
Kal Ka Mausam: मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। जिसके वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। जिसके वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट किया है।31 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत और कुछ पश्चिमी इलाकों तक दिखाई देगा। अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे ठंड और बढ़ेगी तथा लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। घाटी वाले क्षेत्रों में शीतलहर का असर रहेगा और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा सकता है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। पहाड़ों पर यात्रा करने वाले लोगों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मैदानी इलाकों में भी बदलेगा मौसम
31 जनवरी की शाम से मैदानी राज्यों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शनिवार से सोमवार के बीच आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी और कोहरा छाया रहेगा, जिससे सर्दी का असर बढ़ेगा।
राजस्थान का मौसम
राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखेगा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर और शेखावटी क्षेत्र में 2 फरवरी तक बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बारिश और बिजली चमकने की भी चेतावनी है। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के मुताबिक माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री, सिरोही 4.5 डिग्री, अलवर 5 डिग्री, गंगानगर 6 डिग्री और फतेहपुर करीब 5.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कई इलाकों में पाला गिर सकता है, जिससे गलन वाली ठंड महसूस होगी।
दिल्ली-NCR का हाल
दिल्ली-NCR में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद फिलहाल मौसम साफ है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रहेगी। 31 जनवरी से फिर बादल छाने लगेंगे और बारिश की संभावना बनेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री और अधिकतम 19-20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।वहीं, इस बीच हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सांस संबंधी दिक्कत हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में बारिश और कोहरा
उत्तर प्रदेश में 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ेगा। 3 फरवरी तक कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और पूर्वी व पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है। सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग (IMD)का कहना है कि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है।
बिहार में येलो अलर्ट
बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना, बेतिया, बगहा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज और चंपारण के इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। ठनका गिरने की भी आशंका जताई गई है।वहीं, अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट होगी और कोहरा भी छाया रहेगा। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड में अलर्ट
उत्तराखंड में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और देहरादून में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। जिसमें केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भारी बर्फबारी की संभावना है। इससे रास्ते बंद हो सकते हैं और यात्रा प्रभावित हो सकती है। प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी असर
स्काईमेट के अनुसार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी वर्षा के आसार हैं। इससे इन इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है।
लोगों के लिए सलाह
- ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें
- कोहरे में वाहन सावधानी से चलाएं
- पहाड़ी इलाकों में यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें
- बिजली चमकने के दौरान खुले स्थान पर न रहें
- बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें






