Skip to main content Scroll Top
GDS Apply Online: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर,डाक विभाग में भर्ती का मौका,घर बैठे करें आवेदन
Current image: GDS Vacancy 2026

GDS Apply Online: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर,डाक विभाग में भर्ती का मौका,घर बैठे करें आवेदनअगर आपने 10वीं पास की है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत बड़ा मौका है. India Post (डाक विभाग) ने Gramin Dak Sevak (GDS) की बड़ी भर्ती निकाली है, यहाँ हजारों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. इस भर्ती में Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak जैसे ग्रामीण स्तर के पोस्ट शामिल हैं.

पूरी जानकारी, आवश्यकताएँ, आवेदन का तरीका और कुछ उपयोगी टिप्स दिए जा रहे हैं ,ताकि आप घर बैठे सही तरीके से आवेदन कर सकें.

क्यों है GDS की भर्ती खास ?

इस बार कुल भर्ती लगभग 28,700+ पदों के आसपास है.10वीं के मेरिट सूची के आधार पर होगा चयन, यानी आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. आयु सीमा सामान्य तौर पर 18 से 40 वर्ष बताई गई है.

कौन आवेदन कर सकता है?

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. 10वीं में English, Mathematics और स्थानीय भाषा का अध्ययन अनिवार्य होना चाहिए और आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए. वहीं ,कुछ पदों के लिए आधार और स्थानीय निवास प्रमाण जैसी जरूरतें भी बताई जाती हैं.

कितना मिलेगा वेतन?

गैड्स (GDS) के वेतन को TRCA (Time Related Continuity Allowance) कहा जाता है. वेतन रेंज पद और काम के घंटों के आधार पर बदलती है:

  • BPM (Branch Postmaster):लगभग ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह के बीच.
  • ABPM / Dak Sevak: लगभग ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह के बीच.

यह रेंज अलग आधार पर थोड़ा-बहुत बदलती दिखाई देती है. हालाँकि, आप आधिकारिक नोटिफिकेशन और अपने सर्कल की अधिसूचना अवश्य चेक करें.

आवेदन करने की महत्त्वपूर्ण तिथियाँ

GDS का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी 2026 से आरंभ हो चूका है. वहीं,आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है. वहीं आपको बता दे की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आधिकारिक पोर्टल पर समय-समय पर अपडेट होते रहते हैं.

दस्तावेज़ की सूची (Documents Required

  • 10वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट मेरिट के लिए ज़रूरी
  • पहचान-पत्र जैसे Aadhaar, Voter ID , और Driving License
  • रिहायशी प्रमाण और राज्य-काउन्सिल से संबंधित दस्तावेज ( अगर आपके डिवीज़न में माँगा गया हो)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षण के लिए लागू हो तो)

आवेदन कैसे करें (Step-by-step)

  • आधिकारिक GDS पोर्टल खोलें: India Post GDS Online Engagement Portal
  • One-time Registration (OTR) करें : नाम, माता-पिता का नाम, 10वीं का वर्ष, बोर्ड, अंक, आधार नंबर आदि भरें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर के अपने पसंदीदा डिविजन और डिवीजन-वाइज पोस्ट के लिए आवेदन करें.
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर के अपलोड करें: 10वीं की marksheet, 12 की matric certificate, आधार कार्ड, फोटो, हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू), और निवास प्रमाण इत्यादि.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि आपके श्रेणी पर लागु है) : शुल्क सामान्य वर्ग के लिए रु.100 बताया गया है. वहीं, SC, ST, Female और PwD पर शुल्क माफ हो सकता है.
  • अंतिम प्रक्रिया में पूरा आवेदन सबमिट करें, और जमा फॉर्म या रसीद डाउनलोड करके सेव कर लें.

चयन की प्रक्रिया

कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी : चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार होगा.इसलिए 10वीं के नंबर बहुत मायने रखते हैं. फाइनल मेरिट सूची में सर्कल-वाइज रिक्तियों के अनुसार नाम दिए जाएंगे.कुछ मामलों में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही नियुक्ति तय होती है.

हालांकि GDS एक ग्रामीण स्तर की पोस्ट है, लेकिन इसमें अनुभव मिलने के बाद विभागीय परीक्षाओं और आंतरिक प्रक्रियाओं के जरिए आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं. कई GDS कर्मचारी आगे चलकर पोस्ट ऑफिस के अन्य पदों तक पहुंचे हैं.

एक से ज्यादा डिवीजन के लिए आवेदन कर सकते हैं?

अक्सर उम्मीदवार यह सवाल करते हैं कि क्या एक से ज्यादा डिवीजन के लिए आवेदन किया जा सकता है. नियमों के अनुसार, उम्मीदवार एक ही सर्कल में कई पोस्ट प्रेफरेंस चुन सकता है, लेकिन अलग-अलग सर्कल के लिए आवेदन करना अनुमति नहीं होती. इसलिए आवेदन करते समय विकल्प सोच-समझकर भरें

आवेदन जमा करते समय न करे ये गलतियाँ

गलत या अधूरा डाटा भरना जैसे नाम, जन्मतिथि, अंक क्यूंकि इसे ठीक करने की कोशिश में परेशानी हो सकती है.
10वीं मार्कशीट की स्कैन कॉपी साफ न होना , मेरिट के समय दिक्कत दिक्कत कर सकता.
गलत सर्कल या डिवीजन चुनने से आपका आवेदन रद्द हो सकता है
अंतिम तारीख तक टालना
आवेदन शुल्क लागू होने पर नहीं देने से आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा.

ग्रामीण नौकरी के क्या है फायदे ?

  • सरकारी प्रतिष्ठान में नौकरी मिलती है, जिससे आपको गाँव या स्थानीय स्तर पर काम करने का मौका मिलता
  • नियमित मासिक आय (TRCA) और समय के साथ बढ़ती जिम्मेदारी
  • स्थानीय लोगों के लिए कम-दूरी पर काम करना
  • पोस्ट ऑफिस की नौकरी होने के कारण सामाजिक सम्मान और स्थिरता

सहायता कहाँ से लें (Helpline)

आधिकारिक GDS पोर्टल पर दिए हेल्पडेस्क FAQ पर दिए हुए नंबर पर संपर्क करे. वहीं, आवेदन तकनीकी समस्या के लिए पोर्टल के तकनीकी सपोर्ट से संपर्क करें और आवेदन करते समय की स्क्रीनशॉट रखें.

Author

  • Sakshi Raj

    A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250