
Sam Altman Sora Statement: ओपनएआई (OpenAI) के CEO सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने आखिरकार छह महीने पहले लॉन्च किए गए अपने टेक्स्ट-टू-वीडियो प्लेटफॉर्म Sora को बंद करने का कारण बताया है। 24 मार्च, 2026 को OpenAI ने ऑफिशियल तौर से घोषणा की थी, कि Sora अब काम नहीं करेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि Sora एक ऐसा प्लेटफॉर्म था, जहां यूज़र्स केवल टेक्स्ट के माध्यम से वीडियो बना सकते थे। यह प्लेटफॉर्म लॉन्च होते ही तकनीकी दुनिया में चर्चा में आ गया था और यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था। सैम ऑल्टमैन ने टेक के Laurie Segall के iHeartPodcasts शो Mostly Human में कहा कि Sora को बंद करने का फैसला कंपनी की प्राथमिकताओं और संसाधनों के सही उपयोग पर आधारित था। उनका कहना है कि OpenAI अब अपनी कंप्यूटिंग शक्ति और प्रोडक्ट डेवलपमेंट क्षमता को अगली पीढ़ी के AI एजेंट्स और रिसर्च प्लेटफॉर्म्स पर केंद्रित करना चाहती है। Sora बंद होने के कारण डिज्नी (Disney) के साथ 1 बिलियन डॉलर की डील भी रद्द करनी पड़ी, जो प्लेटफॉर्म पर डिज्नी के किरदार लाने के लिए की गई थी। सैम ऑल्टमैन ने कहा कि यह निर्णय कठिन था और इससे पार्टनर्स, यूज़र्स और टीम को निराशा हुई। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में OpenAI नए और बेहतर प्रोडक्ट्स पर काम कर रही है, ताकि तकनीकी दुनिया में यूज़र्स को और शानदार अनुभव मिल सके । जिसके बाद सैम ने कहा कि उन्हें Sora और जेनरेटेड वीडियो बहुत पसंद हैं और डिज्नी के साथ पार्टनरशिप भी महत्वपूर्ण थी। हालांकि, कंपनी का ध्यान अब लंबे समय तक उपयोगी और प्रभावशाली AI प्रोडक्ट्स पर केंद्रित है। OpenAI का यह कदम दिखाता है कि कंपनी भविष्य में और भी बड़े और अहम AI प्रोजेक्ट्स पर काम करने जा रही है।
Sora बंद करने का मुख्य कारण
सैम ऑल्टमैन ने बताया कि OpenAI का फोकस अब अपने कंप्यूटिंग रिसोर्सेस और प्रोडक्ट डेवलपमेंट क्षमता को अगली पीढ़ी के ऑटोमेटेड रिसर्चर्स और एंटरप्राइजेज पर लगाने की जरूरत थी। इसका मतलब यह हुआ कि कंपनी को अपनी प्राथमिकताओं को बदलना पड़ा। सैम ने कहा, “मुझे Sora और जेनरेटेड वीडियो बहुत पसंद हैं, और डिज्नी के साथ हमारी पार्टनरशिप भी मुझे बहुत प्रिय है। हम कोशिश कर रहे हैं कि उनके साथ मिलकर ऐसा रास्ता निकाला जाए, जहां वे अब भी कुछ शानदार कर सकें और हम उनकी मदद कर सकें।”
डिज्नी के साथ रद्द हुई 1 बिलियन डॉलर की डील
Sora बंद होने के बाद OpenAI को The Walt Disney Company के साथ अपनी 1 बिलियन डॉलर की डील भी कैंसिल करनी पड़ी। जिससे यह डील Sora प्लेटफॉर्म पर डिज्नी के किरदारों को लाने के लिए थी। सैम ऑल्टमैन ने इस बारे में कहा, “डिज्नी के नए CEO Josh से मेरी पहली बात सुनकर मुझे बहुत बुरा लगा। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारी बात समझता हूं, लेकिन किसी भी पार्टनर, यूज़र या टीम को निराश करना हमेशा दुखद होता है। हालांकि, ये सभी लोग शानदार काम कर रहे हैं।”
ChatGPT में Sora फीचर की योजना
सैम ऑल्टमैन ने यह भी बताया कि OpenAI ने Sora को ChatGPT में इंटीग्रेट करने की योजना बनाई थी। जिसमें उनका कहना था कि यह फीचर यूज़र्स के लिए लत बनाने वाला हो सकता था, बिल्कुल वैसे जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लोगों को लंबे समय तक अपने साथ जोड़े रखते हैं। सैम ने कहा, “मुझे तीन या छह महीने पहले यह उम्मीद नहीं थी कि हम आज इस मुकाम पर होंगे, जहां अगली पीढ़ी के मॉडल्स और उनसे चलने वाले एजेंट्स के साथ एक बार फिर कुछ बहुत बड़ा और अहम होने वाला है।”
OpenAI का फोकस बदलने का कारण
OpenAI अब एडवांस्ड AI एजेंट्स और रिसर्च प्लेटफॉर्म्स पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। सैम ऑल्टमैन ने बताया कि Sora जैसे प्रोडक्ट्स बहुत सारे रिसोर्सेस लेते हैं, और कंपनी को यह तय करना पड़ा कि भविष्य के लिए कौन से प्रोजेक्ट्स ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारी टीम, हमारे रिसोर्सेस और हमारी तकनीक ऐसे प्रोडक्ट्स में लगें, जो दीर्घकालिक रूप से उपयोगी और प्रभावशाली हों। यही कारण है कि Sora को बंद करने का फैसला लिया गया।”
Sora बंद करने के बाद यूज़र्स की प्रतिक्रिया
Sora बंद होने की खबर मिलने के बाद कई यूज़र्स ने निराशा जताई। सोशल मीडिया पर लोग Sora के वीडियो टूल और डिज्नी की साझेदारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने कहा कि Sora की वजह से वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया था और अब इसकी कमी महसूस होगी। हालांकि, OpenAI ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसे नए टूल्स और फीचर्स आएंगे जो यूज़र्स को और भी बेहतर अनुभव देंगे।
ये भी पढ़ें: US Aircraft Shot Down Iran: ईरान को युद्ध में मिली बड़ी कामयाबी, अमेरिकी F-15 फाइटर जेट लापता, ट्रंप का उड़ा मजाक






