Skip to main content Scroll Top
शानदार नतीजों से चमका कल्याण ज्वैलर्स का शेयर, 11% से ज्यादा उछल गया शेयर का दाम, 90% बढ़ा है मुनाफा
Current image: Kalyan Jewellers Share Price

Kalyan Jewellers Share Price: दिसंबर 2025 तिमाही के मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। दरअसल, आज सोमवार को BSE में इंट्राडे कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 11% से ज्यादा उछलकर करीब 424.85 रुपये तक पहुंच गया है। जिसके बाद कंपनी के बेहतर मुनाफे, मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और सेम-स्टोर सेल्स में बढ़ोतरी ने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है, जिसकी वजह से शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली।

दिसंबर तिमाही में जोरदार मुनाफा

त्रिसूर स्थित कल्याण ज्वैलर्स ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (दिसंबर 2025) में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा सालाना आधार पर 90.4 % बढ़कर 416.2 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 218.6 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह तेज उछाल मजबूत बिक्री और बेहतर ऑपरेटिंग मार्जिन की वजह से आया है।

रेवेन्यू और EBITDA में भी बड़ी बढ़त

कंपनी की कुल आय यानी रेवेन्यू में भी जबरदस्त सुधार दर्ज किया गया। दिसंबर तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स का रेवेन्यू 42.1% बढ़कर 10,343.4 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,278 करोड़ रुपये था।
वहीं, कंपनी का EBITDA 74.6% बढ़कर 750.4 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके साथ ही, EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 5.9% से 7.3% हो गया, जो कंपनी की बेहतर लागत नियंत्रण क्षमता और मजबूत डिमांड को दर्शाता है।

सेम-स्टोर सेल्स और बाजार हिस्सेदारी में सुधार

कंपनी की ग्रोथ का एक अहम संकेतक सेम-स्टोर सेल्स भी रहा है। दिसंबर तिमाही में सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 27 प्रतिशत दर्ज की गई, जो रिटेल डिमांड में मजबूती को दिखाती है। इसके अलावा, स्टडेड ज्वैलरी सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 31.2 प्रतिशत हो गई, जो पिछले साल 29.5 प्रतिशत थी। यह संकेत देता है कि प्रीमियम और डिजाइन-आधारित ज्वैलरी की मांग लगातार बढ़ रही है।

नॉन-साउथ मार्केट्स से मिल रहा बड़ा सहारा

कल्याण ज्वैलर्स की ग्रोथ में दक्षिण भारत के बाहर के बाजारों का योगदान तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल, दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के कुल रेवेन्यू में नॉन-साउथ मार्केट्स की हिस्सेदारी 58.5 प्रतिशत रही। यह कंपनी के विस्तार और ब्रांड की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है। उत्तर और पश्चिम भारत में बढ़ती मांग भविष्य की ग्रोथ के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

52 हफ्ते का दायरा और शेयर पर नजर

कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 617.30 रुपये और निचला स्तर 347.65 रुपये रहा है। हालिया तेजी के बावजूद शेयर अभी अपने हाई से नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों को आगे की संभावनाओं पर नजर बनाए रखने का मौका मिल रहा है।

ब्रोकरेज की ‘बाय’ रेटिंग और टारगेट प्राइस

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म HSBC ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक को ‘बाय’ रेटिंग देते हुए 650 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इससे संकेत मिलता है कि मौजूदा स्तरों से शेयर में आगे भी बढ़त की संभावना देखी जा रही है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वैलरी सेक्टर में मजबूत मांग, शादी-ब्याह का सीजन और प्रीमियम ज्वैलरी की बढ़ती लोकप्रियता जैसे फैक्टर कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। साथ ही, नॉन-साउथ मार्केट्स में विस्तार और बेहतर मार्जिन प्रोफाइल भविष्य में भी कंपनी के प्रदर्शन को मजबूत बना सकते हैं। हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव और उपभोक्ता मांग में बदलाव जैसे जोखिमों पर नजर रखना जरूरी रहेगा।

ये भी पढ़ें: Tata Punch EV के फेसलिफ्ट से उठा पर्दा, 20 फरवरी को होगी लॉन्च

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250