Skip to main content Scroll Top
Raipur T20 में टीम इंडिया की हुई शानदार जीत, सूर्या-ईशान ने कीवी गेंदबाजों को धो डाला
Current image: Raipur T20 में टीम इंडिया की हुई शानदार जीत

Raipur T20 Match: भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। यहां जानें कैसा रहेगा आज का मैच ओर किसने बनाए सबसे ज्यादा रन।

Raipur T20 Match: रायपुर में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है। जिसमें यह मैच 23 जनवरी 2026 को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला गया है। साथ ही, भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन पर रोक दिया। वहीं, इसके जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में ही 209 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ज्यादा अच्छी रही। वहीं, टिम सेफर्ट और डेवोन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। हालांकि, हर्षित राणा ने डेवोन कॉन्वे को 19 रन पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। वहीं, इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने टिम सेफर्ट को आउट किया। सेफर्ट ने 13 गेंदों पर 24 रन बनाए। वहीं, तीसरे विकेट के लिए रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। जिसमें कुलदीप यादव ने फिलिप्स को 19 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डेरिल मिचेल 18 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कुलदीप यादव ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे रचिन रवींद्र को भी पवेलियन भेजा। रवींद्र ने 26 गेंदों पर 44 रन बनाए।

न्यूजीलैंड का छठा विकेट मार्क चैपमैन के रूप में गिरा, जो 10 रन बनाकर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। वहीं, इसके बाद कप्तान मिचेल सेंटनर और जकारी फाउलकेस ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने मिलकर सिर्फ 19 गेंदों पर 47 रन जोड़े। सेंटनर ने 27 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए।

भारत की पारी

बता दें कि, 209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। जिसमें संजू सैमसन 6 रन बनाकर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, इसके बाद अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर जैकब डफी का शिकार बने। सिर्फ 6 रन पर भारत के 2 विकेट गिर गए थे।वहीं, इसके बाद ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच पूरी तरह बदल दिया। जिसमें दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 122 रनों की शानदार साझेदारी हुई। साथ ही, ईशान किशन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 32 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शानदार लय में नजर आए। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। ईशान के आउट होने के बाद सूर्या ने शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत की ओर पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं शिवम दुबे ने 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए।

सीरीज में भारत की बढ़त

इस जीत के साथ भारत ने T20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, इससे पहले 21 जनवरी को नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भी भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया था। सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।

टीम में काफी बदलाव

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव किए गए थे। साथ ही, चोटिल अक्षर पटेल को टीम से बाहर रखा गया, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया। उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया गया। न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए।

भारत-न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 14 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है। 3 मैच टाई रहे हैं।

आगे क्या

बताया जा रहा है कि, रायपुर में मिली इस शानदार जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म टीम के लिए अच्छी खबर है। वहीं, अब सबकी नजरें गुवाहाटी में होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले पर होंगी, जहां भारत सीरीज लगभग अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250