
Fuel Shortage in India: देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाहों का दौर तेज हो गया है। जिनमें Mumbai से लेकर Gujarat और यहां तक कि Bangladesh तक, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन देखने को मिली हैं। हालांकि, अधिकारियों और पेट्रोल डीलर्स का साफ कहना है कि भारत में किसी भी तरह की ईंधन की कमी नहीं है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये भीड़ क्यों लग रही है और असली स्थिति क्या है। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
मुंबई में क्यों लगी लंबी लाइन
Mumbai में शाम से ही कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें देखी गईं हैं। दरअसल, लोगों में यह डर था कि कहीं ईंधन की कमी न हो जाए। इस डर ने अचानक मांग बढ़ा दी है, जिससे कई जगहों पर भीड़ बढ़ गई है। लेकिन पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, यह स्थिति अस्थायी थी। दरअसल, कुछ पेट्रोल पंपों पर भुगतान से जुड़ी तकनीकी और बैंकिंग समस्याएं सामने आई थीं। पिछले सप्ताह छुट्टियों और रविवार के कारण कुछ डीलर्स समय पर तेल कंपनियों को भुगतान नहीं कर सके, जिससे उनके पास स्टॉक कम हो गया। अब इसका असर यह हुआ कि कुछ पंपों पर ईंधन कम हो गया और लोगों ने अन्य पंपों की ओर रुख किया, जिससे वहां लंबी लाइन लग गईं है।
क्या सच में ईंधन की कमी है?
सरकारी और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा है कि मुंबई या पूरे भारत में पेट्रोल, डीजल या CNG की कोई कमी नहीं है।
- सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
- सप्लाई चेन पूरी तरह सक्रिय है।
- स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी।
गुजरात में अफवाहों ने बढ़ाई परेशानी
Ahmedabad और Gujarat के कई शहरों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली है। जिसमें सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों ने लोगों को डराया है, जिसके बाद पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कई जगहों पर हालात ऐसे हो गए कि है। पेट्रोल पंपों पर स्टॉक अस्थायी रूप से खत्म हो गया। जिसमें कुछ पंपों को बंद करना पड़ा है। वहीं,लंबी कतारों से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। जिसके बाद पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए तैनात करना पड़ा है। हालांकि, प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल अस्थायी समस्या थी, जो सप्लाई में देरी और वीकेंड के कारण हुई।
सरकार और अधिकारियों का बयान
गुजरात सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय दोनों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें।
- राज्य में कहीं भी ईंधन की स्थायी कमी नहीं है।
- सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त आपूर्ति उपलब्ध है।
- सप्लाई जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
बांग्लादेश में स्थिति ज्यादा गंभीर
जानकारी के लिए बता दें कि Bangladesh में ईंधन संकट ज्यादा गंभीर रूप लेता दिख रहा है। जिसमें बांग्लादेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है।
- देश में ईंधन की भारी कमी हो सकती है।
- कई पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं।
- सप्लाई मांग से काफी कम है।
लंबी लाइन और बढ़ती चिंता
बांग्लादेश के कई शहरों में लंबी लाइन देखी गईं हैं। जिसके वजह से कई पंप बंद हो गए हैं और भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस और सेना तैनात करनी पड़ी है।
पैनिक बाइंग क्यों बनती है बड़ी समस्या?
पैनिक बाइंग यानी घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी है, ऐसी स्थितियों को और बिगाड़ देती है। बता दें कि जब लोग बिना जरूरत ईंधन भरवाने लगते हैं, तो अचानक मांग बढ़ जाती है। जिसके वजह सेसप्लाई पर दबाव पड़ता है। जिसमें कुछ समय के लिए कमी जैसी स्थिति बन जाती है।
एक्सपर्ट्स की सलाह
एक्सपर्ट्स और अधिकारी लोगों को सलाह दे रहे हैं कि अफवाहों पर भरोसा न करें। साथ ही, जरूरत के हिसाब से ही ईंधन लें और आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।
क्या आगे भी ऐसा हो सकता है?
वैश्विक स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर पश्चिम एशिया (West Asia) की स्थिति है, जिसके वजह से ईंधन सप्लाई को प्रभावित कर सकती है। लेकिन भारत के पास फिलहाल पर्याप्त भंडार और मजबूत सप्लाई सिस्टम है। इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में किसी भी बड़े संकट की संभावना कम है। अब ऐसे में छोटी-मोटी दिक्कतें लॉजिस्टिक कारणों से हो सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़ें: Trump Modi Phone Call: ईरान जंग के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन,होर्मुज स्ट्रेट और मिडिल ईस्ट हालात पर की चर्चा






