Skip to main content Scroll Top
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल, सुपर 8 में बनाई जगह
Current image: IND vs PAK T20 WC Highlights

IND vs PAK T20 WC Highlights: ICC टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए तगड़े मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार खेल खेलते हुए 61 रन से जीत हासिल की है। जिसमें यह मैच श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए और जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने सुपर-8 चरण के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह मुकाबला ICC टी20 विश्व कप का 27वां मैच था। जिसमें भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर दबदबा साबित किया है। टी20 विश्व कप इतिहास में अब भारत की बढ़त 8-1 हो गई है।

पाकिस्तान की पारी रही कमजोर

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में ही मैच पर पकड़ बना ली। साथ ही, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मिलकर टॉप ऑर्डर को झटका दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर जल्दी ही 3 विकेट पर 13 रन हो गया। इसके बाद बाबर आजम भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और अक्षर पटेल ने उन्हें बोल्ड कर दिया। मिडिल ऑर्डर में उस्मान खान ने कुछ संघर्ष जरूर किया और 44 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी ने रन गति रोक दी और नियमित अंतराल पर विकेट झटके।

आखिरकार पूरी पाकिस्तानी टीम 16 ओवर के आसपास 114 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें भारतीय गेंदबाजों का सामूहिक प्रदर्शन इस जीत की सबसे बड़ी वजह रहा है।

भारत की बल्लेबाजी में ईशान का धमाका

बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट जल्दी गिर गया। इसके बाद ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी संभाली। उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों पर 77 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल रहे।

ईशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार ने तेज 32 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे के छोटे लेकिन उपयोगी योगदान से भारत 20 ओवर में 175 रन तक पहुंच गया।

गेंदबाजों ने दिलाई आसान जीत

176 रन का लक्ष्य टी20 मुकाबले में चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे पाकिस्तान के लिए बेहद मुश्किल बना दिया। जिसके बाद नई गेंद से दबाव बनाने के बाद स्पिनरों ने रन रोककर बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर किया। वहीं, पूरी पाकिस्तानी टीम कभी भी मैच में वापसी करती नजर नहीं आई। विकेटों का लगातार गिरना और रन गति का धीमा रहना उनकी हार की मुख्य वजह बना है।

हेड-टू-हेड में भारत का दबदबा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 14 मुकाबले जीते हैं जबकि पाकिस्तान को सिर्फ 3 जीत मिली है।

ये भी पढ़ें: साल 2026 का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण,भारत में नजर आएगा या नहीं?यहां जानें पूरी जानकारी

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250