Skip to main content Scroll Top
Valentines स्पेशल सेल में आधी कीमत में मिल रहा Nothing का प्रीमियम फोन, iPhone 17 भी हुआ सस्ता
Current image: Apple iPhone 17 Sale

Apple iPhone 17 Sale: Valentine’s Week के इस खास मौके पर Flipkart ने Valentine’s Sale शुरू कर दी है, जिसमें स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए कई बड़े ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस सेल में iPhone 17, Nothing Phone (3), Samsung Galaxy S24, Vivo और Oppo समेत कई कंपनियों के प्रीमियम फोन कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। दरअसल, खास बात यह है कि कुछ स्मार्टफोन आधी कीमत तक में उपलब्ध हैं, जबकि कई डिवाइस पर एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।

iPhone 17 पर मिल रहा तगड़ा ऑफर

Flipkart Valentine’s Sale 2026 में iPhone 17 के 128GB वेरिएंट को 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस फोन की मूल कीमत करीब 82,900 रुपये बताई जा रही है। सेल के वजह से ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 4,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं पुराने स्मार्टफोन के बदले 53,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 को काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है, जिससे यह डील ग्राहकों के लिए आकर्षक बन गई है।

अन्य स्मार्टफोन्स पर भी स्पेशल डील

Valentine’s Sale में सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि कई मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स पर भी शानदार छूट दी जा रही है।

  • Realme P3x को करीब 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Moto G86 Power की कीमत सेल में लगभग 16,999 रुपये रखी गई है।
  • Poco M8 5G भी करीब 16,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • वहीं iPhone 17 Pro Max को लगभग 1,48,400 रुपये में खरीदा जा सकता है।

आधी कीमत में मिल रहा Nothing Phone (3)

बता दें कि इस सेल की सबसे बड़ी खासियत Nothing के प्रीमियम स्मार्टफोन पर मिल रही भारी छूट है। जिसमें लगभग 80 हजार रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ Nothing Phone (3) अब करीब 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी यह फोन लगभग आधी कीमत में उपलब्ध है। दरअसल, यह खास ऑफर उन यूजर्स के लिए है, जो प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।

Samsung, Vivo और Pixel फोन भी सस्ते

Flipkart Valentine’s Sale में अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी बड़ी कटौती देखने को मिल रही है।

  • Samsung Galaxy S24 को करीब 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Vivo X200T 5G की सेल कीमत लगभग 59,999 रुपये है।
  • Motorola Edge 70 करीब 31,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Google Pixel 9a को लगभग 36,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

एक्सचेंज और बैंक ऑफर से बढ़ी बचत

Flipkart की इस सेल में सबसे ज्यादा फायदा एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट से मिल रहा है। जिसमें पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर हजारों रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन की वजह से ग्राहक बिना एकमुश्त भुगतान किए भी नया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यही कारण है कि Valentine’s Sale के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी देखने को मिलती है।

ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका

Valentine’s Week के साथ शुरू हुई यह सेल उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं। फ्लैगशिप से लेकर बजट सेगमेंट तक कई डिवाइस कम कीमत पर उपलब्ध हैं। हालांकि, किसी भी डील का फायदा उठाने से पहले ग्राहकों को ऑफर की शर्तें, एक्सचेंज वैल्यू और बैंक डिस्काउंट की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। सही ऑफर चुनकर खरीदार हजारों रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नया EPFO मोबाइल ऐप, UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा,यहां जानें पूरी जानकारी

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250