
India vs New Zealand T20 Final: अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि इस जीत के साथ भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप चैंपियन बनी और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।
जानकारी के लिए बता दें कि आज रविवार को खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 256 रन का विशाल स्कोर बनाया। वहीं,जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज कर ली।
भारत ने रचा इतिहास
भारतीय टीम ने इस जीत के साथ टी20 विश्व कप के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। बता दें कि भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया।साथ ही,लगातार दो बार खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बनी।पहली बार किसी मेजबान देश ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, इस शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
भारत की धमाकेदार बल्लेबाजी
भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे Abhishek Sharma और Sanju Samson ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। जिसके बाद चौथे ओवर में Lockie Ferguson की गेंदों पर भारतीय बल्लेबाजों ने 24 रन बटोर लिए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए। जिसके बाद उनकी पारी में कई चौके और छक्के शामिल रहे। हालांकि आठवें ओवर में Rachin Ravindra ने उन्हें आउट कर भारत को पहला झटका दिया। दूसरी ओर संजू सैमसन ने भी शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए और यह उनके लिए इस वर्ल्ड कप की लगातार तीसरी फिफ्टी रही।
ईशान किशन की तेज फिफ्टी
बता दें कि मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए Ishan Kishan ने भी शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने केवल 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। किशन ने 54 रन की तेज पारी खेली और टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। हालांकि 16वें ओवर में James Neesham ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर भारत को थोड़ा झटका दिया। इस ओवर में संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान Suryakumar Yadav आउट हो गए। दरअसल, उस समय भारत का स्कोर 16 ओवर में 204 रन था।
शिवम दुबे की तूफानी पारी
दरअसल, आखिरी ओवरों में Shivam Dube ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ कर दिया। वहीं, दुबे ने केवल 8 गेंदों में 26 रन बनाए और आखिरी ओवर में 24 रन बटोर लिए। उनकी इस तेज पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आखिरी पांच ओवर में भारतीय टीम ने 52 रन बनाए।
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🇮🇳#TeamIndia clinch a record 3️⃣rd ICC Men's #T20WorldCup title 🏆
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Take. A. Bow 🫡#MenInBlue | #Final | #INDvNZ pic.twitter.com/nml1AZY5tK
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत
बता दें कि 256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर Finn Allen और Tim Seifert क्रीज पर आए। वहीं,तीसरे ओवर में Axar Patel ने फिन एलन को आउट कर न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया। इसके बाद अगले ओवर में Jasprit Bumrah ने रचिन रविंद्र को सिर्फ 1 रन पर पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में अक्षर पटेल ने Glenn Phillips को बोल्ड कर दिया और न्यूजीलैंड का स्कोर 47 रन पर तीन विकेट हो गया।
सीफर्ट की फिफ्टी, लेकिन टीम नहीं बचा सके
दरअसल, टिम सीफर्ट ने संघर्ष करते हुए तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 23 गेंदों में 50 रन पूरे किए और टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन नौवें ओवर में Varun Chakravarthy ने सीफर्ट को आउट कर न्यूजीलैंड की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। वहीं, इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और कीवी टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी।
बुमराह और अक्षर की शानदार गेंदबाजी
- भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
- जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।
- अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। साथ ही, बुमराह ने 16वें और 18वें ओवर में लगातार विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पूरी पारी समेट दी। आखिरकार पूरी टीम 159 रन पर ऑलआउट हो गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 9 मार्च को पानी की किल्लत,जल बोर्ड ने किया अलर्ट जारी






