Skip to main content Scroll Top
US Aircraft Shot Down Iran: ईरान को युद्ध में मिली बड़ी कामयाबी, अमेरिकी F-15 फाइटर जेट लापता, ट्रंप का उड़ा मजाक
Current image: US Aircraft Shot Down Iran

US Aircraft Shot Down Iran: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जिसमें ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एयरफोर्स का F-15E फाइटर जेट मार गिराया है। इस जेट में दो पायलट सवार थे, जिनमें से एक को अमेरिका ने सुरक्षित बचा लिया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश जारी है। इस पूरे मामले को लेकर ईरान न सिर्फ सैन्य स्तर पर सक्रिय है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और अमेरिकी कार्रवाई का मजाक उड़ाया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

ईरानी सेना के अनुसार, यह घटना शुक्रवार 3 अप्रैल को हुई थी, जब उसने अमेरिकी फाइटर जेट F-15E को मार गिराया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पिछले एक महीने से ज्यादा समय से दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। जिसके बाद अमेरिका ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि जेट क्रैश हुआ, लेकिन उसका एक पायलट सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि दूसरा पायलट अभी भी लापता है और उसकी तलाश जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अमेरिका और इजरायल

लापता पायलट को खोजने के लिए अमेरिका ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। इस मिशन में इजरायल भी अमेरिका की मदद कर रहा है। दोनों देश मिलकर ईरान के अंदर संभावित इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी हेलीकॉप्टर और ड्रोन लगातार इलाके में निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान हवा में ही अपाचे हेलीकॉप्टरों में ईंधन भरने जैसी जटिल प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है।

ईरान का इनाम ऐलान

इस पूरे घटनाक्रम के बीच ईरान ने बड़ा ऐलान किया है। ईरान सरकार ने कहा है कि जो भी लापता अमेरिकी पायलट को ढूंढ निकालेगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं, ईरान के कई बड़े बिजनेसमैन भी इस इनाम में शामिल हो गए हैं और उन्होंने भी पायलट को पकड़ने या ढूंढने के लिए पैसे देने की घोषणा की है। इससे साफ है कि ईरान इस मुद्दे को सिर्फ सैन्य नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के रूप में भी इस्तेमाल कर रहा है।

ट्रंप पर तीखा व्यंग्य

ईरान के संसद अध्यक्ष Mohammad Bagher Ghalibaf ने इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump पर तीखा हमला बोला है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि “ईरान को 37 बार हराने के बाद, बिना किसी रणनीति के शुरू हुआ यह युद्ध अब ‘कोई हमारा पायलट ढूंढ दो प्लीज’ तक आ गया है। क्या जबरदस्त प्रगति है।उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हो रही है।

व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पायलट की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मीम वॉर

हालांकि ईरान में इंटरनेट सेवाएं काफी हद तक बंद हैं, लेकिन दुनियाभर में मौजूद ईरानी दूतावास इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए सक्रिय हो गए हैं।

  • नई दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने एक AI जनरेटेड फोटो शेयर की, जिसमें अमेरिकी पायलट को भागते हुए दिखाया गया है।
  • मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी हेलीकॉप्टर के फ्यूल भरने की तस्वीर पोस्ट कर तंज कसा है।
  • जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान स्थित दूतावासों ने भी मजाकिया मीम्स शेयर किए।

इंटरनेट बंद, फिर भी संदेश जारी

ईरान के अंदर इंटरनेट बंद होने के कारण आम लोगों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आ पा रही है, लेकिन सरकारी और राजनयिक चैनलों के जरिए संदेश लगातार दुनिया तक पहुंचाए जा रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एक तरह का “इन्फॉर्मेशन वॉर” है, जिसमें ईरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके अमेरिका पर दबाव बना रहा है।

बढ़ता तनाव, क्या होगा आगे?

दरअसल इस घटना के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है। एक तरफ अमेरिका अपने पायलट को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ईरान इसे अपनी जीत के तौर पर पेश कर रहा है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यह स्थिति और बिगड़ी, तो यह संघर्ष और बड़ा रूप ले सकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली‑एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता दर्ज

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250