Skip to main content Scroll Top
Trump Modi Phone Call: ईरान जंग के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन,होर्मुज स्ट्रेट और मिडिल ईस्ट हालात पर की चर्चा
Current image: Trump Modi Phone Call

Trump Modi Phone Call: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है। जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने प्रधानमंत्री Narendra Modi को फोन कर मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति और वैश्विक स्थिरता पर चर्चा की है। बता दें कि इस बातचीत में खास तौर पर Strait of Hormuz को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया गया।

मिडिल ईस्ट संकट के बीच अहम बातचीत

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसी बीच आज मंगलवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की है। दरअसल,यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मिडिल ईस्ट में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और किसी भी बड़े संघर्ष का खतरा बना हुआ है। जिसमें अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद से क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल हमले किए हैं, जिससे तनाव और गहरा गया है। ऐसे में दुनिया के बड़े नेताओं के बीच बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट पर खास फोकस

दरअसल,इस बातचीत का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा Strait of Hormuz रहा है। जिसमें यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से होकर गुजरता है। साथ ही, पीएम मोदी और ट्रंप दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट को हर हाल में खुला और सुरक्षित रखना जरूरी है। अगर इस रास्ते में किसी तरह की रुकावट आती है, तो पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहरा सकता है। वहीं,भारत जैसे देश के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

पीएम मोदी का बयान

जानकारी के लिए बता दें कि फोन कॉल के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई है और दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की है। जिसमें पीएम मोदी ने यह भी कहा है कि भारत जल्द से जल्द तनाव कम करने और शांति बहाल करने का समर्थन करता है। होर्मुज स्ट्रेट का खुला, सुरक्षित और सुगम रहना वैश्विक स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है। साथ ही, यह भी कहा कि भारत शांति और स्थिरता के प्रयासों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जारी रखेगा।

ट्रंप का दावा और कूटनीतिक संकेत

इस बातचीत से एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि मिडिल ईस्ट में दुश्मनी खत्म करने और समाधान निकालने को लेकर सकारात्मक बातचीत हो रही है। अब ऐसे में पीएम मोदी को किया गया उनका फोन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।एक्स का कहना है कि भारत एक संतुलित और शांतिपूर्ण कूटनीतिक भूमिका निभा सकता है, क्योंकि उसके संबंध अमेरिका, इजरायल और कई अरब देशों से अच्छे हैं।

पहली बातचीत का महत्व

ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले शुरू होने के बाद से यह पहली बार है जब ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सीधे बातचीत हुई है। बता दें कि इससे पहले दोनों देशों के बीच इस मुद्दे पर आधिकारिक स्तर पर चर्चा हो रही थी, लेकिन शीर्ष नेताओं की बातचीत से यह संकेत मिलता है कि स्थिति गंभीर है। यह बातचीत इस बात का भी संकेत है कि भारत को इस क्षेत्रीय संकट में एक अहम वैश्विक खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

क्या है ईरान-जंग का पूरा मामला?

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला शुरू किया। इसके बाद से क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता गया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं, इस संघर्ष ने मिडिल ईस्ट को एक बड़े युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। कई देशों ने इस पर चिंता जताई है और शांति की अपील की है।

भारत पर क्या असर पड़ सकता है?

मिडिल ईस्ट में चल रहे इस संघर्ष का भारत पर सीधा असर पड़ सकता है।

  • तेल कीमतों में बढ़ोतरी: होर्मुज स्ट्रेट बंद होने या प्रभावित होने पर कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।
  • आर्थिक दबाव: महंगा तेल भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल सकता है।
  • एनआरआई और सुरक्षा: मिडिल ईस्ट में रहने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बन सकती है।

वैश्विक प्रतिक्रिया और आगे की राह

जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के कई देशों ने इस संघर्ष को लेकर चिंता जताई है।जिसमें संयुक्त राष्ट्र समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। साथ ही,पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत को इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अगर बड़े देश मिलकर शांति की कोशिश करते हैं, तो तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Valero Oil Refinery Fire: टेक्सास की तेल रिफाइनरी में भीषण विस्फोट,लगाया गया इमरजेंसी लॉकडाउन, हादसा या हमला?

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250