Skip to main content Scroll Top
OpenClaw Creator के आने से ChatGPT की ताकत बढ़ी, सोशल मीडिया पर मचा शोर, जानें क्या है यह टेक
Current image: क्या है OpenClaw?

OpenClaw Creator: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों OpenClaw नाम का एक ओपन-सोर्स AI एजेंट खूब चर्चा में है. इसकी खास वजह है की OpenClaw बनाने वाले दिग्गज टेक एक्सपर्ट पीटर स्टीनबर्गर का OpenAI से जुड़ना.जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का तूफान आ गया. लोगों का मानना है कि अब ChatGPT और भी ज्यादा स्मार्ट और पावरफुल हो जाएगा. वहीं, AI कम्युनिटी में उम्मीद जगी है कि पीटर के अनुभव से OpenAI के AI एजेंट्स ज्यादा एडवांस, ज्यादा भरोसेमंद और आम यूजर्स के लिए आसान बनेंगे.

क्या है OpenClaw Creator? क्यों हो रही इतनी चर्चा?

OpenClaw एक ओपन-सोर्स AI एजेंट प्रोजेक्ट है, जिसने हाल ही में टेक दुनिया में हलचल मचा दी. इसका मकसद है, छोटे कंप्यूटरों जैसे Apple Mac Mini को खास AI मशीनों में बदल देना, ताकि यूजर अपने घर या ऑफिस में लोकल AI सिस्टम चला सकें.

OpenClaw की कुछ खास बातें:

OpenClaw एक ओपन-सोर्स AI एजेंट है. जो Mac Mini जैसे डिवाइस को पर्सनल AI सर्वर में बदल देता है. जिससे ,लोकल मशीन पर AI रन करने की सुविधा होगी यानि अब हमे क्लाउड पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. वहीं, टेक एक्सपेरिमेंट करने वालों के लिए आसान सेटअप गाइड और डेवलपर्स के लिए कस्टमाइजेशन की आज़ादी मिलेगी.
इंटरनेट पर बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी-अपनी पोस्ट में बता रहे हैं कि वे OpenClaw को कैसे सेटअप कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग Apple Mac Mini को ऑनलाइन शॉपिंग कार्ट में डालकर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे है. मतलब लोग खास तौर पर इस प्रोजेक्ट के लिए हार्डवेयर खरीदने लगे हैं.

हालाँकि, दिलचस्प बात यह है कि इतनी लोकप्रियता मिलने के दौरान इस प्रोजेक्ट का नाम कई बार बदला गया जैसे पहले नाम ClawdBot था फिर बदलकर Moltbot हुआ और आखिर में OpenClaw. नाम बदलते रहे, लेकिन टेक कम्युनिटी में इसका क्रेज लगातार बढ़ता गया. कई यूजर्स का कहना है कि ओपन-सोर्स होने की वजह से उन्हें यह प्रोजेक्ट ज्यादा भरोसेमंद लगता है, क्योंकि इसमें पारदर्शिता है और हर कोई इसमें योगदान कर सकता है.

कौन हैं पीटर स्टीनबर्गर ? क्यों है उनका OpenAI से जुड़ना बड़ी खबर?

पीटर स्टीनबर्गर एक जाने-माने टेक एक्सपर्ट और ओपन-सोर्स कम्युनिटी के सक्रिय सदस्य माने जाते हैं. उन्होंने OpenClaw जैसे प्रोजेक्ट के जरिए दिखाया कि
AI एजेंट्स को आम यूजर्स के लिए कैसे सरल बनाया जा सकता है. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को जोड़कर पर्सनल AI सिस्टम कैसे तैयार होते हैं. वहीं, ओपन-सोर्स मॉडल से इनोवेशन कितनी तेजी से आगे बढ़ सकता है. अब जब पीटर OpenAI के साथ जुड़ गए हैं, तो माना जा रहा है कि ChatGPT जैसे टूल्स में AI एजेंट्स की क्षमताएं बढ़ेंगी. जिससे AI को ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाया जाएगा और डेवलपर्स के लिए नए टूल्स और फीचर्स आ सकते हैं.

हालाँकि, OpenAI के साथ मिलकर पीटर AI एजेंट्स को और ज्यादा एडवांस और इस्तेमाल में आसान बनाने पर काम करेंगे.

क्या सच में ChatGPT की ताकत बढ़ेगी?

सोशल मीडिया पर यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है की क्या पीटर स्टीनबर्गर के आने से ChatGPT की ताकत वाकई बढ़ेगी? वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ChatGPT पहले से ही एक पावरफुल टूल है, लेकिन AI एजेंट्स को बेहतर बनाना अगला बड़ा कदम है और पीटर जैसे एक्सपर्ट के आने से OpenAI को प्रैक्टिकल यूज-केस का फायदा मिलेगा. जिससे भविष्य में ChatGPT सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑटोमेशन और टास्क-हैंडलिंग में भी ज्यादा सक्षम हो सकता है.
हालांकि, यह सब धीरे-धीरे होगा,यूजर्स को रातों-रात कोई जादुई बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन आने वाले महीनों में नए फीचर्स की उम्मीद की जा रही है.

अब OpenClaw का क्या होगा? क्या प्रोजेक्ट बंद हो जाएगा?

पीटर के OpenAI से जुड़ने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा की अब OpenClaw का क्या होगा?

हालाँकि, इस पर खुद पीटर स्टीनबर्गर ने स्थिति साफ की है की OpenClaw एक फाउंडेशन के तौर पर ओपन-सोर्स बना रहेगा. यानि, OpenAI के साथ जुड़ने का मतलब यह नहीं कि OpenClaw बंद हो जाएगा.

इसका मतलब यह है की OpenClaw प्रोजेक्ट जारी रहेगा, जहां ओपन-सोर्स कम्युनिटी इसमें योगदान करती रहेगी और नए मेंटेनर्स और डेवलपर्स प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे.पीटर का विज़न अब OpenAI के प्लेटफॉर्म पर और बड़े लेवल पर आकार ले सकेगा. इससे ओपन-सोर्स कम्युनिटी को भी राहत मिली है कि उनका पसंदीदा प्रोजेक्ट बंद नहीं हो रहा.

Mac Mini क्यों बन गया “AI मशीन”?

OpenClaw Creator की वजह से Apple Mac Mini अचानक टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बन गया है. लोग इसे इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह एक छोटा और पावरफुल डिवाइस है. जिससे कम बिजली की खपत होगी और ये घर में आसानी से सेटअप हो जाता है. Apple Mac Mini लोकल AI रन करने के लिए सही हार्डवेयर है. हालाँकि, कई यूजर्स अपने घर पर Mac Mini को पर्सनल AI सर्वर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग, ऑटोमेशन, कोडिंग हेल्प और लोकल चैटबॉट चलाने के लिए.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250