Skip to main content Scroll Top
Google का बड़ा अपडेट,Android 17 में मिले ऐसे फीचर्स जो पहले नहीं थे, जानें क्या खास
Current image: Android 17 Beta 2

Android 17 Beta 2: Google ने हाल ही में Android 17 का दूसरा बीटा वर्जन (Beta 2) जारी किया है। बता दें कि यह अपडेट फरवरी 2026 में आया है और Pixel डिवाइसेज पर Android Beta प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध है। दरअसल, कंपनी का फोकस इस बार सिर्फ नए फीचर्स देने पर नहीं, बल्कि सिस्टम को ज्यादा स्मूथ, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर है। Android 17 Beta 2 में मल्टीटास्किंग, प्राइवेसी, क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं।यह अपडेट Android अनुभव को काफी हद तक बेहतर बना सकता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो एक से ज्यादा डिवाइस इस्तेमाल करते हैं या प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं। आइए जानते हैं यहां Android 17 Beta 2 के सबसे खास फीचर्स के बारे में ।

ऐप बबल फीचर मल्टीटास्किंग अब और आसान

Android 17 Beta 2 का सबसे खास फीचर है नया Bubbles मोड। जिसमें पहले से बबल्स सिर्फ मैसेजिंग ऐप्स (जैसे चैट बबल्स) तक सीमित थे, लेकिन अब कोई भी ऐप को बबल में बदल सकते हैं।कैसे काम करता है। दरअसल, लॉन्चर में किसी ऐप आइकन को लंबे समय तक दबाएं, तो वह फ्लोटिंग बबल बन जाता है। यह छोटी विंडो स्क्रीन पर कहीं भी घुमा सकते हैं। बड़े स्क्रीन वाले डिवाइस जैसे टैबलेट या फोल्डेबल में टास्कबार में एक खास Bubble Bar दिखता है, जहां बबल्स को ऑर्गनाइज, मूव या एंकर किया जा सकता है।इससे मल्टीटास्किंग बहुत सुविधाजनक हो जाती है। उदाहरण के लिए, आप यूट्यूब देखते हुए चैट कर सकते हैं या नोट्स लेते हुए ब्राउजर ओपन रख सकते हैं। Google इसे फोन, टैबलेट और फोल्डेबल सभी डिवाइस पर सपोर्ट कर रहा है। यह फीचर Samsung के Multi Window या Windows के Snap जैसे टूल्स से प्रेरित लगता है, लेकिन Android के लिए नया और बेहतर तरीके से इंटीग्रेटेड है।

Handoff API एक डिवाइस से दूसरे पर काम जारी रखें

जानकारी के लिए बता दें कि Android 17 में Google ने Cross-Device Handoff API जोड़ा है। यह फीचर Apple के Handoff से काफी मिलता-जुलता है। अब आप एक Android डिवाइस पर शुरू किया काम दूसरे Android डिवाइस पर आसानी से जारी रख सकते हैं।उदाहरण: फोन पर कोई आर्टिकल पढ़ना शुरू किया, तो पास के टैबलेट पर नोटिफिकेशन आएगा और आप वहीं से आगे पढ़ सकते हैं। यह CompanionDeviceManager के जरिए काम करता है और ऐप स्टेट को सिंक करता है। अगर रिसीविंग डिवाइस पर ऐप नहीं है, तो वेब वर्जन पर भी फॉलबैक हो सकता है।यह फीचर Android इकोसिस्टम को मजबूत बनाता है, जहां Pixel फोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस के बीच स्विचिंग स्मूद हो जाती है। भविष्य में Chromebook या अन्य डिवाइस पर भी यह आ सकता है।

EyeDropper API: स्क्रीन से रंग चुनना आसान और सुरक्षित

बता दें कि डेवलपर्स के लिए एक नया EyeDropper API बहुत उपयोगी है। जिसमें अब कोई भी ऐप स्क्रीन के किसी भी पिक्सल से रंग चुन सकता है, बिना स्क्रीन कैप्चर परमिशन के। वहीं,पहले रंग चुनने के लिए स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसी संवेदनशील परमिशन चाहिए होती थी, जो प्राइवेसी रिस्क बढ़ाती थी। अब यह सिस्टम लेवल पर उपलब्ध है, इसलिए यूजर को कोई एक्स्ट्रा परमिशन नहीं देनी पड़ती। डिजाइन ऐप्स, फोटो एडिटर या क्रिएटिव टूल्स में यह फीचर गेम-चेंजर साबित होगा।

कॉन्टैक्ट पिकर में बेहतर प्राइवेसी

Android 17 Beta 2 में Contacts Picker को अपडेट किया गया है। जिसमें अब ऐप्स को सिर्फ टेम्पररी और सीमित रीड-ओनली एक्सेस मिलता है, वो भी यूजर द्वारा चुने गए फील्ड्स का।पहले READ_CONTACTS परमिशन से ऐप को पूरा कॉन्टैक्ट लिस्ट एक्सेस मिल जाता था, जो अनावश्यक था। नया ACTION_PICK_CONTACTS के जरिए यूजर सिर्फ जरूरी डेटा शेयर कर सकता है। पर्सनल और वर्क प्रोफाइल दोनों से चुन सकते हैं। इससे प्राइवेसी काफी मजबूत होती है और अनचाहे डेटा लीक का खतरा कम होता है।

OTP हाइजैकिंग पर सख्ती SMS OTP प्रोटेक्शन अपग्रेड

बता दें कि सुरक्षा का सबसे बड़ा अपडेट है SMS OTP Protection का विस्तार। अब सभी तरह के OTP मैसेज पर यह लागू होता है। जिन ऐप्स को WebOTP फॉर्मेट या डिफॉल्ट SMS हैंडलर नहीं है, वे OTP मैसेज आने के 3 घंटे बाद ही उसे एक्सेस कर पाएंगे।यह OTP हाइजैकिंग और फ्रॉड को रोकने के लिए है, जहां स्कैमर मैसेज पढ़कर अकाउंट हैक करते हैं। Google ने लोकल नेटवर्क एक्सेस पर भी अतिरिक्त सेफगार्ड्स जोड़े हैं।

अन्य बदलाव और इम्प्रूवमेंट्स

  • प्राइवेसी इंडिकेटर्स: लोकेशन, कैमरा और माइक के इंडिकेटर्स अब सर्कल शेप में हैं, जो ज्यादा क्लियर हैं।
  • Satellite Quick Settings Tile: सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए नया टाइल।
  • Pixel Launcher: सर्च बार पुराने स्टाइल में वापस।
  • बग फिक्स: कई UI, परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी इश्यू फिक्स किए गए हैं।

कौन इस्तेमाल कर सकता है Android 17 Beta 2

यह अपडेट फिलहाल Pixel डिवाइस (Pixel 6 और नए) पर Android Beta प्रोग्राम में रजिस्टर्ड यूजर्स को मिल रहा है। OTA अपडेट के जरिए इंस्टॉल होता है। Google का लक्ष्य मार्च 2026 तक प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी हासिल करना है, उसके बाद स्टेबल वर्जन रोलआउट होगा।ध्यान दें: बीटा वर्जन में कुछ बग्स हो सकते हैं, इसलिए रोजाना इस्तेमाल के लिए स्टेबल वर्जन का इंतजार बेहतर है।

क्या Android 17 अनुभव को पूरी तरह बदल देगा

जानकारी के लिए बता दें कि Android 17 Beta 2 से साफ है कि Google प्राइवेसी, मल्टीटास्किंग और क्रॉस-डिवाइस इंटीग्रेशन पर फोकस कर रहा है। बबल्स और Handoff जैसे फीचर्स यूजर्स को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देंगे, जबकि OTP प्रोटेक्शन और प्राइवेसी APIs से सुरक्षा मजबूत होगी।यह अपडेट Android को iOS और Windows से और करीब लाता है, लेकिन Android की ओपन नेचर बरकरार रखते हुए। आने वाले महीनों में और फीचर्स जुड़ेंगे, जैसे बेहतर कैमरा, मीडिया और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन।

ये भी पढ़ें: क्या EV पर नहीं लगता टोल टैक्स? जानिए नेशनल हाईवे और राज्यों के नए नियम

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250