Skip to main content Scroll Top
IPL 2026, RCB vs MI Highlights: आरसीबी ने मुंबई को 18 रनों से हराकर दर्ज की बड़ी जीत
Current image: IPL 2026, RCB vs MI Highlights

IPL 2026, RCB vs MI Highlights: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ है। बता दें कि यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन अंत में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 18 रनों से जीत लिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। खासकर रजत पाटीदार की तूफानी पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनके तेज रन बनाने की वजह से टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने भी अच्छी शुरुआत की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों ने उनकी उम्मीदों को कमजोर कर दिया। अंत में टीम 222 रन ही बना सकी और जीत से चूक गई। यह मुकाबला पूरे समय रोमांच से भरा रहा और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला।

RCB की दमदार बल्लेबाजी कोहली-साल्ट-पाटीदार का कहर

जानकारी के लिए बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनिंग जोड़ी के रूप में Virat Kohli और फिल साल्ट ने पारी की शुरुआत की और मुंबई के गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया। जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 71 रन बना दिए। इसके बाद भी रनगति कम नहीं हुई और 10 ओवर में टीम का स्कोर 115 रन तक पहुंच गया। फिल साल्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रन बनाए और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान Rajat Patidar ने मैदान पर आते ही तेजतर्रार बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने केवल 20 गेंदों में 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई शानदार चौके-छक्के शामिल थे। वहीं विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और 38 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में टाइमिंग और स्ट्राइक रोटेशन बेहतरीन रहा। RCB ने पूरे 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए, जो इस मैदान पर एक बड़ा स्कोर माना जाता है।

मुंबई इंडियंस की पारी अच्छी शुरुआत लेकिन गिरा मध्यक्रम

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत भी मजबूत रही। ओपनिंग में Rohit Sharma और रेयान रिकेलटन ने मिलकर 72 रनों की साझेदारी की।हालांकि रोहित शर्मा जल्द ही रिटायर्ड आउट हो गए, जिससे मुंबई की पारी की रफ्तार प्रभावित हुई। रिकेलटन 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, मध्यक्रम में Suryakumar Yadav ने 33 रनों की पारी खेली, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके। इसके बाद कप्तान Hardik Pandya ने टीम को संभालने की कोशिश की और 22 गेंदों में 40 रन बनाए। उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स खेले और मैच में वापसी की उम्मीद जगाई।

रदरफोर्ड की शानदार फाइट, लेकिन जीत दूर रही

मुंबई की ओर से अंत में रदरफोर्ड ने बेहतरीन संघर्ष किया। उन्होंने मात्र 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में ताबड़तोड़ चौके-छक्के शामिल थे, लेकिन उनकी यह शानदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी और 18 रन से मैच हार गई।

RCB की गेंदबाजी दबाव में शानदार प्रदर्शन

RCB के गेंदबाजों ने भी दबाव के समय बेहतरीन प्रदर्शन किया। शुरुआती ओवरों में रन जरूर गए, लेकिन मध्य और डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने वापसी की। भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पंड्या ने महत्वपूर्ण समय पर रन रोकने का काम किया। वहीं सुयश शर्मा और जैकब डफी ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। वहीं, मुंबई के बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेलने के बावजूद लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके।

मैच का टर्निंग पॉइंट

इस मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट RCB की बल्लेबाजी रही है। खासकर इन तीनों की वजह से RCB 240 जैसे बड़े स्कोर तक पहुंच सकी, जो मुंबई पर भारी पड़ा।

  • फिल साल्ट की तेज शुरुआत
  • विराट कोहली की स्थिर पारी
  • रजत पाटीदार की 20 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक बल्लेबाजी

प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

ये भी पढ़ें: Bengal Chunav Update: चुनावी रैली में नम हुई पीएम मोदी की आंखें, बंगाल को कहा धन्यवाद, ‘मैं आपका कर्जदार हूं’

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250