Skip to main content Scroll Top
मोनालिसा भोंसले ने फरमान खान से की शादी,पिता बोले –’मेरी बेटी को आंखों के सामने छीन ले गए’
Current image: Monalisa Bhonsle Farman Khan Marriage

Monalisa Bhonsle Farman Khan Marriage: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के पर्यटन नगर महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में अपनी नीली आंखों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बनी मोनालिसा अब अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं।

बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपने पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर केरल में फरमान खान नाम के युवक से मंदिर में शादी कर ली है। साथ ही, इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार और समाज में हलचल मच गई है। परिवार के लोग इस फैसले से बेहद दुखी और हैरान हैं।

पिता ने बताया कैसे केरल पहुंचे

मोनालिसा के पिता जयसिंह भोंसले ने बातचीत में कहा कि 2 मार्च को कुछ लोग केरल से महेश्वर आए थे। उन्होंने मोनालिसा को फिल्मों में काम दिलाने और एक्टिंग सिखाने का भरोसा दिया था। जयसिंह के अनुसार, उन लोगों की बातों पर भरोसा कर वे अपनी बेटी के साथ केरल चले गए। वहां पहुंचने के बाद मोनालिसा ने उन्हीं में से एक युवक फरमान खान से शादी कर ली।जिसमें जयसिंह ने कहा कि उन्होंने इस फैसले का विरोध किया और बेटी से वापस महेश्वर लौटने को कहा, लेकिन मोनालिसा ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने कहा लड़की बालिग है

दरअसल,इस मामले में जयसिंह भोंसले केरल के संपन्नूर पुलिस स्टेशन भी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने उन्हें साफ कहा कि मोनालिसा 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की है और बालिग होने के कारण वह अपनी मर्जी से शादी करने के लिए स्वतंत्र है। जिसके बाद पुलिस के इस जवाब के बाद जयसिंह काफी निराश हो गए हैं। साथ ही, उनका कहना है कि अब उनके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं बचा है।

‘शायद किसी ने जादू-टोना कर दिया’

मोनालिसा के पिता का कहना है कि वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और समझ नहीं पा रहे कि ऐसा कैसे हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि शायद उनकी बेटी पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि वे तो सिर्फ इतना चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में आगे बढ़े और परिवार का नाम रोशन करे। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा।

फिल्म से मिली रकम भी खर्च हो गई

जयसिंह भोंसले ने कहा है कि मोनालिसा को फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ साइन करने के बाद कुछ रकम मिली थी। लेकिन वह पैसा घर के काम आने के बजाय आने-जाने, रहने और ट्रेनिंग में ही खर्च हो गया। जिसके बाद वे उम्मीद कर रहे थे कि बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

समाज और परिवार में नाराजगी

मोनालिसा भोंसले का परिवार खरगोन जिले के महेश्वर के वार्ड नंबर 9 में रहता है। जिसमें वे पारदी समुदाय से आते हैं। इस समुदाय के लोग अक्सर अलग-अलग जगहों पर घूमकर रुद्राक्ष और पत्थरों की मालाएं बेचने का काम करते हैं। मोनालिसा को हीरोइन बनते देखने का सपना देखने वाले परिवार और समाज के लोग अब उसके फैसले से नाराज और दुखी हैं। साथ ही, समाज के कई लोग उसके घर के बाहर बैठकर इस घटना पर अफसोस जता रहे हैं।

घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा

जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही सोशल मीडिया पर मोनालिसा की शादी की खबर फैली है। जिसके बाद जयसिंह भोंसले आज गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे महेश्वर पहुंचे।

भावुक हुए मोनालिसा के पिता

दरअसल, बात करते समय जयसिंह भोंसले कई बार भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए।जिसके बाद उन्होंने कहा, “मेरी बेटी हीरोइन बन रही थी। मुझे लगा था कि उसे फिल्मों में और काम मिलेगा। मैं हर समय उसके साथ रहा, लेकिन मेरी बेटी को धोखे से फंसा लिया गया। साथ ही, महेश्वर लौटने के बाद ही पता चला कि उनकी बेटी ने शादी कर ली है। उस समय तक वे मोबाइल भी ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते थे।

मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार

जयसिंह भोंसले ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदद की अपील की है। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी ने देशभर में नाम कमाया था। अब मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से निवेदन करता हूं कि मेरी बेटी को सुरक्षित वापस दिलाने में मदद करें।साथ ही, उन्होंने यह भी दावा किया कि जब वे एयरपोर्ट से बेटी को लेकर लौट रहे थे, तभी कुछ लोग अचानक आए और उसे अपने साथ ले गए।

‘मुझे यह लव जिहाद लग रहा है’

जयसिंह भोंसले ने कहा कि उन्हें इस पूरी घटना में साजिश नजर आती है। उनका कहना है कि उन्हें यह मामला “लव जिहाद” जैसा लग रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लड़की बालिग है और उसने अपनी इच्छा से शादी की है, इसलिए कानूनी रूप से इसमें हस्तक्षेप करना मुश्किल है।

अब आगे क्या होगा

जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा भोंसले की शादी के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनका फिल्मी करियर अब किस दिशा में जाएगा। जिसमें कई लोग यह कह रहे हैं कि क्या वह आगे फिल्मों में काम करेंगी या नहीं। वहीं परिवार के लोग अब भी उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच अब भारत में महंगा हो सकता है ‘पानी’,बढ़ती लागत से कंपनियों की बढ़ी चिंता

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250