
T20 Series 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऐसा तूफान मचाया, जिसे फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। यह शानदार मैच शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया। इस दौरान ईशान ने अपने करियर का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक (First T20 International century) जड़ा, जिसके साथ ही ईशान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।
बता दें कि ईशान की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने न सिर्फ मैच जीता है, बल्कि सीरीज में भी एक नया और खास कीर्तिमान रच दिया है। आज के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रनों का टारगेट दिया। जहां पर भारतीय टीम को 46 रनों से मैच में सफलता मिली।
ईशान किशन की ऐतिहासिक पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में ईशान किशन ने सिर्फ 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के और 6 चौके निकले। ईशान का स्ट्राइक रेट बेहद शानदार रहा और उन्होंने शुरू से ही कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। यह ईशान के टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक था, जिसे उन्होंने महज 42 गेंदों में पूरा किया।
ईशान का यह शतक टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज का पांचवां सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया, यह सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक (T20 International centuries) भी बन गया।
एक ओवर में बरसे 29 रन
ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी की जमकर खबर ली। 12वें ओवर में सोढ़ी ने कुल 29 रन लुटा दिए, जिसमें से 28 रन अकेले ईशान ने बनाए। इस ओवर में ईशान ने लगातार चौके-छक्कों की बारिश कर दी। यह न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल इतिहास (T20 International history) के सबसे महंगे ओवरों में शामिल हो गया।
टी20 क्रिकेट में सात शतक
इस पारी के साथ ही ईशान किशन के नाम टी20 क्रिकेट में कुल 7 शतक हो गए है। वह अब टी20 क्रिकेट (T20 cricket) में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी यह फॉर्म आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए भारत के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
भारत का विशाल स्कोर
ईशान किशन की धमाकेदार पारी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोरों में से एक है। कुल मिलाकर यह फुल मेंबर टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर रहा।
रिकॉर्ड्स की बरसात
इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 272 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कीवी टीम दबाव में नजर आई और पूरी कोशिश के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। भारत ने यह मुकाबला 46 रनों से जीत लिया।
इतना ही नहीं, इस टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 69 छक्के लगाए। यह किसी भी द्विपक्षीय टी20 सीरीज में एक टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। भारत ने इस मामले में इंग्लैंड का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64 छक्के लगाए थे।
भारतीय क्रिकेट के लिए खास दिन
ईशान किशन की इस पारी ने न सिर्फ उन्हें सुर्खियों में ला दिया, बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम की ताकत भी दिखा दी। युवा खिलाड़ियों के दम पर भारत लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने यह साबित कर दिया कि टी20 फॉर्मेट में वह किसी भी टीम को बड़े स्कोर से चुनौती दी है।
फैंस में खुशी की लहर
इस शानदार मैच के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस और टीवी पर मैच देख रहे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी ईशान किशन की तारीफें की जा रही है और साथ ही लोगों के लिए द्वारा कई तरह के अलग-अलग पोस्ट किए जा रहे हैं। वही, क्रिकेट विशेषज्ञों ने इस पारी को “आत्मविश्वास और आक्रामकता का शानदार उदाहरण” बताया।
ये भी पढ़ें: मैं सुनेत्रा अजित पवार… आंखें नम, दिल में गम के साथ ली शपथ






