
Eid 2026: इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार Eid al-Fitr हर साल पूरे दुनिया में खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है. रमजान के पवित्र महीने के खत्म होते ही ईद का त्योहार आता है, जिसका इंतजार रोजेदार पूरे महीने करते हैं. साल 2026 में ईद की तारीख को लेकर लोगों के मन में काफी उत्सुकता बनी हुई है. खासकर United Arab Emirates में चांद दिखने की खबरों के बाद अब भारत में भी ईद की तारीख को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
UAE में चांद दिखने के बाद बढ़ी चर्चा
रिपोर्ट्स के अनुसार UAE में रमजान के अंतिम दिनों के दौरान चांद देखे जाने की जानकारी सामने आई है.एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के विशेषज्ञों के मुताबिक खगोलीय गणनाओं के आधार पर इस साल रमजान के 30 दिन पूरे होने की संभावना है और 20 मार्च 2026 को ईद मनाई जा सकती है.हालांकि आधिकारिक ऐलान चांद की पुष्टि के बाद ही किया जाता है.
भारत में कब होगी ईद 2026?
भारत में ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है. अगर 19 मार्च 2026 की शाम को चांद दिखाई देता है, तो भारत में 20 मार्च को ईद मनाई जाएगी. लेकिन यदि उस दिन चांद नहीं दिखाई देता है, तो 21 मार्च 2026 को ईद मनाई जाएगी. यही वजह है कि हर साल ईद की तारीख में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है.
चांद रात का महत्व
ईद से एक दिन पहले की शाम को चांद रात कहा जाता है. इस दिन लोग चांद देखने के बाद एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं और बाजारों में खरीदारी का माहौल चरम पर होता है. महिलाएं मेहंदी लगाती हैं और घरों में ईद की तैयारियां पूरी की जाती हैं.
क्यों बदलती रहती है ईद की तारीख?
ईद की तारीख हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह Islamic calendar यानी हिजरी कैलेंडर पर आधारित होती है. इस कैलेंडर की खास बात है की यह चंद्रमा की चाल पर आधारित होता है. हालाँकि,हर महीना 29 या 30 दिनों का होता है, लेकिन नया महीना चांद दिखने के बाद ही शुरू होता है. इसी कारण ईद की तारीख हर साल अलग होती है.
रमजान का समापन और ईद की शुरुआत
रमजान का महीना इबादत, रोजा और आत्मसंयम का समय होता है. जब यह महीना खत्म होता है, तब ईद-उल-फितर मनाई जाती है, जो खुशी और धन्यवाद का प्रतीक होती है.
भारत में ईद का महत्व
भारत में ईद का त्योहार बेहद खास माना जाता है. इस दिन लोग सुबह ईद की नमाज अदा करते हैं. ईद-उल-फितर से पहले मुसलमानों के लिए फितरा (फित्रा) देना जरूरी माना जाता है. यह एक तरह का दान होता है, जिसे गरीब और जरूरतमंद लोगों को दिया जाता है ताकि वे भी ईद की खुशी में शामिल हो सकें. इसके अलावा जकात देने की परंपरा भी इस समय खास महत्व रखती है. यह सामाजिक समानता और मदद की भावना को मजबूत करता है. एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और घरों में सेवइयां और मिठाइयां बनाते हैं.
बाजारों में बढ़ी रौनक
रमजान के आखिरी दिनों में बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिलती है. कपड़े, जूते, इत्र, मिठाइयां और सेवइयों की खरीदारी बढ़ जाती है. शाम के समय बाजारों में खास भीड़ देखने को मिलती है.
ईद की नमाज का महत्व
ईद के दिन सुबह विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसे ईद की नमाज कहा जाता है. यह नमाज बड़े मैदानों या मस्जिदों में अदा की जाती है, जहां हजारों लोग एक साथ इकट्ठा होते हैं.
साल 2026 में ईद की छुट्टी 20 या 21 मार्च के आसपास पड़ सकती है, जो चांद दिखने पर निर्भर करेगी.
वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है ईद
ईद-उल-फितर केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में मनाई जाती है. बल्कि मध्य पूर्व, एशिया, यूरोप और अफ्रीका में रहने वाले मुसलमान इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं.
ईद का त्योहार परिवार और रिश्तों को मजबूत करने का भी अवसर होता है. लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं, बच्चों को ईदी दी जाती है और खुशी का माहौल बनता है.
एकता और भाईचारे का संदेश
ईद केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है. यह त्योहार लोगों को आपसी प्रेम, सहयोग और सम्मान का संदेश देता है.
अंतिम फैसला चांद पर निर्भर
हालांकि UAE में खगोलीय गणनाओं के आधार पर 20 मार्च को ईद की संभावना जताई जा रही है, लेकिन भारत में अंतिम फैसला चांद देखने के बाद ही लिया जाएगा. इसलिए लोगों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा. इस तरह Eid 2026 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन इतना तय है कि जैसे ही चांद नजर आएगा, देशभर में खुशियों का माहौल बन जाएगा. रमजान के पूरे महीने की इबादत के बाद आने वाली ईद हर किसी के लिए खास और यादगार होती है.
Read Related News: अब लाखों की जरूरत नहीं, NSE पर 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स से निवेश आसान






