
LPG Cylinder New Rule: देश में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल,अब घरेलू LPG सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए इंतजार की अवधि बढ़ा दी गई है। बता दें कि पहले जहां उपभोक्ता 21 दिनों के बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, वहीं अब यह समय बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। जिसमें सरकार का कहना है कि यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि एलपीजी (LPG) की जमाखोरी को रोका जा सके और जरूरत पड़ने पर सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा सके।
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है, जिसके कारण कई देशों में ईंधन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
क्यों बदले गए LPG बुकिंग के नियम
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर परेशानी बनी हुई है। जिसमें खासतौर पर पश्चिम एशिया में तनाव के कारण दुनिया के कई देशों की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। अब ऐसे हालात में भारत सरकार ने घरेलू एलपीजी (LPG) सप्लाई को सुरक्षित रखने के लिए यह कदम उठाया है। जिसमें सरकार का कहना है कि कई बार उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा सिलेंडर जमा कर लेते हैं, जिससे अचानक मांग बढ़ जाती है और सप्लाई पर दबाव पड़ता है। इस स्थिति से बचने के लिए बुकिंग के बीच की अवधि को बढ़ाया गया है। अब ऐसे में नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ता को एक सिलेंडर की डिलीवरी मिलने के बाद अगली बुकिंग के लिए 25 दिनों का इंतजार करना होगा। इससे गैस की अनावश्यक जमाखोरी पर रोक लगेगी और सभी लोगों को समान रूप से गैस भी मिल सकेगी।
वैश्विक हालात का भी पड़ा असर
दरअसल, ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता की एक बड़ी वजह पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव है। खबरों के अनुसार ईरान ने अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सख्त रुख अपनाया है। यह समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्गों में से एक माना जाता है। अब इस रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से में कच्चे तेल की आपूर्ति होती है। अगर किसी वजह से इस मार्ग पर असर पड़ता है तो वैश्विक तेल बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि यह रास्ता केवल अमेरिका, इज़राइल और उनके सहयोगी देशों के जहाजों के लिए बंद किया जा सकता है। इसके बावजूद दुनिया भर में तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बनी हुई है।
भारत में ईंधन की स्थिति सामान्य
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल भारत में घबराने की कोई जरूरत नहीं है। देश में पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है।
जानकारी के मुताबिक देश में पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन यानी एटीएफ का पर्याप्त भंडार मौजूद है। जिसमें सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही,अधिकारियों का कहना है कि भारत की स्थिति कई अन्य देशों की तुलना में बेहतर है क्योंकि भारत ने ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए पहले से कई रणनीतियां तैयार कर रखी हैं।
रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश
सरकार ने एहतियात के तौर पर देश की सभी रिफाइनरियों को एलपीजी (LPG) उत्पादन बढ़ाने के आदेश भी दिए हैं। इसके अलावा घरेलू इस्तेमाल के लिए एलपीजी की सप्लाई को प्राथमिकता देने को कहा गया है। अब इसका मतलब है कि औद्योगिक या व्यावसायिक इस्तेमाल की तुलना में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि घरों में गैस की कमी न हो और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहराता है तो ऐसे एहतियाती कदम भविष्य में काफी मददगार साबित हो सकते हैं।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर क्या संकेत
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम है। अब जब तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर नहीं जाती, तब तक घरेलू कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम है।फिलहाल अनुमान लगाया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रह सकती है। ऐसे में आम लोगों को फिलहाल ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर नजर रख रही है। अगर वैश्विक स्तर पर कीमतों में बड़ा बदलाव होता है तो उसके अनुसार फैसले लिए जा सकते हैं।
उपभोक्ताओं के लिए क्या मायने
जानकारी के लिए बता दें कि एलपीजी बुकिंग के नियमों में किया गया यह बदलाव सीधे तौर पर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगा। साथ ही, अब लोगों को अगली गैस बुकिंग के लिए चार दिन अतिरिक्त इंतजार करना होगा।हालांकि सरकार का कहना है कि यह कदम आम उपभोक्ताओं के हित में उठाया गया है। इसका उद्देश्य गैस की जमाखोरी को रोकना और जरूरत के समय सभी लोगों तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। जिसमें सरकार का कहना है कि अगर भविष्य में वैश्विक हालात बिगड़ते हैं तो यह व्यवस्था गैस की सप्लाई को संतुलित बनाए रखने में मदद करेगी।
सरकार का संदेश
सरकार का कहना है कि देश में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है और किसी भी तरह की कमी की आशंका नहीं है। एलपीजी बुकिंग के नियमों में बदलाव को केवल एहतियाती कदम के तौर पर देखा जाना चाहिए।अब ऐसे में आने वाले समय में अगर वैश्विक हालात और बिगड़ते हैं तो भी भारत में गैस और ईंधन की उपलब्धता प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें: PSTET Admit Card 2026: पंजाब टीईटी का एडमिट कार्ड जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका






