Skip to main content Scroll Top
Nepal Politics: नेपाल में सत्ता बदलते ही बड़ा एक्शन, बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व पीएम KP Sharma Oli गिरफ्तार

Current image: Nepal Ex-PM Arrest

Nepal Politics: नेपाल की राजनीति में एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है. पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli को शनिवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया. यह गिरफ्तारी सितंबर 2025 में हुए ‘Gen Z’ विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और कथित अत्यधिक बल प्रयोग से जुड़े मामलों में की गई है. यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन पहले ही Balen Shah ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद यह कदम उठाया जाना नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, KP Sharma Oli पर आरोप है कि उनके शासनकाल के दौरान विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग किया गया. जहाँ, पुलिस और प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की और कई निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचा. इसी मामले में जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है.

इस मामले में नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री Ramesh Lekhak को भी हिरासत में लिया गया है. दोनों नेताओं को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया और उन पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं, जिनमें अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है.

‘Gen Z क्रांति’ ने बदली सत्ता

युवाओं का आंदोलन बना नेपाल में सियासी बदलाव की वजह. सितंबर 2025 में नेपाल में बड़े पैमाने पर युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जिन्हें ‘Gen Z क्रांति’ कहा गया. इस आंदोलन की शुरुआत डिजिटल स्वतंत्रता की मांग और इंटरनेट सेंसरशिप के विरोध से हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे यह एक बड़े आंदोलन में बदल गया.

यह आंदोलन जल्द ही इन मुद्दों पर केंद्रित हो गया. जैसे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खराब शासन व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता. युवाओं के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे देश में फैल गया और सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता गया.

हिंसा और मौतों ने बदली तस्वीर

इस आंदोलन के दौरान हालात बेहद गंभीर हो गए. कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और 2,000 से अधिक लोग घायल हो गए. पहले ही दिन गोलीबारी में 19 लोगों की जान गई. इन घटनाओं ने जनता में भारी आक्रोश पैदा कर दिया. लगातार बढ़ते विरोध और हिंसा के बाद सरकार पर दबाव बढ़ता गया. विपक्ष और जनता ने इस्तीफे की मांग की और अंततः KP Sharma Oli को पद छोड़ना पड़ा. यह नेपाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ साबित हुआ.

बालेन शाह का उदय, नई राजनीति की शुरुआत

रैपर से प्रधानमंत्री तक का सफर Balen Shah का प्रधानमंत्री बनना नेपाल की राजनीति में एक नई शुरुआत माना जा रहा है. युवा चेहरा, सिस्टम के खिलाफ आवाज, नई सोच और पारदर्शिता का वादा ने उनकी लोकप्रियता खासकर युवाओं के बीच काफी ज्यादा बढ़ा दी.

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में बदलाव का संकेत है. नेपाल में अब पारंपरिक राजनीति से हटकर नई सोच उभर रही है.

नेपाल में हालिया घटनाक्रम यह साफ संकेत देता है कि देश अब एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. पारंपरिक नेताओं और पुरानी राजनीतिक व्यवस्था के खिलाफ लोगों में असंतोष लंबे समय से बढ़ रहा था. ‘Gen Z’ आंदोलन ने इस असंतोष को आवाज दी और अब इसका असर सत्ता परिवर्तन के रूप में सामने आ रहा है. यह बदलाव केवल सरकार का नहीं, बल्कि सोच और सिस्टम का भी है.

युवा शक्ति का बढ़ता प्रभाव

नेपाल की राजनीति में पहली बार युवाओं की इतनी मजबूत भागीदारी देखने को मिली है. सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं ने अपनी आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया.

आंदोलन का संगठन, जानकारी का तेजी से प्रसार और सरकार पर दबाव बनाना. इन सभी में युवाओं की अहम भूमिका रही. इससे यह भी साबित होता है कि आज की राजनीति में डिजिटल ताकत कितनी प्रभावशाली हो चुकी है.

आर्थिक स्थिति पर क्या होगा असर?

राजनीतिक अस्थिरता का असर अक्सर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है. जहाँ, निवेशकों का भरोसा प्रभावित हो सकता है और व्यापारिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव आ सकता है. जिससे, रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि, अगर नई सरकार स्थिरता बनाए रखने में सफल रहती है, तो यह स्थिति जल्द ही सुधर सकती है.

नेपाल की यह राजनीतिक स्थिति केवल घरेलू मुद्दा नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका असर देखा जा रहा है. जैसे, दक्षिण एशिया की राजनीति में संतुलन, भारत और चीन जैसे पड़ोसी देशों की रणनीति और विदेशी निवेश और कूटनीतिक संबंध. इन सभी पर इस घटनाक्रम का प्रभाव पड़ सकता है.

Read Related News:  दिल्ली स्कूल रिजल्ट आज,कक्षा 3 से 8 तक के नतीजे जारी, edudel.nic.in पर ऐसे देखें मार्कशीट

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts