Skip to main content Scroll Top
FASTag Price Hike: 1 अप्रैल से महंगा होगा FASTag एनुअल पास,अब चुकाने पड़ेंगे इतने पैसे; जानिए पूरी डिटेल
Current image: FASTag Annual Pass Price Hike

FASTag Annual Pass Price Hike: देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। बता दें कि National Highways Authority of India (NHAI) ने FASTag एनुअल पास की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसके बाद एनुअल पास लेने वाले वाहन मालिकों को पहले की तुलना में थोड़ी ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि अब तक FASTag एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये थी, लेकिन नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इसे बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दिया गया है। वहीं, वाहन मालिकों को अब इस सुविधा के लिए 75 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। दरअसल,यह बदलाव राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्रणाली के रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

क्या होता है FASTag एनुअल पास

FASTag एनुअल पास एक ऐसी सुविधा है जिससे वाहन चालक राष्ट्रीय राजमार्गों पर बार-बार टोल भुगतान करने से बच सकते हैं। जिससे यह पास लेने के बाद चालक पूरे साल तक या एक निश्चित सीमा तक बिना अलग-अलग भुगतान किए टोल प्लाजा पार कर सकता है। साथ ही, यह पास वाहन के FASTag से ही जुड़ा होता है और एक बार एक्टिव होने के बाद टोल भुगतान अपने-आप FASTag के जरिए रिकॉर्ड हो जाता है।

कितनी होगी नई फीस

NHAI के मुताबिक अब फीस होगी।

  • पुरानी कीमत: 3,000 रुपये।
  • नई कीमत: 3,075 रुपये।
  • बढ़ोतरी: 75 रुपये।

किसे मिलेगा FASTag एनुअल पास का फायदा

दरअसल,FASTag एनुअल पास केवल निजी (नॉन-कमर्शियल) वाहनों के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि इसका लाभ केवल कुछ खास वाहनों को ही मिलेगा। इसमें शामिल हैं। कार,जीप,वैन जिसमें कमर्शियल वाहन जैसे ट्रक, बस या माल ढोने वाले वाहन इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकते। इसके अलावा वाहन में वैध FASTag लगा होना जरूरी है। बिना FASTag वाले वाहन इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

कितनी होगी पास की वैधता

FASTag एनुअल पास की वैधता दो शर्तों के आधार पर तय होती है।जिसमें एक साल तक मान्य रहेगा, या अधिकतम 200 टोल क्रॉसिंग तक। वहीं,इन दोनों में से जो भी पहले पूरा होगा, उसी के बाद पास की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी। बता दें कि अगर किसी वाहन चालक ने 6 महीने के भीतर ही 200 बार टोल पार कर लिया, तो उसका पास वहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं यदि 200 टोल क्रॉसिंग पूरी नहीं हुईं तो पास पूरे एक साल तक मान्य रहेगा।

क्यों बढ़ाई गई FASTag एनुअल पास की फीस

NHAI के अनुसार FASTag एनुअल पास की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है। जिसमें बड़ी संख्या में वाहन मालिक इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक।

  • देश में 50 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इस सुविधा का उपयोग कर रहे हैं।
  • अब निजी वाहनों से होने वाले लगभग 28 प्रतिशत टोल लेनदेन इसी एनुअल पास के जरिए हो रहे हैं।

किन टोल प्लाजा पर मान्य होगा FASTag एनुअल पास

FASTag एनुअल पास देश के करीब 1,150 टोल प्लाजा पर मान्य है। जिसमें ये सभी टोल प्लाजा मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क का हिस्सा हैं। हालांकि यह सुविधा राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित टोल प्लाजा पर लागू नहीं होती। ऐसे टोल पर वाहन चालकों को सामान्य तरीके से ही भुगतान करना होगा।

FASTag एनुअल पास कैसे खरीदें

जानकारी के लिए बता दें कि वाहन मालिक इस पास को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है।

ऑनलाइन खरीदने के लिए दो ऑप्शन जारी हैं।

  • Rajmarg Yatra मोबाइल ऐप
  • NHAI की आधिकारिक वेबसाइट

ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए आसान ऑप्शन जारी हैं।

  • अपने FASTag से जुड़े खाते में लॉग-इन करना होगा।
  • एनुअल पास का विकल्प चुनना होगा।
  • ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

FASTag सिस्टम क्या है

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जिसे भारत में टोल भुगतान को तेज और आसान बनाने के लिए लागू किया गया है।
दरअसल, इस सिस्टम में वाहन की विंडशील्ड पर एक RFID टैग लगाया जाता है। जब वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो सेंसर इस टैग को स्कैन कर लेता है और टोल की रकम सीधे FASTag से जुड़े बैंक खाते या वॉलेट से कट जाती है।

  • टोल प्लाजा पर लंबी कतारें कम होती हैं।
  • समय की बचत होती है।
  • नकद भुगतान की जरूरत नहीं पड़ती।

FASTag एनुअल पास से क्या होंगे फायदे

बार-बार टोल भुगतान से छुटकारा

एक बार पास लेने के बाद बार-बार भुगतान करने की जरूरत नहीं होती।

समय की बचत

टोल प्लाजा पर रुकने का समय कम हो जाता है।

यात्रा में सुविधा

लंबी दूरी तय करने वाले वाहन मालिकों के लिए यह काफी उपयोगी साबित होता है।

डिजिटल भुगतान

पूरा सिस्टम डिजिटल होने से नकद लेनदेन की जरूरत खत्म हो जाती है।

आने वाले समय में और बढ़ सकती है लोकप्रियता

जानकारी के अनुसार,सरकार और NHAI लगातार हाईवे नेटवर्क को बेहतर बनाने और डिजिटल टोल कलेक्शन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि FASTag एनुअल पास जैसी सुविधाएं तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले सालों में ज्यादा से ज्यादा निजी वाहन चालक इस सुविधा का उपयोग करेंगे, जिससे टोल सिस्टम और भी सुचारू हो सकेगा।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th Exam Cancelled: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच CBSE का बड़ा फैसला, 7 देशों में 12वीं के एग्जाम रद्द

Author

  • Aparna Panwar

    अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे “Khaber Aaj Ki” में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लेटेस्ट ➤

Advertising Banner
305x250