Skip to main content Scroll Top
Jaya Ekadashi Vrat Katha: पापों से मुक्ति और मोक्ष का पावन व्रत
Current image: जया एकादशी पर पढ़ें जया एकादशी व्रत कथा, पूरी होगी मनोकामना

हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी मनाई जाती है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से उपवास, पूजा और कथा का श्रवण करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है, तथा जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं में जया एकादशी को विशेष फलदायी माना जाता है, क्योंकि यह व्रत भूत-प्रेत बाधा, भय और नकारात्मक प्रभावों से रक्षा करता है तथा मोक्ष का मार्ग विस्तृत करता है.

जया एकादशी का क्या है धार्मिक महत्व?

शास्त्रों के अनुसार जया एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के अज्ञान और अहंकार का नाश होता है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की आराधना भी की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से यह व्रत करते हैं, उनके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है.
पद्मपुराण में जया एकादशी का उल्लेख मिलता है, जहां इसे मोक्षदायिनी एकादशी भी कहा गया है.

जया एकादशी व्रत कथा

प्राचीन समय की बात है. स्वर्गलोक में भगवान इंद्र का राज्य था. वहां देवताओं के साथ-साथ गंधर्व और अप्सराएं भी निवास करते थे. गंधर्वों का कार्य देवताओं के लिए संगीत प्रस्तुत करना था. उन्हीं गंधर्वों में एक गंधर्व माल्यवान और एक अप्सरा पुष्पवती थी.
एक बार स्वर्ग में एक भव्य आयोजन हुआ, जहां भगवान इंद्र के दरबार में देवताओं के मनोरंजन के लिए माल्यवान और पुष्पवती को नृत्य-संगीत प्रस्तुत करने का आदेश मिला.मंच पर आते ही दोनों ने गाना शुरू किया, लेकिन प्रस्तुति के दौरान वे एक-दूसरे के प्रेम में इतने लीन हो गए कि संगीत और नृत्य में भावनात्मक एकाग्रता टूट गई. इससे उनकी प्रस्तुति में गलती हो गई.
भगवान इंद्र को यह असम्मान लगा. क्रोधित होकर उन्होंने माल्यवान और पुष्पवती को पिशाच योनि में जन्म लेने का श्राप दे दिया. श्राप मिलते ही दोनों पृथ्वी पर हिमालय के निकट घने जंगल में पिशाच के रूप में रहने लगे. वहां वे भय, भूख और पीड़ा से ग्रस्त थे.समय बीतता गया, एक दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी आई. उस दिन संयोगवश दोनों ने कुछ भी भोजन नहीं किया और पूरी रात जागकर एक-दूसरे के साथ बिताई.उन्हें यह ज्ञात नहीं था कि वह दिन जया एकादशी का पावन दिन है. अज्ञानवश ही सही, लेकिन उस दिन उनका उपवास और जागरण हो गया.
इस पुण्य के प्रभाव से अगली सुबह दोनों पिशाच योनि से मुक्त हो गए. वे अपने दिव्य रूप में वापस स्वर्ग लौट आए. वहां उन्होंने भगवान विष्णु की कृपा से पुनः अपना स्थान प्राप्त कियाऔर इस प्रकार जया एकादशी के व्रत के प्रभाव से उन्हें श्राप से मुक्ति मिली.

इस कथा से हमे यह संदेश मिलता है कि जया एकादशी का व्रत अगर अनजाने में भी किया जाए तो वो अत्यंत फलदायी होता है.

जया एकादशी व्रत का महत्व क्यों है खास?

यह व्रत भूत-प्रेत बाधा और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है. इसे करने से मनुष्य के पापों का नाश होता और उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है.मन की शुद्धि और आत्मिक शांति मिलती है.जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.

जया एकादशी व्रत करने की विधि

जया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें.घर के पूजा स्थल को साफ करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
पूजा में शामिल सामग्री जैसे तुलसी दल, पीले फूल, धूप-दीप,फल और पंचामृत रहते हैं.
भगवान विष्णु को पीला पुष्प अर्पित करें, विष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और अंत में जया एकादशी की कथा सुनें या पढ़ें.

व्रत में क्या करें और क्या न करें:

क्या करें

  • पूरे दिन फलाहार या निर्जला व्रत रखें.
  • झूठ, क्रोध और नकारात्मक विचारों से बचे.
  • जरूरतमंदों को दान दें.
  • रात्रि जागरण करें.

क्या न करें

  • मांस-मदिरा से पूर्ण परहेज रखें.
  • किसी का अपमान न करें.
  • तामसिक भोजन का सेवन न करें.

जया एकादशी का समाज और जीवन पर क्या प्रभाव है

आज के समय में जया एकादशी केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मसंयम और सकारात्मक सोच का प्रतीक भी है. यह व्रत हमें यह सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी संयम, श्रद्धा और भक्ति से जीवन को सही दिशा दी जा सकती है.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250