
Kal Ka Mausam 20 March: देश में मौसम ने एक बार फिर अचानक से करवट बदल ली है। जहां कुछ दिन पहले तेज गर्मी महसूस की जा रही थी, वहीं अब बारिश, तेज हवाएं और आंधी ने मौसम को ठंडा कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 मार्च के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के अनुसार देश के करीब 19 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। जिसमें कई जगहों पर तेज हवा की रफ्तार 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव
मौसम विभाग IMD के अनुसार उत्तर भारत, पूर्वी भारत और मध्य भारत में मौसम पूरी तरह से बदलने वाला है। जिसमें तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान और हिमालयी राज्यों में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा पूर्वी भारत के राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में 20 मार्च को मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग IMD के अनुसार तेज हवाओं के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। जिसमें लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, आईटीओ, राजघाट और उत्तम नगर जैसे इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- अधिकतम तापमान: 22°C
- न्यूनतम तापमान: 14°C
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 20 मार्च को बारिश की संभावना है। जिसमें कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, बारिश वाले प्रमुख जिले हैं। जिसमें कानपुर, आगरा, बरेली, मथुरा, अलीगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, देवरिया, बदायूं। वहीं, लखनऊ में मौसम है।
- अधिकतम तापमान: 27°C
- न्यूनतम तापमान: 17°C
बिहार में आंधी-तूफान का खतरा
बिहार में 20 मार्च को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें प्रभावित जिले हैं।
कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी पटना में तापमान।
- अधिकतम: 32°C
- न्यूनतम: 20°C
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश
हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 मार्च को तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। प्रभावित क्षेत्र हैं।
मनाली, शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा। वहीं, मनाली में तापमान है।
- अधिकतम: -2°C
- न्यूनतम: -8°C
उत्तराखंड में 3 दिन का मौसम अलर्ट
उत्तराखंड में 20 से 22 मार्च तक तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।प्रमुख जिले हैं। देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी।देहरादून में तापमान है।
- अधिकतम: 14°C
- न्यूनतम: 9°C
राजस्थान में भी बदलेगा मौसम
राजस्थान के कई जिलों में 20 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जिले हैं। जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, पाली, बाड़मेर।
जयपुर में तापमान है।
- अधिकतम: 23°C
- न्यूनतम: 15°C
मध्य और पश्चिमी भारत का मौसम
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 20 और 21 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
- तेज हवाएं: 30-50 किमी/घंटा
- बिजली गिरने की संभावना
दक्षिण भारत में भी बारिश का असर
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम खराब रहने वाला है।
- केरल और कर्नाटक: 20-21 मार्च को बारिश।
- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना: 20-23 मार्च तक बारिश और तेज हवाएं।
- तमिलनाडु: बिजली गिरने की संभावना।
ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है। पूर्वी भारत जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने का खतरा ज्यादा है।
किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर
20 मार्च को जिन राज्यों में सबसे ज्यादा असर रहेगा।
- दिल्ली
- उत्तर प्रदेश
- बिहार
- राजस्थान
- हिमाचल प्रदेश
- उत्तराखंड
- झारखंड
- पश्चिम बंगाल
- छत्तीसगढ़
लोगों के लिए जरूरी सलाह
- खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें।
- बिजली गिरने के दौरान खुले मैदान में न जाएं।
- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
- यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
- किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहना चाहिए।
ये भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी संभव,यहां जानें पूरी जानकारी






