
अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026: आईपीएल 2026 में युवा गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी सटीक यॉर्कर से सबका ध्यान खींचा है। मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हुए 26 साल के इस तेज गेंदबाज को अभी तक प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला है। लेकिन नेट्स में उनकी गेंदबाजी ने टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों को प्रभावित किया है। दरअसल अर्जुन तेंदुलकर का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह नेट्स में लगातार ब्लॉकहोल यॉर्कर डालते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ऋषभ पंत भी उनके सामने रक्षात्मक बल्लेबाजी करते दिखे। यॉर्कर की सटीकता ने पंत को दबाव में डाल दिया और यह दिखा कि अर्जुन आईपीएल में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अर्जुन तेंदुलकर की आईपीएल 2026 यात्रा
अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी, लेकिन अधिक मौके न मिलने के कारण उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल होने का निर्णय लिया है। जिसमें उनके लिए यह बदलाव एक नई चुनौती और अवसर लेकर आया है। अर्जुन हमेशा खुद को साबित करने के लिए मेहनत करते रहे हैं। नेट्स में उनकी गेंदबाजी ने कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों को प्रभावित किया है। अर्जुन के बारे में कहा जा रहा है कि अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है, तो वह लखनऊ के लिए एक महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उनका मुख्य हथियार यॉर्कर है, जो बड़े-बड़े बल्लेबाजों को भी परेशान कर सकती है।
नेट्स में ऋषभ पंत की बेबस स्थिति
नेट्स सेशन के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने टीम के कप्तान ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों के सामने भी अपनी यॉर्कर की ताकत दिखाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत लगातार रक्षात्मक बल्लेबाजी कर रहे हैं। अर्जुन की सटीक यॉर्कर ने उन्हें भी दबाव में डाल दिया। जिसमें सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं कि अर्जुन को अब तक प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मौका मिला। कई फैंस का मानना है कि अगर उन्हें जल्द मौका मिलेगा, तो वह टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।
अर्जुन का घरेलू क्रिकेट अनुभव
अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हुए खुद को साबित किया है। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन हमेशा ध्यान खींचता रहा है। अब आईपीएल में वह खुद को साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं,अर्जुन लगातार अपने गेंदबाजी कौशल को सुधारने में जुटे हैं। वह कोचिंग स्टाफ और सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में मेहनत कर रहे हैं। उनका मुख्य फोकस है ब्लॉकहोल यॉर्कर और तेज गति से बल्लेबाजों को चौंकाना।
युवराज सिंह ने की अर्जुन की तारीफ
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी हाल ही में अर्जुन की तारीफ की। युवराज ने कहा कि अर्जुन खेल के प्रति गंभीर और प्रतिबद्ध हैं। उनकी शार्पनेस और मेहनत उन्हें एक प्रभावशाली खिलाड़ी बनाती है। युवराज के अनुसार, अगर टीम मैनेजमेंट उन्हें अवसर देता है, तो वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
अब 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से ईडन गार्डन्स में होना है। इस मुकाबले में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। अगर उन्हें मौका मिलता है, तो वह अपनी यॉर्कर से विपक्षी बल्लेबाजों को चित कर सकते हैं। अब ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अब तक अर्जुन की नेट्स में गेंदबाजी की तारीफ की है। अगर वह मैदान पर भी यही प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें भविष्य में टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी माना जाएगा।
Remember The Name – Arjun Tendulkar https://t.co/UGS1abBMKD pic.twitter.com/gHvUyNb39N
— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) April 6, 2026
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया
अर्जुन तेंदुलकर का नेट्स वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस उनकी गेंदबाजी की सराहना कर रहे हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोग कह रहे हैं कि अर्जुन को जल्द ही प्लेइंग 11 में मौका मिलना चाहिए। जिसमें कई फैंस ने कहा कि अर्जुन की यॉर्कर से पंत जैसे बड़े बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आए। यह साबित करता है कि अर्जुन आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती बन सकते हैं।
अर्जुन तेंदुलकर के लिए भविष्य
अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी शैली और सटीक यॉर्कर उन्हें आईपीएल में एक अनोखा गेंदबाज बनाती है। अगर उन्हें अवसर मिलता है, तो वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और नेट्स में प्रभावशाली प्रदर्शन यह संकेत देते हैं कि वह किसी भी मुकाबले में टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Pawan Khera News: पवन खेड़ा के घर क्यों पहुंची असम पुलिस, यहां जानें क्या है पूरा मामला ?






