
RTE Rajasthan: राजस्थान में RTE (Right to Education) एडमिशन 2026 की लॉटरी का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट National Informatics Centre द्वारा संचालित पोर्टल पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar ने लॉटरी के माध्यम से चयनित बच्चों की पहली लिस्ट जारी की है। अब अभिभावक वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर यह देख सकते हैं कि उनके बच्चे का चयन हुआ है या नहीं और किस स्कूल में सीट मिली है। बता दें कि इस साल राज्यभर में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया है। जिसमें सरकार की ओर से निजी स्कूलों में 25% सीटों पर निशुल्क प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
राजस्थान RTE एडमिशन 2026 में कितने आवेदन आए
दरअसल, इस बार RTE एडमिशन के लिए लाखों बच्चों ने आवेदन किया है। साथ ही,सरकारी आंकड़ों के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया में कुल 6,25,146 बच्चों को शामिल किया गया है।
कुल आवेदन: लगभग 19,92,357
- कुल आवेदक बच्चे: 6,25,146
- बालक: 3,29,165
- बालिकाएं: 2,95,970
- थर्ड जेंडर: 11
किन कक्षाओं में मिलेगा एडमिशन
जानकारी के अनुसार, इस साल RTE के तहत चार अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन लिए गए थे। जिसमें शामिल हैं।
PP 3 Plus (3 से 4 वर्ष),PP 4 Plus, PP 5 Plus वहीं,पहली कक्षा (6 से 7 वर्ष)जिसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और फर्स्ट क्लास में प्रवेश दिया जाएगा। नियम के अनुसार निजी स्कूलों में 25 % सीटें RTE के तहत आरक्षित रहती हैं। साथ ही,नर्सरी कक्षा में सभी 25 % सीटों पर प्रवेश होगा, जबकि बाकी कक्षाओं में खाली सीटों के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।
ऐसे चेक करें राजस्थान RTE रिजल्ट 2026
बता दें कि अगर आपने RTE एडमिशन के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले RTE पोर्टल rajpsp.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर RTE Lottery Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Application ID और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपके बच्चे की Priority List दिखाई देगी।
- यहां से आप यह भी देख सकते हैं कि किस स्कूल में सीट मिली है।
वरीयता सूची क्या होती है
दरअसल, RTE एडमिशन में जो लिस्ट जारी की जाती है उसे प्राथमिकता सूची (Priority List) कहा जाता है। इसका मतलब यह नहीं है कि बच्चे का एडमिशन पूरी तरह से फाइनल हो गया है। जानकारी के लिए बता दें स्कूल द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद ही प्रवेश की पुष्टि होती है। यदि दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो बच्चे को उस स्कूल में दाखिला मिल जाता है।
एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
RTE के एडमिशन में कई चरणों के साथ पूरा किया जाता है।
राज्य स्तर पर लॉटरी
दरअसल, लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और रैंडम सिस्टम से की जाती है। इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों के नाम सॉफ्टवेयर के जरिए चयनित किए जाते हैं।
प्राथमिकता सूची जारी
लॉटरी के बाद बच्चों की प्राथमिकता सूची जारी की जाती है।
स्कूल आवंटन
प्राथमिकता के आधार पर बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाते हैं।
दस्तावेज सत्यापन
स्कूल में जाकर अभिभावकों को सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।
अंतिम प्रवेश
दस्तावेज सही मिलने के बाद बच्चे का एडमिशन कन्फर्म कर दिया जाता है।
RTE लॉटरी में प्राथमिकता कैसे तय होती है
- सबसे पहले उसी वार्ड या गांव के बच्चों को प्राथमिकता मिलती है जहां स्कूल स्थित है।
- इसके बाद उसी नगर निकाय या ग्राम पंचायत के अन्य क्षेत्रों के बच्चों को मौका दिया जाता है।
- अनाथ और दिव्यांग बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जाती है।
रोस्टर प्रणाली क्या है
बता दें कि हर स्कूल में सीटों के आवंटन के लिए 1 से 41 बिंदुओं तक का रोस्टर सिस्टम लागू होता है।
- कुल सीटों में से 25% सीटें RTE के लिए आरक्षित होती हैं।
- बाकी सीटें सामान्य एडमिशन के लिए रहती हैं।
RTE एडमिशन 2026 की महत्वपूर्ण डेट
- लॉटरी द्वारा वरीयता सूची जारी: 12 मार्च 2026
- चॉइस फिलिंग / बदलाव: 12 मार्च से 16 मार्च 2026
- प्रथम चरण आवंटन: 17 मार्च 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 17 मार्च से 25 मार्च 2026
- शिकायत निस्तारण: 17 मार्च से 2 अप्रैल 2026
दूसरा चरण
- द्वितीय चरण आवंटन: 7 अप्रैल 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 7 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026
- शिकायत निस्तारण: 7 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026
तीसरा चरण
- तृतीय चरण आवंटन: 22 अप्रैल 2026
- दस्तावेज सत्यापन: 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026
- शिकायत निस्तारण: 22 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज
RTE एडमिशन के दौरान अभिभावकों को कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं।
निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली या पानी का बिल
आयु प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- अस्पताल रिकॉर्ड
- आंगनवाड़ी रिकॉर्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
श्रेणी प्रमाण पत्र
- अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र
- अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय प्रमाण पत्र
- दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
RTE योजना क्या है
जानकारी के लिए बता दें कि RTE (Right to Education) कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का अधिकार दिया गया है। दरअसल, इस योजना का उद्देश्य यह है कि हर बच्चे को अच्छी और समान शिक्षा का अवसर मिल सके, चाहे उसका आर्थिक स्तर कैसा भी हो।
ये भी पढ़ें: Aadhaar Card में ये 3 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, तुरंत बंद हो सकता है बैंक अकाउंट, आज ही ठीक कर लें






