Skip to main content Scroll Top
महिंद्रा ने नई SUV थार रॉक्स स्टार एडिशन को किया लॉन्च, इतनी रखी कीमत
Current image: महिंद्रा ने की नई SUV थार रॉक्स स्टार एडिशन

Mahindra Thar Rocks: भारतीय बाजार में महिंद्रा ने की अपनी नई SUV थार रॉक्स स्टार एडिशन को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि, यह थार रॉक्स रेंज का प्रीमियम एडिशन है। जिसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है। जो स्टाइल, एक्सक्लूसिव फीचर्स और प्रीमियम लुक चाहते हैं। वहीं, कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम की कीमत 16.85 लाख रुपए तय की है। साथ ही, थार रॉक्स को 2024 में पेश किया गया था। वहीं, अब इसमें एडिशन में कई नए स्टाइल और स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं।

डिज़ाइन और स्टाइल में बदलाव हुआ

थार रॉक्स स्टार एडिशन को पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश और प्रीमियम बनाया गया है। वहीं, इसके एक्सटीरियर में नए पियानो-ब्लैक ग्रिल और पियानो-ब्लैक एलॉय व्हील्स शामिल हैं। SUV के बॉडी कलर ऑप्शन चार हैं।

  • सिट्रीन येलो
  • टैंगो रेड
  • एवरेस्ट व्हाइट
  • स्टेल्थ ब्लैक

इंटीरियर में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। वहीं, इसमें ऑल-ब्लैक लेदरेट सीटें लगी हैं, जिनमें स्वेड एक्सेंट है। फ्रंट सीटें वेंटिलेटेड हैं और रियर सीटें 60:40 स्प्लिट के साथ मल्टी-पॉइंट रिक्लाइन फीचर देती हैं। इसके अलावा, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट भी दी गई है। बता दें कि,थार रॉक्स स्टार एडिशन में पूरी तरह ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ORVMs, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और टायर डायरेक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी सुविधाएँ हैं।

इन्फोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स

नई थार रॉक्स में 26.03 cm HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले (वायर और वायरलेस) सपोर्ट है। इसके अलावा एलेक्सा बिल्ट-इन, 83 कनेक्टेड फीचर्स और एड्रेनॉक्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी उपलब्ध है। ऐसे में ऑडियो सिस्टम की बात करें तो इसमें 9-स्पीकर कस्टम ट्यून किए हुए हारमन कार्डन क्वांटम लॉजिक प्रीमियम ऑडियो सिस्टम है, जो सुनने का अनुभव और बेहतर बनाता है।

इंजन और परफॉर्मेंस

थार रॉक्स स्टार एडिशन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। SUV दो इंजन विकल्पों के साथ आती है।

  • पेट्रोल: 2.0-लीटर TGDi mStallion इंजन, 130 kW और 380 Nm पावर देता है।
  • डीजल: 2.2-लीटर mHawk इंजन, 128.6 kW और 400 Nm पावर देता है।

सेफ्टी फीचर्स

जानकारी के लिए बता दें कि, महिंद्रा ने थार रॉक्स स्टार एडिशन में सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है। साथ ही, इसमें काफी फीचर्स शामिल हैं।

  • 6 एयरबैग (ड्राइवर, पैसेंजर, साइड और कर्टन)
  • 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग
  • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर
  • रियर पार्किंग कैमरा
  • ऑटो-डिमिंग IRVM
  • इम्पैक्ट-सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक
  • इमोबिलाइजर, ई-कॉल और SOS
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम

ड्राइविंग और ऑफ-रोड फीचर्स

थार रॉक्स स्टार एडिशन XPLOR सेलेक्टेबल टेरेन मोड के साथ आता है। इसमें बर्फ, रेत और कीचड़ जैसी सतहों के लिए ड्राइविंग मोड उपलब्ध हैं। SUV में ब्रेक-लॉकिंग डिफरेंशियल और एडवेंचर स्टैटिस्टिक्स भी है। पैनोरमिक सनरूफ (स्काइरूफ) और अप्रोच अनलॉक, वॉक-अवे लॉक जैसी सुविधाएँ भी दी गई हैं।

कीमत और वैरिएंट्स

  • D22 डीजल MT: 16.85 लाख रुपए
  • D22 डीजल AT: 18.35 लाख रुपए
  • G20 TGDi पेट्रोल AT: 17.85 लाख रुपए
  • G20 TGDi पेट्रोल MT: उपलब्ध नहीं

ये भी पढ़ें: Orange Economy क्या है? बजट के बाद पीएम मोदी ने दिया ‘क्रिएटिव इकोनॉमी’ का मंत्र

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250