Skip to main content Scroll Top
Indian Army NCC Special: NCC कैडेट्स के लिए सुनहरा मौका,बिना लिखित परीक्षा सीधे भारतीय सेना में अफसर बनने का रास्ता खुला
Current image: भारतीय सेना ने NCC वालों के लिए निकाली नई भर्ती

Indian Army NCC Special: अगर आप स्कूल या कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का हिस्सा रहे हैं और सेना में अफसर बनने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए यह किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है. भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 124 (NCC Special Entry Scheme 124) के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी लिखित परीक्षा सीधे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने का मौका मिलेगा. यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत की जा रही है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर शुरू हो रही है. जो उम्मीदवार लंबे समय से सेना में अफसर बनने की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए यह भर्ती आसान और शानदार अवसर लेकर आई है.

क्या है NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 124?

NCC स्पेशल एंट्री स्कीम भारतीय सेना की एक खास भर्ती योजना है, जिसके तहत NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारक युवाओं को बिना लिखित परीक्षा के अफसर बनने का मौका दिया जाता है. इस योजना का मकसद NCC से जुड़े अनुशासित, प्रशिक्षित और देशभक्ति की भावना रखने वाले युवाओं को सेना में शामिल करना है. इस स्कीम के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट रैंक दी जाती है.

सबसे बड़ी खासियत, बिना लिखित परीक्षा के भर्ती

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होती. उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से इन चरणों पर आधारित होता है. शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट यानी अगर आपके पास जरूरी योग्यता और NCC बैकग्राउंड है, तो आप सीधे इंटरव्यू और मेडिकल के जरिए सेना में अफसर बनने का रास्ता तय कर सकते हैं. यह उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है, जो लिखित परीक्षाओं के लंबे प्रोसेस से गुजरना नहीं चाहते.

NCC स्पेशल एंट्री 2026 की योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ये शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए.
  • फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन ट्रेनिंग शुरू होने से पहले डिग्री पूरी होनी जरूरी है.
  • फाइनल ईयर के उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग उनके पहले दो/तीन साल के अंकों के आधार पर होगी.
  • उम्मीदवार के पास NCC का ‘C’ सर्टिफिकेट होना चाहिए.
  • NCC सीनियर डिवीजन / विंग में कम से कम 2–3 साल की सर्विस की हो.
  • NCC ‘C’ सर्टिफिकेट परीक्षा में कम से कम ‘B’ ग्रेड होना जरूरी है.
  • जिनके पास आवेदन की अंतिम तारीख तक NCC ‘C’ सर्टिफिकेट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट नहीं है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.

क्या है चयन प्रक्रिया, कैसे बनेंगे अफसर?

NCC स्पेशल एंट्री के तहत चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों में होती है:

  • शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और NCC प्रोफाइल के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
  • SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें पर्सनालिटी टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, साइकोलॉजिकल टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होते हैं.
  • मेडिकल टेस्ट: इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना होगा.

इन तीनों चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवार को सेना में नियुक्ति मिलती है.

NCC स्पेशल एंट्री के लिए आवेदन कैसे करें?

NCC स्पेशल एंट्री 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी:

  • joinindianarmy.nic.in पर जाएं
  • NCC Special Entry Scheme 124 के लिंक पर क्लिक करें
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और अपने NCC सर्टिफिकेट से जुड़ी डिटेल्स ध्यान से दर्ज करें.

सेवा शर्तें और करियर ग्रोथ

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा. शुरुआत में सेवा अवधि 10 साल की होगी.इसे आगे 4 साल तक बढ़ाया जा सकता है, जब उम्मीदवार सेना की शर्तों के अनुसार योग्य पाया जाए. बढ़ी हुई सेवा अवधि के दौरान उम्मीदवारों को सिविल नौकरी, हायर एजुकेशन या बिजनेस जैसे कारणों से सेना से छुट्टी लेने की अनुमति मिल सकती है. वही, सेना में अफसर के रूप में सेवा करने के बाद उम्मीदवारों के लिए सिविल सेक्टर में भी करियर के कई दरवाजे खुल जाते हैं, क्योंकि आर्मी का अनुभव प्रोफेशनल लाइफ में बहुत मायने रखता है.

क्यों चुनें NCC स्पेशल एंट्री?

  • बिना लिखित परीक्षा अफसर बनने का मौका
  • देश सेवा का सम्मान
  • शानदार सैलरी और सुविधाएं
  • नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास
  • भविष्य में सिविल करियर के बेहतर अवसर

NCC में बिताया गया समय आपको अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व सिखाता है और यही गुण सेना में अफसर बनने के लिए सबसे जरूरी होते हैं.

अगर आप NCC कैडेट रह चुके हैं और अब तक सेना में जाने को लेकर दुविधा में थे, तो यह सही समय है. NCC स्पेशल एंट्री स्कीम 124 आपके लिए सीधे अफसर बनने का रास्ता खोल रही है. सेना में अफसर बनना सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि सम्मान, जिम्मेदारी और देश सेवा का अवसर है. अगर आपके अंदर नेतृत्व की भावना और देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा है, तो इस मौके को हाथ से न जाने दें.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250