Skip to main content Scroll Top
Air Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, एयर कनाडा का विमान फायर ट्रक से टकराया, 2 की मौत
Current image: Air Canada Plane Crash

Air Canada Plane Crash: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जिसके कारण एक बार फिर से विमानन सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि खराब मौसम और कम दृश्यता के बीच एयर कनाडा का एक यात्री विमान रनवे पर खड़े फायर ट्रक से टकरा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि विमान के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, घटना के समय विमान में करीब 100 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि हादसे के बाद एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को रोक दिया गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जांच में मौसम को मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

कौन सा विमान हुआ हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल विमान Air Canada Express CRJ-900 था, जो कनाडा के मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क पहुंचा था। साथ ही,विमान में करीब 100 यात्री सवार थे। दरअसल, लैंडिंग के बाद जब विमान रनवे से टैक्सी कर रहा था, तभी उसकी टक्कर रनवे पर मौजूद फायर ट्रक से हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विजिबिलिटी बहुत कम थी, जिससे पायलट को सामने खड़े वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका।

हादसे में जान-माल का नुकसान

बता दें कि इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मृतकों में यात्री शामिल हैं या ग्राउंड स्टाफ। वहीं चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।जिसमें कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उन्हें टर्मिनल तक पहुंचाया गया।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो

दरअसल, हादसे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं। वहीं,इन तस्वीरों में विमान के अगले हिस्से यानी ‘नोज’ को बुरी तरह क्षतिग्रस्त देखा जा सकता है। जिसमें कुछ वीडियो में यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकलते हुए भी देखा गया। राहत और बचाव दल मौके पर तेजी से काम करता नजर आया।

एयरपोर्ट पर उड़ानों पर रोक

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अमेरिकी विमानन नियामक Federal Aviation Administration (FAA) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू कर दिया है।जिसमें शुरुआत में यह रोक 05:30 GMT तक लगाई गई थी, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए इसे बढ़ाकर 18:00 GMT तक किया जा सकता है। जिसमें एयरपोर्ट प्रशासन रनवे से मलबा हटाने और स्थिति को ठीक करने में जुटा हुआ है। वहीं,इस दौरान कई उड़ानों को डायवर्ट या कैंसिल करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हादसे की वजह क्या हो सकती है

जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। वहीं,उस समय न्यूयॉर्क में मौसम खराब था और धुंध के कारण दृश्यता काफी कम थी। हालांकि यह सवाल भी उठ रहा है कि फायर ट्रक रनवे पर क्यों मौजूद था और क्या सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने कहा है कि हादसे के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी।

जांच शुरू, कई एजेंसियां जुटीं

इस हादसे की जांच के लिए कई एजेंसियों को लगाया गया है। FAA के साथ-साथ एयरपोर्ट अथॉरिटी और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की जांच कर रही हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • फायर ट्रक रनवे पर क्यों था।
  • पायलट को चेतावनी क्यों नहीं मिली।
  • एयर ट्रैफिक कंट्रोल की भूमिका क्या रही।
  • मौसम की स्थिति कितनी खराब थी।

एयर कनाडा का बयान

Air Canada ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह अधिकारियों के साथ मिलकर जांच में सहयोग कर रही है। साथ ही, कंपनी ने कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और वह प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी।

यात्रियों के लिए मुश्किलें

जानकारी के लिए बता दें कि इस हादसे के कारण से एयरपोर्ट पर लंबी देरी और उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। जिसमें कई यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा है, जबकि कुछ को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया।

ये भी पढ़ें: Trump Truth Social: मिडिल ईस्ट में राहत की उम्मीद, ट्रंप का बड़ा फैसला- पांच दिन तक पावर प्लांट पर नहीं करेंगे अटैक

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250