Skip to main content Scroll Top
बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने के लिए ट्रंप का पीएम मोदी को आमंत्रण
Current image: भारत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

India Gaza Peace Board: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा बोर्ड ऑफ पिस में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर

India Gaza Peace Board: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति लाने के लिए एक नया ‘बोर्ड ऑफ पीस’ बनाने की घोषणा जारी की है। वहीं, इस बोर्ड में भारत को शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया है। जिसमें अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोरे ने सोशल मीडिया के जरिए एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा है कि, मुझे गर्व है कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह आमंत्रण देने का मौका मिला है।

जानकारी के लिए बता दें कि यह बोर्ड ट्रंप की गाजा शांति योजना का दूसरा चरण है। जिसमें इसका मुख्य उद्देश्य है कि इजरायल-हमास युद्ध को पूरी तरह खत्म करना है। सत ही, गाजा में शांति लाना और वहां के पुनर्निर्माण की रणनीति बनाना है। बताया जा रहा है कि, बोर्ड गाजा के रोजमर्रा के मामलों की निगरानी करेगा, प्रभावी शासन का समर्थन करेगा और क्षेत्र में समृद्धि लाने में मदद करेगा। ट्रंप की योजना में गाजा को फिर से रहने लायक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर धन जुटाया जाएगा।

बोर्ड ऑफ पीस का निमंत्रण

अमेरिका ने भारत के अलावा कई अन्य देशों को भी इस बोर्ड में शामिल होने का निमंत्रण दिया है, जिसमें पाकिस्तान, मिस्र, तुर्की, कनाडा और अर्जेंटीना जैसे देश शामिल हैं। साथ ही, स्थायी सदस्यता के लिए 1 अरब अमेरिकी डॉलर का योगदान देना पड़ सकता है, जबकि तीन साल की अस्थायी सदस्यता के लिए कोई वित्तीय प्रतिबद्धता जरूरी नहीं है।

भारत की वैश्विक भूमिका को करेगा मजबूत

दरअसल, यह खास निमंत्रण भारत की वैश्विक भूमिका को मजबूत करता है। जिससे यह दुनिया के बड़े संघर्षों में भारत अब शांति और स्थिरता का सक्रिय भागीदार बन रहा है। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी पहले भी ट्रंप की शांति पहल का स्वागत कर चुके हैं। वहीं, भारत सरकार की ओर से अभी कोई जवाब नहीं आया है कि वह इस बोर्ड में शामिल होगी या नहीं।

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250