Skip to main content Scroll Top
PM Modi Kerala Rally 2026: केरल में पीएम मोदी का बड़ा हमला,“सत्ता में आए तो खोलेंगे करप्शन की फाइलें”,LDF-UDF पर साधा निशाना
Current image: PM Modi Kerala Rally 2026

PM Modi Kerala Rally 2026: केरल के पलक्कड़ में आयोजित एक जनसभा में नरेंद्र मोदी ने राज्य की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) पर जमकर निशाना साधते हुए दोनों पर भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी ने कहा कि केरल लंबे समय से इन दो गठबंधनों के बीच फंसा हुआ है, जिससे राज्य का विकास प्रभावित हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर बीजेपी-एनडीए को सत्ता का मौका मिला, तो पुराने सभी घोटालों की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अब केरल में बदलाव की लहर है और जनता विकास के लिए नए विकल्प की ओर देख रही है। उनके इस बयान से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

केरल में ‘दोहरी राजनीति’ पर पीएम का हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केरल लंबे समय से दो तरह की राजनीति के बीच फंसा हुआ है। जिसमें एक तरफ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और दूसरी तरफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट है। उन्होंने कहा कि दोनों ही गठबंधन केवल सत्ता में बने रहने के लिए काम करते हैं और जनता के विकास की चिंता नहीं करते। पीएम मोदी के अनुसार, इन दोनों फ्रंट की नीतियां सिर्फ वोट बैंक को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं, जिससे राज्य का समग्र विकास प्रभावित हुआ है।“करप्शन की फाइलें खोलेंगे” प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि राज्य में बीजेपी-एनडीए की सरकार बनती है तो LDF और UDF के कार्यकाल के दौरान हुए सभी घोटालों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, “दशकों से ये दोनों पार्टियां बड़े-बड़े स्कैम में शामिल रही हैं, लेकिन कभी एक-दूसरे के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की। अगर हम सत्ता में आए तो हर भ्रष्टाचार की फाइल खोली जाएगी।” इस बयान से साफ है कि बीजेपी आगामी चुनावों में भ्रष्टाचार को एक बड़ा मुद्दा बनाने जा रही है।

‘बी टीम’ की राजनीति पर तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप पर भी निशाना साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताती हैं, लेकिन सच्चाई कुछ और है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस और वामपंथी दल कई बार साथ मिलकर काम करते हैं, जैसे कि INDI Alliance में उनका गठबंधन। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि केरल में ये दोनों पार्टियां सिर्फ दिखावे के लिए एक-दूसरे के विरोधी बनती हैं, जबकि असल में इनकी नीतियां और सोच काफी हद तक समान है।

बीजेपी से क्यों डर रहे हैं LDF और UDF?

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों फ्रंट बीजेपी को इसलिए निशाना बना रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि उनकी सरकार बनने पर उनके पुराने घोटाले उजागर हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “इन दोनों पार्टियों को डर है कि बीजेपी उनके गलत कामों का पर्दाफाश कर देगी। यही वजह है कि वे लगातार बीजेपी पर हमला कर रहे हैं।”इस बयान के जरिए पीएम मोदी ने बीजेपी को एक साफ और पारदर्शी विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश की।

केरल में बदलाव का दावा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि केरल में अब बदलाव की लहर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के युवाओं, महिलाओं और किसानों का भरोसा तेजी से बीजेपी और एनडीए की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि केरल की जनता अब बदलाव चाहती है और यह बदलाव बीजेपी के नेतृत्व में ही संभव है। विकास का वादा और ‘मोदी की गारंटी’ पीएम मोदी ने केरल के विकास को लेकर भी कई बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी-एनडीए सरकार राज्य को विकास के नए रास्ते पर ले जाएगी। उन्होंने कहा, “हम केरल को विकसित बनाएंगे, और यह मोदी की गारंटी है। जो नहीं बदला, वह बदल जाएगा।” प्रधानमंत्री ने यह भी जोर दिया कि उनकी सरकार पारदर्शिता, विकास और सुशासन पर काम करेगी।

राजनीतिक महत्व और असर

केरल में परंपरागत रूप से LDF और UDF का ही दबदबा रहा है, लेकिन बीजेपी लगातार अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी का यह बयान आगामी चुनावों को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स के अनुसार, भ्रष्टाचार और विकास जैसे मुद्दों को उठाकर बीजेपी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें: PM Modi Saudi Arabia Talk: ईरान युद्ध के बीच पीएम मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत,होमुर्ज में जहाजों के सेफ पैसेज पर की चर्चा

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250