Skip to main content Scroll Top
KKR vs SRH, IPL 2026 Highlights: हैदराबाद की टूर्नामेंट में पहली जीत, कोलकाता को 65 रनों से चटाई धूल
Current image: KKR vs SRH, IPL 2026 Highlights

KKR vs SRH, IPL 2026 Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का जबर्दस्त मुकाबला खेला गया है। बता दें कि इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) आमने-सामने आए। जिसके बाद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट पर 226 रन बनाए। वहीं टीम की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरुआत की। इसके बाद ही हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अहम योगदान दिया है। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 227 रनों का टारगेट मिला, लेकिन उनकी पूरी टीम केवल 161 रन पर आउट हो गई। जिसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने अच्छी पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज निराश रहे। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए हैं, जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलता मिली है। वहीं इस जीत के साथ हैदराबाद ने सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की और जीत की पटरी पर लौट आई। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स इस मैच में पिछड़ गई है।

मैच का सारांश

दरअसल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 226 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स को इस विशाल स्कोर का पीछा करना था, लेकिन उनकी पूरी टीम सिर्फ 161 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह हैदराबाद ने 65 रनों से जीत हासिल की है।

हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत धमाकेदार रही है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पहले भी 5.4 ओवरों में 82 रन की साझेदारी की। हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। हेड को कार्तिक त्यागी ने आउट किया। इसके बाद कप्तान ईशान किशन 14 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार बने। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन बनाए और हेमरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पांचवें विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 226 तक पहुंचाया। जिसमें क्लासेन ने 35 गेंदों पर 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इनके अलावा सलिल अरोड़ा और शिवांग कुमार ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

कोलकाता का रन चेज

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन ने तूफानी शुरुआत की और 7 गेंदों में 28 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। हालांकि, फिन एलन को हर्ष दुबे ने आउट किया।

कप्तान अजिंक्य रहाणे महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कैमरन ग्रीन भी 2 रन बनाकर रन आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी ने टीम को संभालने की कोशिश की और 29 गेंदों पर 52 रन बनाकर फिफ्टी जड़ी, लेकिन रन आउट हो गए।इसके बाद रिंकू सिंह ने 35 रन बनाए, लेकिन टीम का स्कोर लगातार गिरता गया। अंत में सुनील नरेन (12), रमनदीप सिंह (10), वैभव अरोड़ा (5) और वरुण चक्रवर्ती (0) आउट हुए। वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिली है।

टीम की प्रदर्शन तुलना

दरअसल इस जीत से सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन में अपने अभियान की शुरुआत मजबूत की है। पहले मैच में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) से 6 विकेट से हार चुके थे।

  • कोलकाता vs हैदराबाद H2H (हैड टू हैड)
  • इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मुकाबले जीते हैं।
  • सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 11 जीत मिली हैं।

प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन

इम्पैक्ट सब: ईशान मलिंगा

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजारबानी
इम्पैक्ट सब: फिन एलन

मैच के मुख्य आकर्षण

  • फिन एलन की तेजी से रन बनाने की क्षमता है।
  • अंगकृष रघुवंशी और हेनरिक क्लासेन की शानदार पारी है।
  • जयदेव उनादकट और ब्लेसिंग मुजारबानी की बेहतरीन गेंदबाजी।
  • हैदराबाद का पहला जीत वाला मैच और जीत की पटरी पर वापसी।

ये भी पढ़ें: UIDAI Aadhaar Card Verification: आधार असली है या नकली, ऐसे मिनटों में लगाएं पता, विभाग ने जारी किया सही तरीका, जानें पूरी डिटेल

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250