Skip to main content Scroll Top
Kal kaun Sa Day Hai: वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे,कल प्रपोज डे है क्या?
Current image: Kal kaun Sa Day Hai

Kal kaun Sa Day Hai: पूरी दुनिया में इन दिनों वेलेंटाइन वीक का जश्न मनाया जा रहा है। 7 फरवरी को रोज डे के साथ इस खास सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है और अब प्रेमी जोड़े 14 फरवरी को आने वाले वेलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस बीच लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि वेलेंटाइन वीक में 8 फरवरी को कौन सा दिन मनाया जाता है और इस दिन का महत्व क्या है।

8 फरवरी को मनाया जाता है प्रपोज डे

बता दें कि वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी 8 फरवरी प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, यह दिन प्यार का इजहार करने के लिए सबसे खास माना जाता है। बता दें कि इस दिन लोग अपने क्रश, दोस्त या पार्टनर से दिल की बात कहते हैं और अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की कोशिश करते हैं। कई लोगों के लिए यह दिन बेहद यादगार बन जाता है, क्योंकि इसी दिन उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत होती है।दरअसल,प्रपोज डे उन लोगों के लिए भी खास होता है जो लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं लेकिन अब तक अपने दिल की बात नहीं कह पाए हैं। यह दिन उन्हें हिम्मत देता है कि वे अपनी भावनाओं को शब्दों में ढालकर सामने रखें और अपने रिश्ते की नई शुरुआत करें।

क्यों खास है प्रपोज डे

जानकारी के लिए बता दें कि वेलेंटाइन वीक को प्यार का उत्सव कहा जाता है और प्रपोज डे इस उत्सव का सबसे भावनात्मक पड़ाव माना जाता है। वहीं, इस दिन सिर्फ प्रेमी जोड़े ही नहीं, बल्कि कई लोग दोस्ती को प्यार में बदलने की कोशिश भी करते हैं। कुछ लोग अपने जीवनसाथी को शादी के लिए भी इसी दिन प्रपोज करते हैं।
वहीं, आज के डिजिटल दौर में प्रपोज करने के तरीके भी बदल गए हैं। कोई मैसेज, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया पोस्ट या खास सरप्राइज के जरिए अपने प्यार का इजहार करता है, तो कोई गुलाब, रिंग या गिफ्ट देकर दिल की बात कहता है।

प्रपोज डे पर ऐसे करें विश

अगर आप भी 8 फरवरी को अपने पार्टनर या क्रश से दिल की बात कहना चाहते हैं, तो प्यार भरे संदेश, शायरी या कोट्स के जरिए अपने जज्बात जाहिर कर सकते हैं। यहां कुछ खूबसूरत संदेश दिए जा रहे हैं जिन्हें आप प्रपोज डे पर भेज सकते हैं।

  • फिजा में महकती शाम हो तुम,प्यार में झलकता जाम हो तुम,सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी,इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।Happy Propose Day!
  • उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है,उनसे कह नहीं पाना हमारी मजबूरी है,वो क्यों नहीं समझते हमारी खामोशी को,क्या प्यार का इजहार इतना जरूरी है।Happy Propose Day!
  • दिल मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है,दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है,जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।Happy Propose Day!
  • कसूर तो था ही इन निगाहों का,जो चुपके से दीदार कर बैठा,हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा।Happy Propose Day!

प्यार के इजहार का खास मौका

प्रपोज डे सिर्फ प्रेमी जोड़ों के लिए ही नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए खास है जो अपने दिल में किसी के लिए सच्ची भावना रखता है। यह दिन हमें सिखाता है कि रिश्तों में भावनाओं को छुपाने के बजाय उन्हें सम्मान और सच्चाई के साथ व्यक्त करना चाहिए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी रिश्ते की शुरुआत ईमानदारी और स्पष्टता से होती है। ऐसे में प्रपोज डे एक सकारात्मक मौका देता है, जहां लोग बिना डर अपने दिल की बात कह सकते हैं।

14 फरवरी को होगा वेलेंटाइन डे का समापन

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और इसके बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाए जाते हैं। आखिर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पूरे सप्ताह के उत्सव का समापन करता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।

ये भी पढ़ें: Rose Day 2026 Kab Hai: क्यों गुलाब से होती है वेलेंटाइन वीक की शुरुआत, जानें तारीख और हर रंग का मतलब!

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250