Skip to main content Scroll Top
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD का नया अपडेट
Current image: Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: कई राज्यों में मौसम बिगड़ने पर किया अलर्ट जारी। आइए जानते हैं यहां मौसम की जानकारी।

Kal Ka Mausam: देश के बड़े हिस्से में सर्दी का असर अभी भी जारी है। जिसमें पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड लोगों को परेशान कर रही है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 1–2 दिनों में मौसम तेजी से बदल सकता है। कहीं मूसलाधार बारिश होगी, कहीं तेज हवाएं चलेंगी तो कई शहरों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

5 राज्यों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 45 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। जिसमें
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 फरवरी के आसपास बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में 31 जनवरी से मौसम बदल सकता है।

कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट

दरअसल, उत्तर भारत के कई जिलों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली, अमेठी, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर और मेरठ में सुबह के समय कड़ाके की ठंड रहेगी। जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, सोनीपत और पानीपत में भी शीतलहर का असर रहेगा। पंजाब के मनसा, बठिंडा, बरनाला, मुक्तसर और फाजिल्का में भी सुबह-शाम ठंड लोगों को कंपाएगी।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट

यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है। सहारनपुर, बरेली, अयोध्या, बिजनौर, मेरठ, हरदोई, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज, मिर्जापुर, कुशीनगर और प्रतापगढ़ में सुबह के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। साथ ही, लखनऊ में दिनभर बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में सुबह कोहरा, दिन में राहत

बिहार के कई जिलों में सुबह हल्की से मध्यम हवा चलेगी। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा गोपालगंज में कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तराखंड में पाला और बारिश

उत्तराखंड के कई जिलों में जमीन पर पाला गिरने की संभावना है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल में सुबह-शाम ज्यादा ठंड रहेगी। साथ ही, 1 और 3 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि नैनीताल में तापमान और कम रहेगा।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में 1 से 3 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम खराब रह सकता है। मनाली में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। यहां अधिकतम तापमान करीब 1 डिग्री और न्यूनतम -9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पंजाब में घना कोहरा

पंजाब के अमृतसर, कपूरथला, संगरूर, गुरदासपुर, लुधियाना और बठिंडा में घने कोहरे की चेतावनी है। सुबह के समय सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश और तेज हवा

जम्मू-कश्मीर में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अनंतनाग, कुपवाड़ा, पुंछ और राजौरी जैसे जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। श्रीनगर में तापमान 4 डिग्री से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश का हाल

राजस्थान में 1 फरवरी से फिर बारिश शुरू होने के आसार हैं। झुंझुनू, सीकर, चुरू, बीकानेर और अलवर में बूंदाबांदी हो सकती है। जयपुर में 30 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, पन्ना, विदिशा और सतना में घना कोहरा छा सकता है। भोपाल में बादल रहेंगे और तापमान 24 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जानें कैसे रखें सावधानी

  • सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें
  • कोहरे में वाहन धीरे चलाएं
  • बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं
  • पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें
  • बारिश और तेज हवा के दौरान खुले में जाने से बचें
Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250