Skip to main content Scroll Top
LPG Crisis in India: देश में अब नहीं है LPG संकट? राज्यों को 20% ज्यादा गैस, होटल-रेस्टोरेंट को मिली बड़ी राहत
Current image: LPG Crisis in India

LPG Crisis in India: देश में पिछले कुछ समय से चल रहे एलपीजी (LPG) संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिसमें गैस की कमी से खासतौर पर होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर काफी प्रभावित हो रहा था। जिसके वजह से कई जगहों पर किचन बंद होने की नौबत आ गई थी और लोगों को खाने-पीने की सेवाओं में दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। अब ऐसे में हालात को देखते हुए सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एलपीजी की सप्लाई बढ़ाने का फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार सरकार के इस फैसले के तहत अब पहले की तुलना में करीब 20% ज्यादा एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें यह व्यवस्था 23 मार्च 2026 से लागू होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। इससे न सिर्फ व्यापारियों को राहत मिलेगी बल्कि आम जनता को भी इसका फायदा मिलेगा।

क्या है सरकार का नया फैसला?

केंद्र सरकार ने एलपीजी की बढ़ती मांग और कमी को देखते हुए सप्लाई बढ़ाने का ऐलान किया है। जिससे पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

सरकार के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 20% ज्यादा एलपीजी दी जाएगी। जिसमें यह सप्लाई 23 मार्च 2026 से लागू होगी। साथ ही,यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। वहीं, इस फैसले का मुख्य उद्देश्य बाजार में गैस की उपलब्धता को बढ़ाना और प्रभावित सेक्टर को राहत देना है।

होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को बड़ी राहत

एलपीजी की कमी का सबसे ज्यादा असर होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर पड़ा है। जिसमें कई व्यवसायों को गैस की कमी के कारण अपना काम सीमित करना पड़ा। जिसके बाद सरकार ने इस सेक्टर को राहत देते हुए कहा है कि होटल और रेस्टोरेंट्स को उनकी औसत मासिक जरूरत का कम से कम 20% गैस जरूर दी जाएगी।इससे उनके संचालन को पूरी तरह बंद होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही,जिन संस्थानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले से लाखों छोटे-बड़े व्यवसायों को राहत मिलने की उम्मीद है।

किन्हें मिलेगा अतिरिक्त LPG?

सरकार ने साफ कहा है कि अतिरिक्त एलपीजी सप्लाई उन्हीं संस्थानों को दी जाएगी। जिन्होंने तेल कंपनियों के साथ रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही,पाइप नेचुरल गैस (PNG) के लिए आवेदन किया है। इसका मतलब है कि नियमों का पालन करने वाले व्यवसायों को ही इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

घरेलू LPG सप्लाई पर क्या असर पड़ेगा?

जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह से स्थिर है। घरों में इस्तेमाल होने वाली गैस की कोई कमी नहीं है। साथ ही,वितरकों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। आम उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इससे यह भी साफ है कि सरकार घरेलू और कमर्शियल दोनों जरूरतों को संतुलित करने की कोशिश कर रही है।

LPG संकट क्यों आया?

दरअसल,देश में एलपीजी की कमी के पीछे कई बड़े कारण बताए जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय तनाव

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर ग्लोबल सप्लाई पर पड़ा है।

सप्लाई चेन में रुकावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिवहन और सप्लाई में बाधाएं आई हैं, जिससे गैस की उपलब्धता प्रभावित हुई।

आयात पर निर्भरता

भारत अपनी गैस जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में वैश्विक हालात का सीधा असर देश पर पड़ता है।

व्यापार और आम जनता पर असर

बता दें कि एलपीजी की कमी का असर सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि आम लोगों तक भी पहुंचा। जिसमें कई रेस्टोरेंट्स ने मेन्यू कम कर दिया है। वहीं,कुछ जगहों पर खाने के दाम बढ़ाने की तैयारी हुई है। साथ ही,छोटे व्यवसायों की आय पर असर पड़ा है। अब ऐसे में अगर यह संकट लंबे समय तक चलता है, तो इसका असर रोजगार और अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता था।

सरकार का फैसला क्यों है अहम?

दरअसल,सरकार का यह कदम कई मायनों में महत्वपूर्ण है।

रोजगार की सुरक्षा

होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर लाखों लोगों को रोजगार देता है। गैस की सप्लाई सुनिश्चित होने से नौकरियां बचेंगी।

कारोबार को राहत

व्यापार बंद होने से बचेंगे और बाजार में स्थिरता बनी रहेगी।

आम जनता को फायदा

खाने-पीने की सेवाएं सामान्य रहेंगी और कीमतों में अचानक बढ़ोतरी नहीं होगी।

उद्योग संगठनों की प्रतिक्रिया

दरअसल इस फैसले का उद्योग जगत ने स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि, सिर्फ घोषणा करना ही काफी नहीं है, बल्कि गैस की सप्लाई समय पर और सही तरीके से होनी चाहिए। ग्राउंड लेवल पर इसका असर दिखना जरूरी है। इससे साफ है कि अब सबकी नजर इस फैसले के सही क्रियान्वयन पर है।

अब आगे क्या हो सकता है

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ठीक होते हैं, तो एलपीजी सप्लाई भी धीरे-धीरे स्थिर हो जाएगी। लेकिन अगर तनाव जारी रहता है, तो कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। जिस वजह से सप्लाई पर दबाव बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi News: उत्तम नगर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, नारेबाजी करने वालों पर पुलिस का एक्शन

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts