Skip to main content Scroll Top
Himachal Pradesh Weather: शिमला से मनाली तक हर जगह बिछी बर्फ़बारी की सफ़ेद चादर
The current image has no alternative text. The file name is: Untitled-design-6.png

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. राजधानी शिमला से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक चारों ओर बर्फबारी की मोटी सफेद चादर बिछ गई है. देर रात से शुरू हुई बर्फबारी का सिलसिला सुबह तक जारी रहा, जिससे पहाड़ी इलाकों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

बर्फबारी के कारण जहां पर पर्यटक खुश नजर आ रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड और फिसलन की मुश्किलें बढ़ रही है.

शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी

शिमला में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिली. रिज मैदान, मॉल रोड, कुफरी और जाखू जैसे इलाकों में बर्फ की परत जम गई है. बर्फबारी के चलते तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है और ठंडी हवाओं ने लोगो की ठिठुरन बढ़ा दी है.

नगर निगम की टीम सड़कों से बर्फ हटाने और फिसलन रोकने के लिए नमक का छिड़काव कर रही हैं.

मनाली और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फ़बारी

मनाली, सोलंग घाटी और रोहतांग क्षेत्र में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है. ऊंचाई वाले इलाकों में कई फीट तक बर्फ जमा हो चूका है. इसके अलावा लाहौल और स्पीति में भी लगातार भारी बर्फ़बारी से हालात चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं.

पर्यटकों के लिए यह नजारा बेहद आकर्षक है, लेकिन प्रशासन ने उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी है.

सड़क यातायात प्रभावित, कई मार्ग किए गए बंद

लगातार बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में कई प्रमुख सड़क मार्ग प्रभावित हो गए हैं , जिससे शिमला-कालका हाईवे और मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. फिसलन और दृश्यता कम होने के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को रोक दिया है.

प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के यात्रा न करने की अपील की है और बदलते मौसम को देख सतर्कता बरतने को कहाँ है.

बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान में हुई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. जिससे शिमला, मनाली, डलहौजी और कल्पा जैसे क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

रात के समय बर्फ जमने की संभावना भी जताई गई है.

पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार

बर्फबारी की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल की ओर रुख कर रहे हैं.जिसकी वजह से होटल और होमस्टे में बुकिंग बढ़ने लगी है, स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि यह बर्फबारी सीजन उनके के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है.

हालांकि, प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है.

मौसम विभाग की ओर से चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों तक ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी की संभावना जताई है, और साथ ही भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है.

प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी और आकस्मिक सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा है.

स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही

बर्फबारी के कारण बिजली और पानी की सप्लाई भी कुछ इलाकों में प्रभावित हुई है. जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ठंड से बचने के लिए ईंधन और जरूरी सामान को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. हालांकि, प्रशासन की ओर से राहत टीमों को तैनात कर दिया गया है.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250