
PSTET Admit Card 2026: पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे ऑफिसियल वेबसाइट pstet.pseb.ac.in या pstet2025.org पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि यह परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं यहां पूरी डिटेल।
PSTET Admit Card 2026 जारी
पंजाब में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) और स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) पंजाब ने PSTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब जिन अभ्यर्थियों ने PSTET परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था। वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज है। जिसके बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कब होगी PSTET 2026 परीक्षा
PSTET 2026 परीक्षा का आयोजन 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। दरअसल, यह परीक्षा पंजाब के कई शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। बता दें कि यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित की जाती है।
- पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए हैं।
- पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए हैं। जिसमें कई उम्मीदवार दोनों पेपर भी दे सकते हैं, अगर वे दोनों स्तरों के लिए पात्रता रखते हैं।
PSTET परीक्षा क्यों होती है
दरअसल, PSTET यानी Punjab State Teacher Eligibility Test एक पात्रता परीक्षा है। इसका आयोजन उन उम्मीदवारों की योग्यता तय करने के लिए किया जाता है, जो पंजाब के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। वहीं, इस परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवार राज्य के स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं।
PSTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें
जानकारी के लिए बता दें कि उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना PSTET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pstet.pseb.ac.in या pstet2025.org पर जाएं।
- होमपेज पर PSTET Admit Card 2026 या Download Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
अब लॉगिन पेज खुलेगा
- यहां अपना Application Number और Password दर्ज करें।
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
PSTET हॉल टिकट में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इनमें शामिल हैं।उम्मीदवार का नाम,फोटो और सिग्नेचर,रोल नंबर,रजिस्ट्रेशन नंबर,परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता,परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें
जानकारी के लिए बता दें कि अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, जन्मतिथि या अन्य जानकारी में कोई भी गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। समय रहते सुधार कराना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी के साथ परीक्षा देने में परेशानी हो सकती है।
परीक्षा के दिन क्या-क्या साथ ले जाना जरूरी
- PSTET Admit Card की प्रिंटेड कॉपी।
- वैध फोटो आईडी प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि)।
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देश में मांगा गया हो) बता दें कि बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश
PSTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ साथ रखें।
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- परीक्षा अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
दरअसल,उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र के पते को भी पहले से देख लें।इससे परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: गर्मी का डबल अटैक,7 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का आसार; IMD ने किया अलर्ट जारी






