Skip to main content Scroll Top
इरीट्रिया के हवाई क्षेत्र में अचानक पाबंदी, इंडिगो की मैनचेस्टर उड़ान 7 घंटे बाद वापस लौटी
Current image: Indigo Flight Returns Delhi

Indigo Flight Returns Delhi: दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि अफ्रीकी देश Eritrea के हवाई क्षेत्र में अचानक पाबंदी लगाए जाने के कारण विमान को यू-टर्न लेना पड़ा। जिसमें यह विमान लगभग सात घंटे की उड़ान पूरी कर चुका था और इथियोपिया की सीमा पार कर इरीट्रिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने ही वाला था।

जानकारी के लिए बता दें कि आज सोमवार को IndiGo ने एक बयान जारी कर बताया है कि विमान सुरक्षित रूप से दोपहर करीब ढाई बजे New Delhi वापस लौट आया। वहीं, मौजूदा समय में मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट प्रभावित हो रहे हैं।

सात घंटे उड़ान के बाद लेना पड़ा यू-टर्न

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-033 ने रविवार देर रात करीब 1:15 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। जिसके बाद यह उड़ान इंग्लैंड के शहर Manchester के लिए रवाना हुई थी। विमान ने सामान्य रूप से अपनी यात्रा शुरू की और अरब सागर होते हुए अफ्रीकी मार्ग की ओर बढ़ रहा था। करीब सात घंटे की उड़ान के बाद विमान Ethiopia की सीमा पार कर इरीट्रिया के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने ही वाला था। जिसके बाद अचानक ही इरीट्रिया की ओर से अपने हवाई क्षेत्र में विदेशी विमानों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई। इस फैसले के कारण विमान को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिल सकी और पायलट को वापस दिल्ली लौटने का फैसला करना पड़ा।

दोपहर में सुरक्षित दिल्ली पहुंचा विमान

दरअसल, यू-टर्न लेने के बाद विमान ने वापस दिल्ली की ओर उड़ान भरी। जिसमें लगभग छह घंटे की वापसी यात्रा के बाद विमान दोपहर करीब 2:30 बजे दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर सुरक्षित उतर गया।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। हालांकि विमान में सवार यात्रियों की संख्या को लेकर कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। जिसमें एयरलाइन अधिकारियों ने कहा है कि यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

लीज पर लिए विमान से हो रही हैं यूरोप की उड़ानें

इंडिगो फिलहाल यूरोप की लंबी दूरी की उड़ानों के लिए अपने विमानों के अलावा साझेदार एयरलाइंस की सेवाएं भी ले रही है।जिसमें कंपनी का कहना है कि यह उड़ान Norse Atlantic Airways से लीज पर लिए गए Boeing 787-9 Dreamliner विमान से संचालित की जा रही थी।
साथ ही,नॉर्स अटलांटिक एयरवेज की मदद से इंडिगो यूरोप के कई शहरों के लिए अपनी उड़ान सेवाएं संचालित कर रही है। इस साझेदारी का उद्देश्य यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है।

मध्य पूर्व संकट से बदल रहे हैं अंतरराष्ट्रीय रूट

इंडिगो के अनुसार, हाल ही के दिनों में मध्य पूर्व क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ रहा है। जिसमें पहले कई उड़ानें सीधे मध्य पूर्व के ऊपर से होकर यूरोप जाती थीं, लेकिन अब सुरक्षा कारणों से वैकल्पिक रूट अपनाए जा रहे हैं। नए मार्ग के अनुसार दिल्ली से यूरोप जाने वाली उड़ानों को अब अरब सागर,इथियोपिया,इरीट्रिया, लाल सागर, मिस्र के रास्ते होकर जाना पड़ रहा है। हालांकि इरीट्रिया द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किए जाने से इस रूट पर भी बाधा आ गई।

संकट के बाद मैनचेस्टर की पहली उड़ान

एयरलाइन के अनुसार, यह उड़ान हाल ही में शुरू हुए मध्य पूर्व संकट के बाद दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए इंडिगो की पहली सेवा थी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में Iran, Israel और United States के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य कार्रवाई के कारण कई देशों ने सुरक्षा कारणों से अपने हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लगाए हैं। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लगातार नए रूट अपनाने पड़ रहे हैं।

यात्रियों को हुई असुविधा

दरअसल, विमान के वापस लौटने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है। जिसमें कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी प्रभावित हो सकती हैं। जिसके बाद एयरलाइन ने कहा है कि यात्रियों को नई उड़ानों में समायोजित करने या रिफंड देने जैसे विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही,एयरलाइन की ग्राहक सेवा टीम प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रही है और उनकी यात्रा को फिर से व्यवस्थित करने का प्रयास कर रही है।

एयरलाइन का बयान

जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ने अपने ऑफिशियल बयान में कहा है कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिसमें अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए कुछ उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया जा सकता है। वहीं,हम संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। साथ ही,एयरलाइन ने यह भी कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ानों का संचालन फिर से सुचारु रूप से किया जाएगा।

वैश्विक विमानन पर असर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी देश द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद करने का असर वैश्विक विमानन उद्योग पर भी पड़ता है। ऐसी स्थिति में एयरलाइंस को अतिरिक्त ईंधन खर्च, उड़ान के समय में बढ़ोतरी, यात्रियों की पुनर्बुकिंग, ऑपरेशनल लागत में वृद्धि जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण कई एयरलाइंस फिलहाल अपने अंतरराष्ट्रीय रूट की लगातार समीक्षा कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: गर्मी का डबल अटैक,7 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का आसार; IMD ने किया अलर्ट जारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts