Skip to main content Scroll Top
Qatar Helicopter Crash: कतर में हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत,तुर्की सैनिक और ASELSAN कर्मी भी शामिल
Current image: Qatar Helicopter Crash

Qatar Helicopter Crash: कतर में एक दुखद सैन्य हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है, जिसमें सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यह दुर्घटना उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण वह समुद्र में गिर गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों में कतर सशस्त्र बलों के 4 जवान, तुर्की का 1 सैनिक और तुर्की की रक्षा कंपनी ASELSAN के 2 तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं। हादसे के बाद कतर की रेस्क्यू टीमों ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया और बाद में सभी शवों को बरामद कर लिया गया। साथ ही,यह मिशन कतर और तुर्की के संयुक्त सैन्य सहयोग कार्यक्रम का हिस्सा था। जिसमें तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं, कतर सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है, लेकिन असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर सैन्य उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर कतर सशस्त्र बलों का था और एक नियमित ट्रेनिंग गतिविधि के तहत उड़ान भर रहा था। जिसमें उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद पायलट को संभलने का मौका नहीं मिला और हेलीकॉप्टर सीधे समुद्र में गिर गया। वहीं,हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे और हादसा इतना भीषण था कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

किन-किन लोगों की हुई मौत?

रक्षा अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में मरने वालों में शामिल हैं।

  • कतर सशस्त्र बलों के 4 जवान
  • तुर्की सशस्त्र बल का 1 सैनिक
  • ASELSAN कंपनी के 2 तकनीकी कर्मचारी

रेस्क्यू ऑपरेशन कैसे चला?

हादसे की जानकारी मिलते ही कतर की रेस्क्यू टीमों ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद समुद्र में गिरे हेलीकॉप्टर के मलबे को खोजने के लिए खास टीमों को लगाया गया।काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को बरामद कर लिया गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम और पहचान की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

तुर्की ने जताया गहरा दुख

इस हादसे के बाद तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने गहरा दुख जताया है। जिसमें मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि यह एक बेहद दुखद दुर्घटना है और इसमें जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही तुर्की सरकार ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।

संयुक्त सैन्य मिशन का हिस्सा था हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, यह उड़ान कतर और तुर्की के संयुक्त सैन्य सहयोग कार्यक्रम के तहत की जा रही थी। जिसमें दोनों देशों के बीच लंबे समय से रक्षा सहयोग जारी है।वहीं,इस तरह के मिशन का उद्देश्य सैन्य तालमेल और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना होता है। इस हादसे के बावजूद दोनों देशों ने साफ किया है कि उनके सहयोग कार्यक्रम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

हादसे की जांच के आदेश

कतर सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह बताया जा रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर हेलीकॉप्टर में किस तरह की खराबी आई थी और क्या इसे रोका जा सकता था।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

दरअसल,इस हादसे के बाद एक बार फिर से सैन्य उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिसमें एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान भी सुरक्षा मानकों में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। ऐसे हादसे यह संकेत देते हैं कि तकनीकी जांच और रखरखाव को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कतर और तुर्की के रिश्तों पर असर?

यह हादसा बेहद दुखद है, लेकिन कतर और तुर्की दोनों ने साफ कहा है कि उनके आपसी रक्षा संबंधों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जिसमें दोनों देश भविष्य में भी संयुक्त सैन्य अभ्यास और मिशन जारी रखेंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सहयोग को कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत बनाती हैं, क्योंकि इससे सुरक्षा सुधार के नए अवसर मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Super Medical Hub: दिल्ली में AIIMS जैसा सुपर मेडिकल हब बनेगा,अब बड़े अस्पताल मिलकर देंगे एक ही जगह बेहतर इलाज

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250