
Ranbir Kapoor Ramayana Teaser: आज हनुमान जन्मोत्सव के शुभ दिन पर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर कपूर को भगवान श्री राम के एक अलग ही अंदाज में दिखाया है। इसके अलावा, इस टीजर में दिखाए गए एक्शन और अच्छे VFX के चलते दर्शकों का ध्यान इसने अपनी तरफ खींचा है।
बता दें कि यह ‘रामायण’ का टीजर यूट्यूब पर करीब 2 मिनट 38 सेकंड का है। ऐसे में आइए यहां इस फिल्म से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी विस्तार से जानें।
रामायण टीजर भव्यता के बीच भावनाओं की कमी?
फिल्म Ramayana का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इसमें राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक, उनकी एंट्री, और युद्ध के दृश्य काफी प्रभावशाली नजर आते हैं। खासकर जटायु युद्ध, धनुष-बाण चलाने के दृश्य और वनवास के दौरान उनका वॉरियर अवतार दर्शकों को आकर्षित करता है।हालांकि, कई दर्शकों का कहना है कि यह टीजर एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स पर इतना ज्यादा केंद्रित है कि उसमें रामायण की मूल आत्मा,भक्ति, करुणा और त्याग कम नजर आती है। जिसमें राम को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है, लेकिन उनके भीतर के ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ का भाव उतना उभरकर सामने नहीं आया है।
धुरंधर और रणवीर सिंह का असर?
फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में एक्शन और स्पाई थ्रिलर फिल्मों का ट्रेंड बढ़ा है। ऐसे में दर्शक इस टीजर की तुलना Ranveer Singh की एक्शन फिल्मों से भी कर रहे हैं। जिसमें कुछ लोगों का कहना है कि रामायण के कुछ दृश्य स्पाई थ्रिलर स्टाइल से प्रभावित लगते हैं, जिसमें स्टाइलिश एंट्री, स्लो-मोशन वॉक और हाई-इंटेंसिटी फाइट सीक्वेंस शामिल हैं। दरअसल यह ट्रेंड भले ही आधुनिक सिनेमा के लिहाज से आकर्षक हो, लेकिन धार्मिक और सांस्कृतिक कथा में यह बदलाव दर्शकों को थोड़ा असहज कर रहा है।
4000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म की चर्चा केवल इसके कंटेंट की वजह से ही नहीं, बल्कि इसके विशाल बजट को लेकर भी हो रही है।
जानकारी के अनुसार, यह फिल्म करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है और इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जिसमें फिल्म का निर्देशन Nitesh Tiwari कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘दंगल’ जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के किरदार में यश, और अन्य अहम भूमिकाओं में कई बड़े सितारे नजर आएंगे। यह मल्टीस्टारर कास्ट इसे और भी खास बनाती है।
VFX का प्रभाव या ओवरडोज?
टीजर में इस्तेमाल किए गए VFX की क्वालिटी निश्चित रूप से हाई लेवल की है। लेकिन कई दर्शकों का कहना है कि VFX इतना ज्यादा है कि वह कहानी और किरदारों की भावनाओं पर हावी हो रहा है। रामायण जैसी पौराणिक कथा में जहां भावनाएं, संवाद और आध्यात्मिकता मुख्य भूमिका निभाते हैं, वहां तकनीक का अत्यधिक इस्तेमाल कहानी के मूल भाव को कमजोर कर सकता है।
परंपरा से हटकर राम की छवि पर सवाल
भारतीय दर्शकों के लिए भगवान राम केवल एक किरदार नहीं है, बल्कि आस्था और आदर्श का प्रतीक हैं। जब भी राम की छवि को परंपरागत स्वरूप से अलग दिखाया गया है, दर्शकों ने उसे आसानी से स्वीकार नहीं किया। इससे पहले Adipurush को लेकर भी इसी तरह की आलोचना सामने आई थी। इसलिए इस बार भी दर्शक चाहते हैं कि राम का चरित्र उनकी मूल छवि, शांत, करुणामय और धर्मपरायण के अनुरूप ही दिखाया जाए।
रणबीर कपूर के सामने बड़ी चुनौती
रणबीर कपूर एक शानदार अभिनेता हैं, लेकिन भगवान राम का किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं है। जिसमें यह रोल सिर्फ एक्टिंग नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और आध्यात्मिक जिम्मेदारी भी है। राम का चरित्र गुस्से, बदले या आक्रामकता से नहीं, बल्कि संयम, त्याग और धर्म से परिभाषित होता है। ऐसे में रणबीर को अपने अभिनय में इन सभी पहलुओं को संतुलित करना होगा, ताकि दर्शक उन्हें पूरी तरह स्वीकार कर सकें।
रामानंद सागर की रामायण से तुलना
दरअसल जब भी रामायण की बात होती है, तो Ramanand Sagar का नाम जरूर सामने आता है। उनकी बनाई टीवी रामायण आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। उस सीरियल में भक्ति, भावनाएं और कथा का संतुलन इतनी खूबसूरती से दिखाया गया था कि वह आज भी सबसे लोकप्रिय संस्करण माना जाता है। यही कारण है कि नई फिल्म से भी दर्शकों की अपेक्षाएं काफी ज्यादा हैं।
अब आगे क्या होगा?
जानकारी के लिए बता दें कि यह सिर्फ टीजर है, और फिल्म के ट्रेलर, गाने और अन्य प्रमोशनल वीडियो अभी आना बाकी हैं। संभव है कि आगे के कंटेंट में भक्ति और भावनात्मक पहलू ज्यादा उभरकर सामने आएं। दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। अब देखना होगा कि यह फिल्म अपनी भव्यता के साथ-साथ भावनात्मक गहराई को भी दर्शा पाती है या नहीं।






