Skip to main content Scroll Top
Nissan Gravite Launch: दमदार डिजाइन और AI फीचर्स के साथ की एंट्री, किफायती 7-सीटर वाहन ने मचाई मार्केंट में हलचल
Current image: Nissan Gravite Launch

Nissan Gravite Launch: जापानी कार निर्माता कंपनी Nissan ने भारतीय बाजार में अपनी नई 7-सीटर MPV Nissan Gravite को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि झीलों के शहर उदयपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस कार को ऑफिशियल तौर पर पेश किया गया है। जिसमें कंपनी का कहना है कि Gravite नाम गुरुत्वाकर्षण यानी ग्रेविटी से प्रेरित है।

जानकारी के अनुसार, इसका आकर्षक डिजाइन, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत के कारण इसे फैमिली कार सेगमेंट में बड़ा ऑप्शन के रूप में माना जा रहा है।

कीमत और बुकिंग

Nissan Gravite की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार बनाती है। साथ ही, कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से इस कार को बुक कर सकते हैं। वहीं, इसकी शुरुआती 5,000 यूनिट्स के लिए स्पेशल इंट्रोडक्ट्री प्राइस ऑफर दिया जा रहा है, जिससे शुरुआती ग्राहकों को कम कीमत में कार खरीदने का मौका मिलेगा। दरअसल , यह कार सीधे तौर पर Maruti Suzuki की लोकप्रिय MPV Maruti Ertiga और Renault की Renault Triber को टक्कर देती है। जिसकी कीमत के हिसाब से Gravite इस समय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती 7-सीटर ऑप्शन बनकर आई है।

डिजाइन और एक्सटीरियर

बता दें कि पहली नजर में Gravite का डिजाइन जाना-पहचाना लगता है, लेकिन इसमें कई नए बदलाव किए गए हैं जो इसे अलग पहचान देते हैं। कार में नए डीआरएल सिग्नेचर वाले हेडलैम्प्स, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट और रियर बंपर पर सी-शेप सिल्वर इंसर्ट इसे प्रीमियम लुक देते हैं। बोनट और टेलगेट पर Gravite की ब्रांडिंग भी दी गई है।

अगर कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें फॉरेस्ट ग्रीन, ओनिक्स ब्लैक, ब्लेड सिल्वर, स्नो व्हाइट और मेटैलिक ग्रे जैसे कई आकर्षक रंग ऑप्शन हैं।

केबिन और सीटिंग लेआउट

कार का इंटीरियर 5+2 सीटिंग लेआउट के साथ आता है, जिसे खासतौर पर परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। डैशबोर्ड सिंपल और यूजफुल है। इसमें फ्लैट-बॉटम थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, क्लाइमेट कंट्रोल के तीन नॉब और कई स्टोरेज स्पेस मिलते हैं। साथ ही, हायर वेरिएंट्स में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे ड्राइविंग अनुभव ज्यादा आधुनिक बनता है।

फीचर्स और सेफ्टी

Nissan Gravite में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक एलईडी हेडलैम्प्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

लॉन्च एडिशन की खास बातें

दरअसल, कंपनी ने Gravite का एक लिमिटेड लॉन्च एडिशन भी पेश किया है, जिसकी केवल 1,001 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इस खास एडिशन में JBL साउंड सिस्टम, ड्यूल-चैनल डैशकैम, एंबियंट लाइटिंग और कुछ अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे, जो इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

इंजन और माइलेज

नई Gravite में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 72 हॉर्सपावर की ताकत और 96 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
वहीं, माइलेज की बात करें तो मैनुअल वेरिएंट लगभग 19.3 किलोमीटर प्रति लीटर और एएमटी वर्जन करीब 19.6 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम बताया गया है।

वेरिएंट और सीएनजी प्लान

कंपनी ने इस कार को कुल 8 वेरिएंट में लॉन्च किया है। खास बात यह है कि लॉन्च के साथ ही ड्यूल-सिलेंडर सीएनजी किट लाने की घोषणा भी की गई है। इससे ग्राहकों को कम खर्च में ज्यादा चलने वाला विकल्प मिलेगा।

मेंटनेंस और लागत

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार Gravite का मेंटनेंस कॉस्ट सेगमेंट में सबसे कम है। बताया गया है कि इसकी देखभाल पर लगभग 40 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा, जो बजट-फ्रेंडली फैमिली कार की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा है।

एआई वॉयस असिस्टेंस फीचर

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका एआई वॉयस असिस्टेंस सिस्टम है, जिसे अकिरा नाम दिया गया है। यह फीचर यूजर को वॉयस कमांड के जरिए कई कंट्रोल इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

ये भी पढ़ें: DA Hike Alert: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, क्या 60% होगा महंगाई भत्ता? जानें पूरी जानकारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts