Skip to main content Scroll Top
MK Stalin Interview: एमके स्टालिन का बड़ा हमला, AIADMK को बताया BJP की ‘गुलाम’, DMK की जीत को बताया जरूरी
Current image: MK Stalin Interview

MK Stalin Interview: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने विपक्षी दल AIADMK पर बड़ा हमला बोला है। जिसमें उन्होंने कहा कि AIADMK भारतीय जनता पार्टी यानी Bharatiya Janata Party की “गुलाम” बन चुकी है और वह तमिलनाडु के हितों की रक्षा नहीं कर सकती है। स्टालिन ने अपनी पार्टी DMK को राज्य की जनता के लिए “ढाल” बताया और आगामी चुनाव को राज्य के अधिकारों की लड़ाई करार दिया है।

AIADMK पर सीधा हमला

सीएम स्टालिन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि AIADMK ने राज्य के हितों से समझौता किया है। उनके मुताबिक, यह पार्टी अब स्वतंत्र रूप से फैसले नहीं ले पा रही है और पूरी तरह BJP के प्रभाव में काम कर रही है। जिसमें उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में AIADMK तमिलनाडु के लोगों के लिए कुछ खास नहीं कर पाएगी। स्टालिन ने साफ तौर पर कहा, “AIADMK, BJP की गुलाम है। इसलिए वे राज्य के अधिकारों के लिए मजबूती से नहीं लड़ सकते। अब अगर तमिलनाडु के हितों की रक्षा करनी है, तो DMK को ही चुनना होगा।”

DMK को बताया जनता की ‘ढाल’

M. K. Stalin ने अपनी पार्टी DMK को राज्य की जनता का “मुख्य कवच” बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि DMK ही एक ऐसी पार्टी है जो केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर सकती है और राज्य के अधिकारों की रक्षा कर सकती है। अब ऐसे में “जब तक DMK सत्ता में नहीं आएगी, तब तक हम केंद्र के बढ़ते दखल के खिलाफ मजबूती से नहीं लड़ पाएंगे। यह चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं, बल्कि तमिलनाडु की पहचान और अधिकार बचाने का चुनाव है।”

केंद्र सरकार पर भी निशाना

स्टालिन ने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाए कि वह तमिलनाडु के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य को उसका पूरा फंड और GST का बकाया नहीं दिया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि , “केंद्र सरकार ने हमारे राज्य को जरूरी फंड नहीं दिया और GST का पैसा भी रोका गया है। इसके बावजूद हमारी द्रविड़ शासन प्रणाली ने तमिलनाडु को विकास के मामले में आगे रखा है।”

NDA बनाम तमिलनाडु की लड़ाई

मुख्यमंत्री ने इस चुनाव को सीधे तौर पर NDA और तमिलनाडु के बीच की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि AIADMK ने BJP के सामने “घुटने टेक दिए” हैं, जिससे यह मुकाबला और साफ हो गया है। जिसमें उनका कहना है कि यह चुनाव केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि राज्य की स्वायत्तता और अधिकारों की रक्षा का सवाल है।

कानून-व्यवस्था पर विपक्ष को जवाब

कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विपक्ष के आरोपों पर स्टालिन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि AIADMK लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रही है। जिसमें उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था देश के कई अन्य राज्यों से बेहतर है।
“हमने हर सवाल का जवाब दिया है। हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

चुनावी वादों और योजनाओं का जिक्र

स्टालिन ने DMK के घोषणापत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा जनता के हित में काम किया है। उन्होंने बताया कि इस बार भी कई नई योजनाएं लाई गई हैं।

  • महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता बढ़ाने का वादा है।
  • छात्रों के लिए भत्तों में वृद्धि।
  • गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए नई योजनाएं।
  • 8,000 रुपये तक की सहायता योजना का जिक्र।

हिंदी विवाद पर क्या बोले स्टालिन

हिंदी भाषा को लेकर चल रही बहस पर भी स्टालिन ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि यह कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, बल्कि यह तमिलनाडु की पहचान और संस्कृति से जुड़ा विषय है। जिसमें उन्होंने दोहराया है कि उनकी पार्टी “दो-भाषा फॉर्मूला” लागू नहीं करेगी और हिंदी थोपने का विरोध जारी रहेगा। साथ ही “हम हमेशा हिंदी थोपे जाने के खिलाफ रहे हैं और आगे भी रहेंगे,” उन्होंने स्पष्ट किया।

लगातार दूसरी बार जीत का दावा

M. K. Stalin ने विश्वास जताया है कि DMK लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि पहले भी लोगों ने उनकी जीत पर सवाल उठाए थे, लेकिन जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। जिसमें उन्होंने कहा है, अब कहा जा रहा है कि DMK लगातार दूसरी बार नहीं जीत सकती। लेकिन इस बार हम इतिहास बदलेंगे और फिर से सत्ता में आएंगे।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 6 April 2026: अगले 24 घंटे इन राज्यों में मौसम रहेगा खराब, भारी बारिश, ओले और आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts