनट रहेगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करने में मुख्य परीक्षा के अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। - भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT)
उम्मीदवार को संबंधित राज्य या भर्ती कार्यालय की स्थानीय भाषा का ज्ञान साबित करना होगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी, यानी इसमें पास होना जरूरी है लेकिन इसके अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।
अंतिम चयन कैसे होगा
अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों और भाषा प्रवीणता परीक्षा में उत्तीर्ण होने के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को देश के विभिन्न कार्यालयों में असिस्टेंट पद पर नियुक्ति दी जाएगी।
क्यों खास है यह भर्ती
जानकारी के अनुसार, आरबीआई (RBI) देश का सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग संस्थान माना जाता है। जिसमें यहां नौकरी मिलने पर स्थायी सेवा, अच्छा वेतन, भत्ते, मेडिकल सुविधाएं और करियर ग्रोथ के बेहतर अवसर मिलते हैं। यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार करते हैं।
आवेदन से पहले ध्यान रखें
बता दें कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। जिसमें सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखें। गलत जानकारी भरने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: भारत में दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट की शुरुआत, मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव






