
Kerala Politics News: केरल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बता दें कि विजयन ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अब भारतीय जनता पार्टी की ‘बी-टीम’ की तरह काम कर रही है और उसकी राजनीति से बीजेपी को अप्रत्यक्ष तौर से फायदा मिल रहा है। वहीं, यह बयान ऐसे समय में आया है जब राहुल गांधी केरल में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
राहुल गांधी के आरोपों पर विजयन का जवाब
दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि देश की केंद्रीय एजेंसियां विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रही हैं, लेकिन केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी मुद्दे पर पलटवार करते हुए पिनराई विजयन का कहना है कि कांग्रेस का यह रुख पूरी तरह राजनीतिक है और इसका मकसद भ्रम फैलाना है । साथ ही, कांग्रेस नेतृत्व अपनी कमजोरियों को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहा है। जिसमें उनका साफ कहना है कि उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और किसी भी जांच से डरने वाली नहीं है।
कांग्रेस को बताया बीजेपी की ‘बी-टीम’
मुख्यमंत्री विजयन ने कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला करते हुए कहा है कि अब वह बीजेपी के खिलाफ नहीं है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से उसके हित में काम कर रही है। साथ ही, कांग्रेस की रणनीतियां और बयान बीजेपी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जिससे राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस बार-बार ऐसी गलतियां कर रही है जिससे विपक्ष कमजोर होता जा रहा है। अब अगर विपक्ष को मजबूत होना है तो उसे स्पष्ट और मजबूत रणनीति बनानी होगी, न कि भ्रम फैलाने वाली राजनीति करनी होगी।
तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप
पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अलग-अलग समुदायों को खुश करने के लिए ऐसी राजनीति कर रही है, जो समाज को बांटने का काम करती है। साथ ही, पार्टी और गठबंधन लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट हमेशा धर्मनिरपेक्ष और समावेशी राजनीति में विश्वास करता है। विजयन ने कहा कि केरल की जनता ऐसी राजनीति को समझती है और सही समय पर सही फैसला करती है।
केरल में त्रिकोणीय मुकाबला
केरल की राजनीति इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। जिसमें राज्य में मुख्य रूप से तीन बड़े गठबंधन चुनावी मैदान में हैं।
- लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF)
- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF)
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)
राहुल गांधी का केरल दौरा और रणनीति
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी लगातार केरल का दौरा कर रहे हैं और UDF के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने हाल ही में कहा था कि UDF राज्य की जनता की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करता है और केरल में विकास की नई दिशा दे सकता है।साथ ही, राहुल गांधी केंद्र सरकार और बीजेपी पर भी लगातार हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
विजयन ने उठाए राहुल की राजनीति पर सवाल
मुख्यमंत्री विजयन ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ पर भी सवाल उठाए हैं। जिसमें उनका कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व बार-बार वही गलतियां दोहरा रहा है, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।साथ ही, कांग्रेस को पहले अपनी रणनीति सुधारनी चाहिए और जनता के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। जिससे केवल आरोप लगाने से राजनीति नहीं चलती, बल्कि ठोस काम करना जरूरी होता है।
चुनाव से पहले बढ़ी जुबानी जंग
केरल में चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। एक तरफ कांग्रेस बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है, तो दूसरी तरफ LDF कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठा रहा है।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप का सीधा असर चुनावी माहौल पर पड़ता है। इससे मतदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति भी बन सकती है।
क्या कहती है जनता
दरअसल केरल की जनता हमेशा से राजनीतिक रूप से जागरूक मानी जाती है। यहां के मतदाता मुद्दों के आधार पर वोट करते हैं और किसी भी तरह की भावनात्मक राजनीति को आसानी से स्वीकार नहीं करते।अब इस बार भी जनता रोजगार, विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजनीतिक दल अपनी रणनीति में इन मुद्दों को कितनी जगह देते हैं।
अब आगे क्या होगा
जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में केरल की राजनीति और भी गर्म होने की संभावना है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत प्रचार तेज करेंगी और एक-दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला जारी रहेगा। जिसमें चुनाव के नतीजे यह तय करेंगे कि राज्य में जनता किसे सत्ता की कमान सौंपती है। फिलहाल इतना साफ है कि केरल का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और कड़ा होने वाला है।
ये भी पढ़ें: LPG Crisis in India: देश में अब नहीं है LPG संकट? राज्यों को 20% ज्यादा गैस, होटल-रेस्टोरेंट को मिली बड़ी राहत






